Rajni Ki Baraat Trailer Out: ‘कुंडली में बारात नहीं…’ इस डायलॉग से शुरू हुआ ‘रजनी की बारात’ का मजेदार ट्रेलर, जानें थिएटर में कब होगी रिलीज

Rajni Ki Baraat Trailer Out: ‘रजनी की बारात’ का आज यानी 18 मई को ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इस मूवी का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. यह मूवी कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस और ढेर सारे सस्पेंस से भरपूर है. चलिए जानते हैं कि यह मूवी कब सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

rajni ki barat

'रजनी की बारात' थिएटर्स में कब होगी रिलीज ?

उल्का गुप्ता स्टारर ‘रजनी की बारात’ का आज यानी 18 मई को ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इस मूवी का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. यह मूवी कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस और ढेर सारे सस्पेंस से भरपूर है. फिल्म का ट्रेलर देखकर साफ जाहिर हो रहा है कि यह मूवी लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली है. फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट 27 सेकंड का है. इस मूवी आपको उत्तर भारत के राज्यों का पुराना स्वाद, वहां की बोली और पारिवारिक संस्कृति देखने को मिलने वाली है. आप भी इन दिनों थिएटर में देखने के लिए कोई बढ़िया फिल्म की तलाश कर रहे थे, तो आप इस मूवी को देखने का प्लान बना सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘रजनी की बारात’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

फिल्म ‘रजनी की बारात’ का ट्रेलर एक पंडित के अजीबोगरीब बयान से शुरू होता है, जहां पंडित जी यह कहते हैं, ‘कुंडली में कोई संकेत नहीं है कि घर पर बारात आएगी’. लेकिन पंडित जी की बात सुनकर दिग्गज अभिनेत्री जरीना वहाब का किरदार काफी गुस्से आ जाता है और पंडित जी से कहता है, ‘प्लीज ठीक से चेक कर लो.’ हालांकि, इसी बीच रजनी की मां की एंट्री होती है, जिसका रोल सुनीता राजवार ने निभाया है. सुनीता राजवर का किरदार रोते हुए कहता है कि वो अब अपनी बेटी की शादी बड़ी ही धूमधाम से करेंगी.

विज्ञापन

‘रजनी की बारात’ थिएटर्स में कब होगी रिलीज ?

‘रजनी की बारात’ फिल्म में ‘द केरल स्टोरी’ की अभिनेत्री उल्का गुप्ता बिल्कुल नए अंदाज में नजर आ रही है. इस मूवी में जरीना वहाब, सुनीता राजवर और अश्वथ भट्ट जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है. फिल्म को एपिफेनी एंटरटेनमेंट के बैनर तले तैयार किया गया है, तो वहीं मूवी का डायरेक्शन आदित्य अमन ने किया है. यह फिल्म 27 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म को लेकर एक्ट्रेस उल्का गुप्ता ने कहा,’रजनी एक ऐसी लड़की है, जो अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. इस किरदार में आपको इमोशन, कॉमेडी और पागलपन सब एक साथ देखने को मिलने वाला है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ