कभी था करोड़ों का साम्राज्य, आज बेघर हुआ मशहूर YouTuber; बाइकें बेच कर रहा गुजारा

फेमस यूट्यूबर आर्थिक तंगी से जूझ रहा है. जहां कभी ये सितारा करोड़ों का मालिक था, वहीं अब इस सितारे के पास रहने के लिए घर तक नहीं है. हाल ही में अपनी एक वीडियो में यूट्यूबर का दर्द छलका है. चलिए जानते हैं यूट्यूबर ने क्या कुछ कहा?

Anurag dobhal financial crisis

फिल्म इंडस्ट्री से लेकर यूट्यूब की दुनिया तक कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपने दम पर अपना करियर बनाया. आज अपने टैलेंट से ये सितारे अपने करोड़ों फैंस बना पाए हैं. वहीं आज हम एक ऐसे फेमस यूट्यूबर की बात करने जा रहे हैं जो कभी करोड़ों का मालिक था और आज ये यूट्यूबर आर्थिक तंगी से जूझ रहा है. ‘बिग बॉस’ में नजर आने वाले इस यूट्यूबर की लाइफ आजकल विवादों से घिरी हुई है. वहीं अब इस सितारे के पास रहने को घर भी नहीं है. लेटेस्ट वीडियो में यूट्यूबर ने अपनी आर्थिक तंगी के बारे में बताया.

विज्ञापन

आर्थिक तंगी ये जूझ रहा यूट्यूबर

हम जिस यूट्यूबर की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि अनुराग डोभाल हैं. बीते कुछ समय पहले अनुराग डोभाल सुर्खियों में छाए हुए थे. परिवार संग अनबन के बीच उन्होंने खुद की जिंदगी खत्म करने की कोशिश की थी और एक्सीडेंट के बाद अब अनुराग को नई जिंदगी मिली है. वहीं अब अनुराग की बिखरी जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है. हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी आर्थिक तंगी के बारे में बताया.

विज्ञापन

वीडियो में छलका दर्द

अनुराग अपने नए वीडियो में देहरादून की सड़कों पर घूमते दिखाई दिए. इस दौरान उन्होंने अपना खाली पड़ा हुआ गैराज फैंस को दिखाया. ये गैराज एक समय में यूट्यूबर की लग्जरी बाइकों से भरा रहता था, वहीं अब इसे खाली देखकर अनुराग डोभाल इमोशनल हो गए. अनुराग ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइकों को बेच दिया है. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि इन बाइकों की कीमत 10 करोड़ थी.

विज्ञापन

रहने के लिए घर भी नहीं

वीडियो में अनुराग ने कहा कि जो मैंने साम्राज्य खड़ा किया था, आज वो खाली हो गया है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पिछले साल से हम आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, जिसके चलते बाइकें बेचनी पड़ गई. अब हमारे पास सिर्फ 2 बाइक बची हैं. मुझे पैसों की जरूरत थी, इसलिए बाइकों को बेचना पड़ा. उन्होंने ये भी बताया कि उनके पास रहने के लिए घर भी नहीं है, अब वो नई जगह की तलाश कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ