'प्रतिज्ञा' से लेकर 'पवित्र रिश्ता' तक...मम्मियों के 'मोस्ट फेवरेट' थे ये 8 सीरियल्स, याद है वो दौर?

Most Popular Old Indian TV Serials: आज से 20 साल पहले मम्मियों के मोस्ट फेवरेट ये 8 धारावाहिक, मनोरंजन का सबसे बेहतरीन साधन थे. शाम होते ही पवित्र रिश्ता से लेकर प्रतिज्ञा तक सभी नाटक अपने आप टीवी में लग जाते थे. आज हम उन्हीं 8 सबसे पॉपुलर सीरियल्स की लिस्ट देखेंगे.

Most Popular Old Indian TV Serials
1 / 9
Most Popular Old Indian TV Serials

Most Popular Old Indian TV Serials: आज से 20 साल पहले मम्मियों के मोस्ट फेवरेट ये 8 धारावाहिक, मनोरंजन का सबसे बेहतरीन साधन थे. शाम होते ही पवित्र रिश्ता से लेकर प्रतिज्ञा तक सभी नाटक अपने आप टीवी में लग जाते थे. आज हम उन्हीं 8 सबसे पॉपुलर सीरियल्स की लिस्ट देखेंगे.  

विज्ञापन

प्रतिज्ञा

प्रतिज्ञा2 / 9

इलाहाबाद की पृष्ठभूमि पर बने इस शो में प्रतिज्ञा (पूजा गौर) और कृष्णा सिंह (अरहान बहल) की अनोखी जोड़ी थी. साल 2009 से 2012 तक इस सीरियल ने लाखों महिलाओं को अपने वश में करके रखा था. इसमें सज्जन सिंह का किरदार सबसे ज्यादा फेमस हुआ.

विज्ञापन

पवित्र रिश्ता

पवित्र रिश्ता3 / 9

साल 2009 से 2014 तक चला यह सीरियल मानव और अर्चना के नाम से फेमस हो गया. इस सादगी भरी मिडल-क्लास प्रेम कहानी ने ज़ी टीवी पर सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. सुशांत सिंह राजपूत (मानव) और अंकिता लोखंडे (अर्चना) की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी रीयल लगती थी कि मम्मियां उनके दुख में खुद रोने लगती थीं.

साथ निभाना साथिया

साथ निभाना साथिया4 / 9

गुजरात के मोदी परिवार की कहानियों से महिलाओं ने काफी रिलेट किया. साल 2010 से 2017 तक इस शो ने खूब मनोरंजन किया. ड़क सास कोकिलाबेन, मासूम गोपी बहू और चालाक राशि के किरदारों ने घर-घर में अपनी जगह बनाई. गोपी बहू का लैपटॉप को डिटर्जेंट से धोना और कोकिलाबेन का आइकॉनिक डायलॉग 'रसोड़े में कौन था?' आज भी इंटरनेट पर अमर है.

विज्ञापन

उतरन

उतरन5 / 9

कलर्स टीवी का प्रसिद्ध धारावाहिक उतरन, महिलाओं की जान में बसा हुआ था. इसमें इच्छा और तपस्या की अमीर-गरीब की गहरी दोस्ती और फिर उसमें आई दरार की कहानी खूब चली. 'तपस्या' की साजिशें और 'इच्छा' का हमेशा त्याग करना दर्शकों को भावुक कर देता था. इस शो की वजह से नानी का तकियाकलाम "कमीनी छौंक" बहुत मशहूर हुआ था.

ससुराल सिमर का

ससुराल सिमर का 6 / 9

सिमर और रोली नाम की दो बहनों की भारद्वाज परिवार में शादी और उनके आपसी जुड़ाव की कहानी ने खूब मशहूर हुई. शुरुआती दिनों में यह एक शुद्ध पारिवारिक ड्रामा था जो मम्मियों को बहुत पसंद आता था. साल 2011 से 2018 तक इस शो ने खूब मनोरंजन किया.

विज्ञापन

बड़े अच्छे लगते हैं

बड़े अच्छे लगते हैं 7 / 9

एकता कपूर के इस शो ने 30 से अधिक की उम्र के दो बिल्कुल अलग स्वभाव के लोगों, प्रिया (साक्षी तंवर) और राम (राम कपूर) की मैच्योर लव स्टोरी दिखाई. इस शो की धीमी रफ्तार, खट्टी-मीठी नोकझोंक और दोनों किरदारों की समझदारी ने इसे हर उम्र की महिलाओं का पसंदीदा शो बना दिया था. साल 2011 से 2014 तक इस सीरियल ने खूब मनोरंजन किया.

दीया और बाती हम

दीया और बाती हम 8 / 9

साल 2011 से 2016 तक इस शो ने महिलाओं का खूब दिल जीता. इसमें एक कम पढ़े-लिखे हलवाई सूरज (अनस राशिद) और आईपीएस बनने का सपना देखने वाली संध्या (दीपिका सिंह) की प्रेरणादायक कहानी दिखाई गई है.

विज्ञापन

यह है मोहब्बतें

यह है मोहब्बतें9 / 9

साल 2013 से लेकर 2019 तक इस शो ने महिलाओं का फुल मनोरंजन किया. इशिता (दिव्यांका त्रिपाठी), जो एक डेंटिस्ट हैं और कंसीव नहीं कर सकतीं, उनका एक खड़ूस पंजाबी बिजनेस टायकून रमन भल्ला (करण पटेल) की प्यारी सी बेटी 'रुही' के लिए शादी करना, और उनकी नोक झोक दर्शकों खूब भाई.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन