Cannes 2026 में Alia Bhatt की ट्रोलिंग पर भड़के Ranbir Kapoor! एक्टर का रिएक्शन देख फैंस हुए हैरान

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 से वापस लौटी हैं, उन्हें पति रणबीर कपूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है. हालांकि इस दौरान रणबीर कपूर काफी गुस्से में नजर आए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

ranbir kapoor alia

गुस्से में नजर आए रणबीर कपूर

विज्ञापन

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 की शुरुआत 12 मई को की गई है और यह फिल्म फेस्टिवल 23 मई तक चलने वाला है. यह फिल्म फेस्टिवल फ्रांस में आयोजित किया गया है. कान्स 2026 में बॉलीवुड की कई अभिनेत्री में लिया था. इस लिस्ट में आलिया भट्ट ऐश्वर्या राय जैसी अदाकारा शामिल है. हालांकि, एक्ट्रेस आलिया भट्ट के कान्स ड्रेस की जमकर तारीफ हो रही है. वहीं लोग उन्हें ट्रोल भी करते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल लोगों का कहना था कि विदेशी मीडिया ने आलिया को कैप्चर नहीं किया है.

कान्स 2026 से वापस लौटी आलिया भट्ट

लेकिन अब आलिया भट्ट कान्स 2026 से वापस लौट आई है और उन्हें पति रणबीर कपूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है. इस दौरान रणबीर कपूर काफी गुस्से में नजर आए हैं, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. रणबीर और आलिया भट्ट एयरपोर्ट से बाहर आते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान आलिया भट्ट ने व्हाइट कलर का ड्रेस पहना हुआ है, तो वहीं रणबीर कपूर ग्रुप ब्लू कलर के ट्रैक सूट में नजर आए हैं. रणबीर कपूर जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर आते हैं, तो वह पैपाराजी की तरफ गुस्से में उंगली दिखाते हैं और वह आगे बढ़ जाते हैं.

विज्ञापन

गुस्से में दिखे रणबीर कपूर

हालांकि, अब रणबीर कपूर यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इतनी ही नहीं लोग इस वीडियो पर जबरदस्त रिएक्शन देखते हुए नजर आ रहे हैं. एक्टर के इस वीडियो के नीचे एक यूजर ने लिखा कान्स में नजर अंदाज करने के बाद भी यह कितना डेसपरेट है. तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बड़ी गजब बेइज्जती है, पैप्स. हालांकि एक और यूजर ने लिखा, ‘यार यह वहां उसका सपोर्ट करने गया था. क्योंकि कान्स में उसपर काफी प्रेशर था.

विज्ञापन

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का वर्कफ्रंट

रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म रामायण पार्ट 1 में नजर आने वाले हैं. इस मूवी में रणबीर के साथ साई पल्लवी अहम किरदार में नजर आने वाली है. वहीं अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर में नजर आएंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ