'अपनी हद पार नहीं…', RJ Mahvash ने समय रैना को किया खुलकर सपोर्ट, India's Got Latent सीजन 2 पर दिया बड़ा अपडेट

RJ Mahvash Interview on Samay Raina: मशहूर कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस RJ Mahvash ने हाल ही में एक इंटरव्यू में समय रैना को खुलकर सपोर्ट किया और India’s Got Latent सीजन 2 पर बड़ा अपडेट भी दिया. उन्होंने पुरानी कंट्रोवर्सीज पर अपनी बात खुलकर रखी.

rj mahvash and samay raina (1)

rj mahvash and samay raina (1)

RJ Mahvash On Indias Got Latent: मशहूर कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस आरजे महवश (RJ Mahvash) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलकर स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) का समर्थन किया है. इसके साथ ही उन्होंने डिजिटल जगत के सबसे चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 (India’s Got Latent Season 2) को लेकर एक बड़ा कन्फर्मेशन दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

RJ Mahvash ने समय को किया सपोर्ट

महवस ने समय, रणवीर और आशीष चंचलानी का बचाव करते हुए कहा ‘मैं उन्हें निजी तौर पर नहीं जानती थी. मेरे लिए, रणवीर, आशीष और वे सभी बड़े लोग थे. इसलिए मैंने उन्हें ट्रेलर लॉन्च के लिए बुलाया, और वे सभी आए. और इसलिए मेरे लिए, यही सच्ची दोस्ती है.

उन्होंने आगे कहा कि ‘वे कितने भी गलत क्यों न हों, मैं फिर भी उनका समर्थन करूंगी. मैं मानती हूं कि वे गलत थे, लेकिन इंसान गलतियां करते ही हैं. इसलिए अब उन्हें और ज्यादा ट्रोल न करें. क्योंकि मैं उन्हें एक इंसान के तौर पर जानती हूं और वे बहुत अच्छे लोग हैं. वे कभी अपनी हद पार नहीं करते और न ही दूसरों का अपमान करते हैं’.

विज्ञापन

‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ पर बड़ा अपडेट

आर जे महवश ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि वब सीजन 2 में जज या गेस्ट के रूप में नजर आएंगी. उन्होंने बताया कि “जब हम एक दूसरे प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे, तब समय ने मुझसे पूछा था कि क्या मैं उनके शो के अगले सीजन में आऊंगी. मैंने तुरंत हां कह दिया.”

विज्ञापन

‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ की तैयारी

कुछ समय पहले समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ में रणवीर अल्लाहबादिया के एक विवादित बयान से पूरे शो को बंद करना पड़ा. शो के पहले सीजन में माता पिता और सेक्स को लेकर पूछे गए विवादित सवाल पर समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया और आशीष चंचलानी को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. कई एफआईआर (FIR) हुई और वीडियोज डिलीट करने पड़े. लेकिन अब सीरज 2 में आर जे महवश नजर आने वाली हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ