हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: Salim Khan की हालत गंभीर, वेंटिलेटर सपोर्ट पर सलमान खान के पिता

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

विज्ञापन
Entertainment-LIVE

Live Updates

00:03 (IST) 18 Feb 2026

Entertainment News LIVE: अचानक कैसे गई Pravina Deshpande की जान?

इमरान हाशमी की हालिया रिलीज वेब सीरीज 'तस्करी' में नजर आई एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे का निधन हो गया है. प्रवीणा के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. पढ़ें पूरी खबर...

00:01 (IST) 18 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Salim Khan की हालत गंभीर, वेंटिलेटर सपोर्ट पर सलमान खान के पिता

सलमान खान के पापा इस वक्त अस्पताल में एडमिट हैं. सलीम खान की हेल्थ को लेकर हर कोई परेशान है और उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहा है. इस बीच अब फिल्मफेयर की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, 90 साल के सलीम खान को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. हालांकि, अस्पताल या फिर परिवार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है.

22:29 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Surbhi Jyoti पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो, बेबी बंप किया फ्लॉन्ट

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं और लेटेस्ट फोटोज शेयर कर रही हैं. अब सुरभि का नया पोस्ट सामने आया है, जिसमें उनपर प्रेग्नेंसी ग्लो अलग ही नजर आ रहा है. देखें फोटोज

21:19 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Sidharth Malhotra के पिता का निधन

हिंदी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन हो गया है. सिड और कियारा तुरंत दिल्ली रवाना हुए और अंतिम संस्कार में शामिल हुए. पढ़ें पूरी खबर...

20:20 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की पूरी डिटेल्स

साउथ इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर रूमर्ड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी की रूमर्स को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बीच हम आपको रूमर्ड कपल की शादी की डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं... पढ़ें पूरी खबर...

19:21 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: बीमार हुईं आमिर खान की एक्स वाइफ, किरण राव ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव बीमार हो गई हैं, किरण ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने बीमार होने की जानकारी शेयर की है. किरण ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि दोस्तों, मुझे अब चिकनगुनिया हो गया है, लेकिन अब ठीक हूं. हां मिरी (पालतू बिल्ली) एक बेहतरीन पैरामेडिक है और वो मेरे बुखार पर नजर रख रही है.

19:17 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: ‘ब्लड़ क्लोट और चक्कर…’, Salman Khan के पिता को क्या हुआ?

सलमान खान के पिता सलीम खान इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं. सलीम खान की खराब तबीयत की वजह सामने आ गई है. आइए जानते हैं कि आखिर सलीम खान को क्या हुआ है? पढ़ें पूरी खबर...

18:54 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 75 दिनों बाद भी Dhurandhar ने रचा इतिहास, थिएटर्स में...

Box Office पर धुरंधर फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाएं. लेकिन इस फिल्म का क्रेज 75 दिनों के बाद भी बरकरार है. OTT प्लेटफॉर्म पर फिल्म रिलीज होने के बावजूद थिएटर में इसे देखने की लाइन लगी हुई है. पढ़िए पूरी खबर...

18:31 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Neena Gupta ने इंटरव्यू के दौरान बताया अपना 'लव ऑफ लाइफ'

नीना गुप्ता अक्सर इंटरव्यूज में अपने स्ट्रॉन्ग ओपीनियंस शेयर करती रहती हैं. इसी बीच उन्होंने अपनी शादी से जुड़ी बात बोली. वहीं इसी बातचीत में उन्होंने अपनी लव ऑफ लाइफ के बारे में भी बताया. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

18:10 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: ‘अगर मुझ पर कोई भी आरोप…’, तिहाड़ जेल से बाहर आए राजपाल यादव

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं. जेल से बाहर आते ही अभिनेता ने अपना पहला रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा? पढ़ें पूरी खबर...

17:50 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: सलमान खान की को-स्टार Pravina Deshpande का निधन

सलमान खान की को-स्टार रह चुकी प्रवीणा देशपांडे का अचानक निधन हो गया है. प्रवीणा देशपांडे के निधन की जानकारी उनके परिवार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है. पढ़ें पूरी खबर...

17:37 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Salim Khan की वो 5 फिल्में, जिसने बदल दिया पूरे बॉलीवुड का नक्शा

मशहूर लेखक Salim Khan इस समय लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट हैं. सलमान खान से लेकर दामाद आयुष तक सभी उन्हें देखने पहुंचे. ऐसे में उनकी कुछ फिल्मों के बारे में बात करेंगे, जिनकी वजह से बॉलीवुड का नक्शा ही बदल गया. वहीं उनकी 50 साल पुरानी एक फिल्म का रिकॉर्ड Dhurandhar जैसी फिल्म भी नहीं तोड़ पाई. पढ़िए पूरी खबर...

17:25 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: IMDb 2026 की टॉप 5 मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्में

भारत की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. हाल ही में 'नागबंधम' का टीजर रिलीज किया गया, जो इस लिस्ट में टॉप 5 में शामिल हो गई. इसे दर्शकों की ओर से काफी पसंद कर रहे हैं. ऐसे में चलिए बताते हैं IMDb की टॉप 5 मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों में और कौन सी फिल्मों के नाम शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर.

17:08 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Netflix के इस पुराने शो के Season 4 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 2 हफ्ते में बटोरे 102.6 मिलियन व्यूज

Netflix पर कई पुराने शो फिर से हिट हो जाते हैं. इन्हीं में से एक Bridgerton सीरीज है, जिसका नया Season 4 आ गया है. वीकेंड में 102.6 मिलियन व्यूज के साथ सबसे ज्यादा बिंज वॉच्ड शो बना. आइए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

17:05 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: ‘मैं सीता नहीं…’, वड़ा पाव गर्ल ने मिस्ट्रीमैन से कहा ‘मेरे क्या लगते हो’

‘बिग बॉस OTT 3’ की कंटेस्टेंट ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका दीक्षित जमकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं. सोशल मीडिया पर भी वड़ा पाव गर्ल की खूब चर्चा हो रही है. पढ़ें पूरी खबर...

16:56 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे विराट-अनुष्का शर्मा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर से प्रेमानंद महाराज के दरबार पहुंचे हैं. दोनों ही प्रेमानंद महाराज के दरबार में साथ दिखे हैं और उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई है.

16:54 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: ट्रेडिशनल लुक में कमाल दिखीं तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस को ट्रेडिशनल लुक में देखा जा सकता है. उनकी कमाल की खूबसूरती ने फैंस को दीवाना बना दिया.

16:43 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Jio Hotstar की 134 मिनट की रोमांटिक फिल्म, परिवार वालों संग भूलकर भी ना देखें

अगर आप रोमांटिक फिल्में देखना पसंद करते हैं तो जियो हॉटस्टार की एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसमें इंटीमेट सीन्स कूट-कूटकर भरे हैं. ये ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है और इसे परिवार वालों के साथ भूलकर भी ना देखें. चलिए बताते हैं इसके बारे में.पढ़िए पूरी खबर.

16:16 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 8 एपिसोड वाली वो सीरीज, जो ‘आहट’ और ‘फियर फाइल्स’ से भी डरावनी

ओटीटी पर कई ऐसी सीरीज हैं, जो दर्शकों को बेहद पसंद आती हैं. आज हम एक पॉपुलर हॉरर सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जो 'आहट' और 'फियर फाइल्स' से भी डरावनी है. अगर आप भी इस सीरीज के बारे में नहीं जानते हैं, तो आइए आपको बताते हैं... पढ़ें पूरी खबर...

16:10 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: कोलेजन बढ़ाने के लिए घर का ये नुस्खा इस्तेमाल करती हैं जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर की स्किन किसी शीशे की तरह चमकती है. मगर क्या आप जानते हैं कि इसके लिए वह महंगे ट्रीटमेंट की बजाय घरेलू नुस्खों पर ज्यादा विश्वास करती हैं. पढ़िए पूरी खबर...

15:39 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: नैचुरल स्टार नानी के जन्मदिन पर आएगा ‘द पैराडाइज’ का पहला गाना ‘आया शेर’

'द पैराडाइज' 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन गई है और इसकी घोषणा के बाद से ही लोगों में इसे लेकर काफी उत्सुकता है. 'दसरा' जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला इसे डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म में नेचुरल स्टार नानी लीड रोल में हैं, और इस ब्लॉकबस्टर जोड़ी की वापसी का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. ऐसे में फिल्म का पहला गाना, 'आया शेर' 24 फरवरी को नानी के जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया जाएगा.

15:30 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: आनंद सागर की प्रेयर मीट, एक फ्रेम में दिखीं जया बच्चन-पूनम सिन्हा

रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर का 13 फरवरी, 2026 को 84 साल की उम्र में निधन हो गया. वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. उनकी मौत के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर है. उनका अंतिम संस्कार परमहंस श्मशान घाट में हुआ था. ऐसे में उनकी प्रेयर मीट इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारे पहुंचे. चलिए बताते हैं इस लिस्ट में किस-किस सेलेब्स का नाम शामिल है. देखिए फोटोज.

14:33 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 2 घंटे 22 मिनट की Thriller Drama, जिसमें 1 थप्पड़ पर टूटा शादी जैसा मजबूत रिश्ता

कुछ कहानियां समाज का आईया बनती हैं. ऐसी ही कहानी 2020 में रिलीज हुई, जिसमें एक थप्पड़ की गहराई को समझाया गया और इस फिल्म ने समाज की पितृसत्ता सोच की गंदगी का बाहर निकाला. फिल्म के मैसेज ने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया था. पढ़िए पूरी खबर...

14:12 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: पूनम पांडे का शॉकिंग दावा- फेमस क्रिकेटर ने किया था मैसेज

पूनम पांडे किसी ना किसी वजह से विवादों में रहती हैं. उन्हें उनकी बोल्डनेस और विवादित बयानों की वजह से ट्रोल किया जाता है. ऐसे में अब उन्होंने दावा किया कि फेम क्रिकेटर ने उन्हें मैसेज भेजे थे और कहा कि खिलाड़ी कई बार मैसेज करते हैं, जिसमें से कुछ टाइमपास करते हैं. पढ़िए पूरी खबर.

13:43 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: राखी सावंत ने 'बिग बॉस' में पार की हदें, बाउंसर्स ने घसीटकर निकाला

राखी सावंत इन दिनों 'बिग बॉस मराठी 6' में नजर आ रही हैं, जिसे रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं. शो में राखी को टीआरपी बढ़ाने के लिए लाया गया था और व्यूअरशिप बढ़ी भी लेकिन उन्होंने शो में हदें पार कर दी, जिसके बाद उन्हें घर से घसीटकर निकाला गया. देखिए प्रोमो.

13:43 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: सलमान खान के पिता सलीम खान की बिगड़ी तबीयत

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आनन फानन अस्पताल पहुंचे हैं. उनके पिता की अचानक से तबीयत बिगड़ी गई, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सलमान पिता से मिलने के लिए पहुंचे हैं. पढ़िए पूरी खबर.

12:56 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Kamal Haasan की फिल्म Seyon का टीजर हुआ रिलीज, नए अवतार में नजर आए Sivakarthikeyan

कमल हसन की फिल्म Seyon का टीजर रिलीज हो गया है. इसमें साउथ एक्टर शिवकार्तिकेयन अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. कमल हसन के साथ शिवकार्तिकेयन की यह दूसरी फिल्म है. पढ़िए पूरी खबर...

12:27 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: DDLJ के 'राज और सिमरन' की तरह, इस मूलांक को मिलता है अपना हमसफर

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास मूलांक के लोगों की रोमांटिक लाइफ किसी छोटी फिल्म से कम नहीं होती. इन लोगों को अपना हमसफर बिल्कुल DDLJ राज और सिमरन की लव स्टोरी की तरह मिलता है. पढ़िए पूरी खबर...

12:16 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: अल्लू अर्जुन के 42 नियमों पर झूठे दावों पर ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट ने मांगी माफी

पिछले कुछ दिनों से सुपरस्टार अल्लू अर्जुन काफी चर्चा में हैं। एक पॉडकास्ट के दौरान एक ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट की बातों ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी थी, जिसके बाद मामला काफी गरमा गया. बढ़ते विरोध को देखते हुए, उस ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट ने अब एक ओपन लेटर लिखकर सबसे माफी मांगी है. उन्होंने अपने बयान में माना कि शायद उनकी बातों का गलत मतलब निकाला गया. साथ ही उन्होंने इस बात पर दुख जताया कि अगर उनकी वजह से एक्टर की इमेज को कोई नुकसान पहुंचा हो या किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची हो.

12:12 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: तृप्ति डिमरी की दूसरी हाईएस्ट वीकेंड ग्रॉसर बनी O Romeo

तृप्ति डिमरी इन दिनों शाहिद कपूर के साथ जोड़ी को लेकर चर्चा में हैं. उनकी फिल्म 'ओ रोमियो' को रिलीज किया गया है, जो कि एक्ट्रेस की दूसरी हाईएस्ट वीकेंड ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है. पढ़िए पूरी खबर.

11:48 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं 7 फिल्में

नेटफ्लिक्स पर कई फिल्में ट्रेंड कर रही हैं. इनमें 7 फिल्में ऐसी हैं जो सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं. इन फिल्मों को ऑडियंस काफी पसंद भी कर रही हैं. लिस्ट में 'तेरे इश्क में' से लेकर 'धुरंधर' तक शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

11:18 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: ब्लैकलिस्ट हुआ Dhurandhar 2 का प्रोडक्शन हाउस, BMC ने अपनाया कड़ा रुख

आदित्य धर की फिल्म Dhurandhar 2 अब, BMC के निशाने पर है. फिल्म के सीक्वल शूट करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. हाल ही में मुंबई की नगर निगम (BMC) ने फिल्म के प्रोडक्शन हाउस B62 Studios को ब्लैकलिस्ट कर दिया है. आरोप है कि प्रोडक्शन हाउस बार बार सेफ्टी नियमों का उलंघन कर रहा है. पढ़िए पूरी खबर...

11:12 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: The Kerala Story Beyond the Story का नया ट्रेलर रिलीज

विपुल अमृतलाल शाह और उनके बैनर 'सनशाइन पिक्चर्स' के सपोर्ट से बनी 'द केरल स्टोरी 2 – गोज बियॉन्ड' का दमदार ट्रेलर आखिरकार सामने आ गया है. यह हाल के सालों की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक की वापसी का संकेत है. 2022 की फिल्म 'द केरल स्टोरी' का यह अगला पार्ट एक ऐसी कहानी का वादा करता है जो पहले से कहीं ज्यादा डार्क और बड़ी है, जो कई राज्यों और निजी त्रासदियों को समेटे हुए है.

11:08 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर 'शक्तिमान' फेम एक्ट्रेस का शॉकिंग दावा

दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर 'शक्तिमान' फेम एक्ट्रेस वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने शॉकिंग दावा किया है. उनका कहना है कि सिद्धार्थ को जैसे शहनाज गिल के साथ दिखाया गया था वह असल जिंदगी में वैसे नहीं थे. वह रश्मि देसाई और जेस्मिन भसीन के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते थे. पढ़िए पूरी खबर.

10:59 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: कमल हासन ने सेंसरशिप पर कसा मजाकिया तंज

कमल हासन हाल ही में चेन्नई के विमेंस क्रिश्चियन कॉलेज के फेस्टिव में शामिल हुए. इस दौरान भाषण देते हुए स्क्रीन रुक गई. एक्टर ने हंसते हुए मजाकिया तंज कसा. उन्होंने कहा कि ये सेंसर है या तकनीकी खराबी. सोशल मीडिया पर ये काफी वायरल हो रहा है.

10:36 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: सौरभ सचदेवा पंजाबी फिल्मों में करने जा रहे डेब्यू

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सौरभ सचदेवा पंजाबी फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं. एक्टर अपनी स्टूडेंट शहनाज गिल की फिल्म 'इश्कनामा' से ही अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की पहली झलक देखने को मिल चुकी है.

10:19 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: रॉबर्ट डुवैल का 95 की उम्र में हुआ निधन

हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट डुवैल का 95 की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर की फिल्म 'टू किल अ मॉकिंगबर्ड' ऑडियंस की मोस्ट फेवरेट फिल्म है. साल 1962 में आई इस फिल्म ने ऑडियंस का दिल जीत लिया था.

10:19 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: बुरी तरह फंसे AR Rahman, चुकाना पड़ सकता है भारी जुर्माना, जानें पूरा मामला

AR Rahman को गाना चुराने के आरोप में 2 करोड़ तक का भारी जुर्माना चुराना पड़ सकता है. उन पर 'पोन्नियिन सेलवन 2' का गाना 'वीरा राजा वीरा' की धुन चुराने का आरोप है. इस मामले पर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट दोनों की तरफ से सुनवाई हो चुकी है. अब अगली सुनवाई 20 फरवरी, 2026 को होनी है. लेकिन इससे पहले ये पूरा मामला जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

09:54 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का वीडियो OTT पर होगा स्ट्रीम?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी चर्चाओं में बनी हुई है. खबरें हैं कि दोनों की शादी 26 फरवरी को होने जा रही है. वहीं नेटफ्लिक्स ने भी दोनों की शादी का वीडियो स्ट्रीम करने के लिए कपल को 60 करोड़ का ऑफर दिया है. पढ़िए पूरी खबर

09:19 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: जॉन अब्राहम की मेल एक्टर्स संग बेहतर है तालमेल!

जॉन अब्राहम ने हाल ही में खुलासा किया है कि उनकी तालमेल मेल एक्टर्स से ज्यादा बेहतर है. ये खूबसूरती फिल्मों में भी झलकती है. जब मैं मेल एक्टर्स के साथ कोई सीन देता हूं तो वो मैं बिना किसी झिझक के देता हूं. सोशल मीडिया पर एक्टर की इस बात की चर्चा काफी तेजी से हो रही है.

08:45 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: सोमी अली की वजह से टूटा था सलमान खान और संगीता बिजलानी का रिश्ता?

सलमान खान और संगीता बिजलानी का रिश्ता काफी चर्चाओं में रहा है. एक समय था जब दोनों की शादी के कार्ड तक छप गए थे. वहीं सोमी अली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि संगीता बिजलानी और सलमान खान का रिश्ता उनकी वजह से टूटा था. पढ़िए पूरी खबर

08:37 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'पॉकेट नॉवेल' में विजय सेतुपति संग नजर आएंगी मालविका मोहनन

विजय सेतुपति और मालविका मोहनन की जोड़ी ऑडियंस को बड़े पर्दे पर देखने को मिलने वाली है. दोनों 'पॉकेट नॉवेल' में साथ नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को त्यागराजन कुमारराजा बनाने जा रहे हैं.

07:49 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: गैर-जमानती वारंट जारी होने पर अमीषा पटेल ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड एक्ट्रेस के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हो गया है. वहीं अब इस मामले पर एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है. साथ ही कहा है कि ये पुराना केस है, जिसे जबरदस्ती फिर से उठाया जा रहा है. पढ़िए पूरी खबर

07:19 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'ओ रोमियो' ने कितनी की कमाई?

शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में उछाल के बाद तुरंत गिरावट देखने को मिल रही है. फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.75 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 34.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 45.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

06:55 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: शिवकार्तिकेयन की Seyon का पहला लुक हुआ रिवील

शिवकार्तिकेयन की Seyon का पहला लुक रिलीज हो गया है. कमल हासन ने एक्टर की इस फिल्म का पोस्टर रिवील किया है. इस पोस्टर में शिवकार्तिकेयन मोर पंख से घिरे नजर आ रहे हैं. एक्टर का ये लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. फैंस भी उनके इस लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं. इस फिल्म में शिवकार्तिकेयन और कमल हासन की दमदार जोड़ी ऑडियंस को एंटरटेन करती नजर आएगी.

00:00 (IST) 17 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Anand Sagar की मुंबई में हुई प्रेयर मीट, सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि, देखें फोटोज

आज मुंबई में रामानंद सागर के बेटे आनंद रामानंद सागर की प्रेयर मीट रखी गई. इस दौरान प्रार्थना सभा में तमाम बॉलीवुड श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे. सोशल मीडिया पर सितारों की फोटोज भी आई हैं. देखें फोटोज

23:48 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Zubeen Garg डेथ केस में धीमी हुई सुनवाई, मायूस हुई सिंगर की वाइफ

सिंगर जुबीन गर्ग के निधन के मामले की सुनवाई अभी पूरी नहीं हुई है बल्कि इसकी रफ्तार धीमी हो रही है. अब इस पर सिंगर की पत्नी गरिमा और वकील ने मायूसी जताई है. अब उन्होंने सरकार से फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की अपील की है.

23:17 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Chiranjeevi ने कंधे की सर्जरी के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट

मेगास्टार चिरंजीवी के हाथ पर एक पट्टी नजर आई, तो फैंस परेशान हो गए. इस बीच अब मेगास्टार ने अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है. आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा? पढ़ें पूरी खबर...

22:51 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Swara Bhaskar ने तीसरी सालगिरह पर शेयर की शादी की अनसीन तस्वीरें

स्वरा भास्कर और उनके पति फहद अहमद अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मना रहे हैं. इस मौके पर स्वरा ने अपनी शादी की कुछ अनसीन फोटोज शेयर की हैं. साथ ही बेहद इमोशनल कैप्शन भी लिखा है. देखें फोटोज

21:38 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Rajkummar Rao का बदला हुलिया, हैरान हुए फैंस

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव का लुक इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है. हर कोई अभिनेता के इस वायरल लुक के बारे में बात कर रहा है. आइए जानते हैं कि क्या है मामला? देखें वीडियो

20:51 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: आनंद सागर की प्रार्थना सभा में शामिल हुए कई सेलेब्स, दी श्रद्धांजलि

टीवी के पॉपुलर शो 'रामायण' के निर्माता-निर्देशक रामानंद सागर के बेटे आनंद रामानंद सागर की आज प्रार्थना सभा हुई है. इस सभा में उनके परिवार के लोगों के साथ फिल्मी दुनिया के कई सेलेब्स शामिल हुए. सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो वायरल हुए हैं. इस प्रार्थना सभा में हेमा मालिनी, जया बच्चन, रजा मुराद और सोनाक्षी सिन्हा की मां ने शिरकत की. बता दें कि 13 फरवरी को आनंद सागर का निधन हो गया था.

https://www.instagram.com/reels/DU0anM_AkJB/

20:40 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: शिल्पा शेट्टी की वजह से हुआ था अक्षय कुमार का रवीना टंडन संग ब्रेकअप?

90 के दशक में रवीना टंडन और अक्षय कुमार की कथित लव स्टोरी काफी चर्चा में रही है. वहीं, शिल्पा शेट्टी के साथ भी एक्टर के लिंकअप की काफी खबरें रही हैं. अब सालों के बाद रवीना ने इस पर चुप्पी तोड़ी है. पढ़िए पूरी खबर.

20:28 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Rajpal Yadav को मिली जमानत, परिवार का आया पहला रिएक्शन

बॉलीवुड एक्टर और पॉपुलर कॉमेडियन राजपाल यादव को जमानत मिल गई है. इस बीच अब अभिनेता के मैनेजर ने बताया है कि राजपाल जल्द मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. पढ़ें पूरी खबर...

19:56 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: भोजपुरी की 5 हीरोइनें, जो रील्स से रातोंरात बनीं स्टार

भोजपुरी सिनेमा में आज साउथ और बॉलीवुड सितारे भी काम कर रहे हैं. ऐसे में आज उन एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहे हैं, जिनकी रील से किस्मत ही चमक उठी. इसमें एक की तो मौत हो चुकी है और उसकी आज तक मौत की गुत्थी ही नहीं सुलझी. चलिए बताते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में. पढ़िए पूरी खबर.

19:16 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 146 मिनट की वो फिल्म, जिसने Dhurandhar को चटाई धूल, Netflix पर बनी नंबर-1

ओटीटी पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. आज हम आपको उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने 'धुरंधर' को पछाड़ दिया है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

18:48 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: SK26 का पोस्टर हुआ रिलीज, क्या होगा फिल्म का नाम?

एक्टर शिवकार्तिकेयन ने अपनी अपकमिंग फिल्म SK26 का पोस्टर रिलीज कर दिया है. पोस्टर के मुताबिक फिल्म का नाम 'सेयोन' होगा और इसे कमल हासन प्रेजेंट करेंगे. फिल्म के पोस्टर में देखा जा सकता है कि शिवकार्तिकेयन अपने हाथ में एक हथियार लिए बैठे हैं. उनके आस-पास कई मोर हैं और अभिनेता लुंगी और बनियान पहने ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं.

18:30 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: म्यूजिक का वो सुपरस्टार, जिन्होंने एक साल में 33 फिल्में और रिकॉर्ड किए 180 गाने

मनोरंजन जगत के सितारों की बात करें तो आज हम आपको एक ऐसे स्टार के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह बनाई. पढ़ें पूरी खबर...

17:25 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Priyanka Chopra के लिए मुश्किल भरी रही नई शुरुआत

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जिंदगी में वो मुकाम हासिल कर लिया है, जिसका सपना हर कोई देखता है. इस बीच अब पीसी ने अपने स्ट्रगल पर बात की है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा? पढ़ें पूरी खबर...

17:23 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: सलमान खान काला हिरण केस की सुनवाई से जज ने किया इनकार

सलमान खान का बहुचर्चित काला हिरण केस में नया मोड़ आया है. मामले की सुनवाई से जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू की बेंच ने सुनवाई से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने मामले को पुट अप अनदर बेंच कर दिया है. पढ़िए पूरी खबर.

17:00 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: कपिल शर्मा के शो में थिरके जैकी श्रॉफ और माधुरी दिक्षित

जैकी श्रॉफ और माधुरी दिक्षित की आइकॉनिक जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर साथ नजर आने वाली है लेकिन किसी फिल्म में नहीं बल्कि कपिल शर्मा के शो में. दोनों का एक बीटीएस वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों स्टार्स को साथ में थिरकते हुए देखा जा सकता है.

16:44 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: राजकुमार राव का नया लुक वायरल

राजकुमार राव अपने लुक को लेकर चर्चा में हैं. अपने नए लुक की वजह से एक्टर काफी ट्रोल हुए थे. वह अपना अपकमिंग फिल्म 'NIKAM' की शूटिंग को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की और ट्रोल्स को जवाब दिया. इसमें एक्टर ने लिखा, 'मेरी पहचान मेरी कला से है, इस बायोपिक के लिए मुझे शारीरिक रूप से काफी बदलाव करने पड़े, जिसमें करीब 9–10 किलो वजन बढ़ाना भी शामिल था। मैं मेहनत से लुक हासिल करने में विश्वास रखता हूं.' राजकुमार ने आगे कहा कि अब वह अगली फिल्म के लिए ट्रांसफॉर्मेशन फेज में हैं और जल्द ही ‘दादा’ यानी सौरव गांगुली के किरदार की तैयारी शुरू करेंगे.

16:40 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna की शादी का कॉर्ड लीक

साउथ इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर रूमर्ड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का कॉर्ड वायरल हो गया है. पढ़ें पूरी खबर...

15:33 (IST) 16 Feb 2026

Rajpal Yadav Bail Hearing News LIVE: राजपाल यादव को मिली जमानत

राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं. ऐसे में अब उनकी बेल याचिका पर आज दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. इसी केस के सिलसिले में सोनू सूद ने अभिनेता के लिए प्रार्थना की थी. ऐसे में अब एक्टर की दुआ कुबूल हो गई है. राजपाल को अंतरिम जमानत मिल गई है. उन्हें कोर्ट ने 3 बजे तक 1.5 करोड़ की डीडी जमा कराने का आदेश दिया था. एक्टर ने इस राशि को जमा करा दिया है और उनकी अंतरिम जमानत को मंजूरी मिल गई है. मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को की जाएगी. पढ़िए पूरी खबर.

15:01 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: मनगढ़ंत कहानी या असल इतिहास? क्या है भंसाली की आने वाली फिल्म Jai Somnath की सच्चाई?

मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली, एक बार फिर से अपनी नई फिल्म के साथ मैदान में वापिस आ रहे हैं. फिल्म Jai Somnath, केतन मेहता द्वारा निर्देशत है, वहीं प्रोडक्शन का काम भंसाली और मया मूवीज के तले हो रहा है. लेकिन सभी के मन में एक ही सवाल है कि क्या ये कहानी असल इतिहास की सच्चाई से जुड़ी होगी, या फिर लेखक मनगढ़ंत कहानी बनाकर पेश करेंगे. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

14:54 (IST) 16 Feb 2026

Rajpal Yadav Bail Hearing News LIVE: राजपाल यादव की जमानत पर कोर्ट की शर्त

राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले की वजह से 5 फरवरी को दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा. ऐसे में अब उनकी बेल याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई की जा रही है, जिसमें उनकी याचिका को मंजूरी मिल गई है लेकिन एक शर्त भी रखी गई है. पढ़िए पूरी खबर.

14:22 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Conjuring Universe समझने के लिए फॉलो करें ये 'परफेक्ट' सीक्वेंस, तभी आएगा खौफ का असली मजा

Conjuring Universe में हर चीज बेहद डरावनी तब लगेगी, जब आप इसमें बनाई गई फिल्मों को एक सीक्वेंस के हिसाब से देखेंगे. इससे आपको सभी कहानी के पीछे का कारण अच्छे से पता होगा. आज हम आपको बताएंगे कि इस भूतिया सीरीज को देखने का सही तरीका क्या है. पढ़िए पूरी खबर...

14:18 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE:राजपाल यादव को 3 बजे तक जमा कराने होंगे डेढ़ करोड़

राजपाल यादव की बेल याचिका पर सुनवाई शुरू हो चुकी है. एक्टर की बेल याचिका को मंजूरी मिल गई है. लेकिन एक्टर आज 3 बजे तक का टाइम दिया गया है. उन्हें डेढ़ करोड़ रुपये जमा कराने होंगे.

14:08 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: इस हफ्ते ओटीटी पर बड़ा धमाका, रिलीज होंगी 8 फिल्में-सीरीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर हफ्ते कोई ना कोई फिल्म और सीरीज को रिलीज किया जाता है. ऐसे में इस हफ्ते भी 10 फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. इसमें एक तो कार्तिक आर्यन की फिल्म भी शामिल है. देखिए लिस्ट.

13:45 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा बॉलीवुड का ये सुपरस्टार

बॉलीवुड में कई सितारे कभी बहुत चमकते हैं तो कभी उनकी रोशनी धीमी पड़ जाती है. ऐसा ही एक सितारा, तो कपूर खानदान से ताल्लुक रखता है. इस समय डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है. हालांकि, इसके घर में हर कोई सुपरस्टार है. वहीं परिवार की रशिया जैसे दूसरे देश में भी काफी फैन फॉलोइंग है. पढ़िए पूरी खबर...

13:01 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'लॉलीपॉप अश्लील है तो मुन्नी बदनाम क्या है', पवन सिंह ने उठाए सवाल

भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर पवन सिंह अक्सर अपने बयानों और विवादों की वजह से चर्चा में रहते हैं. ऐसे में अब एक्टर ने भोजपुरी में अश्लीलता को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने हिंदी सिनेमा के गानों पर सवाल उठा दिया है. पढ़िए पूरी खबर.

12:35 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Hina Khan हैं प्रेग्नेंट? मुनव्वर फारूकी से पेरेंटिंग की सीख ले रहे कपल

मशहूर टीवी एक्ट्रेस Hina Khan की प्रेग्नेंसी से जुड़ी अफवाह जोर पकड़ रही है. शो 'पति पत्नि और पंगा' में मुनव्वर फारुकी के साथ वे पेरेंटिग की बातचीत में नजर आ रही हैं. इससे उनके प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज हो गई है. पढ़िए पूरी खबर...

12:12 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जेल मिलेगी या बेल?

राजपाल यादव चेक बाउंस मामले को लेकर चर्चा में हैं. अंतरिम जमानत याचिका पर सोमवार यानी कि आज 16 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है. एक्टर को जेल में कोई वीआईपी ट्रीटमेंट भी नहीं दिया गया. ऐसे में चलिए बताते हैं इस मामले में अब तक क्या क्या हुआ. पढ़िए पूरी खबर.

12:09 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: सोनू सूद ने राजपाल यादव के लिए की प्रार्थना

राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं. ऐसे में अब उनकी बेल याचिका पर आज दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई है. इसी केस के सिलसिले में सोनू सूद ने अभिनेता के लिए प्रार्थना की है.

12:08 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: जय भानुशाली को मिला नया प्यार?

जय भानुशाली का पिछले दिनों वाइफ माही विज के साथ तलाक को लेकर चर्चा में थे. पत्नी से अलग होने के बाद अब एक्टर को मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया, जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी सामने आया है. इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो उनके जाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद ही उनकी जिंदगी में नए प्यार की एंट्री की चर्चा होने लगी है.

12:03 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Avneet Kaur का Red Hot Look हुआ वायरल

एक्ट्रेस Avneet Kaur ने हाल ही में इंस्टाग्राम पोस्ट डाली है, जिसमें उन्होंने रेट रंग की ड्रेस पहन रखी है. इसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.

11:31 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: जब खूंखार दानव ने बनाया बच्चों को शिकार, दिल दहला देगी 8 IMDb वाली ये खतरनाक टीवी सीरीज

कुछ ऐसी टीवी सीरीज होती हैं, जिन्हें देखने के बाद उसकी कहानी आपके दिमाग में महीनों तक बनी रहती है. ऐसे में 8 IMDb वाली ये खतरनाक टीवी सीरीज आपके होश उड़ा सकती है. यह Stephen King की मशहूर किताब "It" की प्रीक्वल है. पढ़िए पूरी खबर...

11:14 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Salim Merchant ने कुछ इस तरह मनाया महाशिवरात्रि पर्व

म्यूजिक कंपोजर Salim Merchant महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर Isha Yoga Foundation के साथ महारात्रि सेलिब्रेट करते हुए दिखे.

10:56 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: बेबी बम्प के साथ नजर आईं टीवी एक्ट्रेस सुरभी ज्योति

TV एक्ट्रेस सुरभी ज्योति जल्द ही मां बनने वाली हैं. इसी बीच अपने पति के साथ सुरभी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रही हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ खास पलों की फोटोज डालीं, जिसमें उनका बेबी बम्प साफ नजर आ रहा है.

10:27 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: मशहूर ओडिया गायक गीता पटनायक का 73 वर्ष की आयु में निधन

ओडिया संगीत की दुनिया में एक बड़ा दुख का समाचार आया है. प्रसिद्ध ओडिया गायिका गीता पटनायक अब हमारे बीच नहीं हैं. उन्होंने 73 साल की उम्र में ब्रेन स्ट्रोक से दम तोड़ दिया. यह खबर ओडिया संगीत प्रेमियों के लिए बहुत दुखद है.

10:00 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: बाहर से पत्थर जैसे कठोर, मगर दिल से नरम होते हैं इस मूलांक के लोग

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक खुद को बाहर से बड़ा कठोर दिखाने की कोशिश करते हैं, मगर अंदर से उतने ही कोमल और साफ हृदय के होते हैं. बॉलीवुड का ये सितारा भी इसी स्वभाव से बदनाम है, जबकि असलियत में वे बहुत ही नेक इंसान हैं. पढ़िए पूरी खबर...

09:31 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Ananya Pandey ने कुछ इस तरह से मनाया महाशिवरात्रि पर्व

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर एक्ट्रेस अनन्या पांडे, भगवान शंकर की पूजा करते हुए दिखीं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें अनन्या माथे पर त्रिपुंड और हाथ में आरती लेकर भगवान की पूजा करती हुई नजर आ रही हैं.

09:06 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: T20 World Cup में पाकिस्तान की हार पर अजय देवगन से लेकर अनिल कपूर तक ने लिए मजे

T20 World Cup में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया. इस मौके पर भारत के बच्चे बच्चे ने जश्न मनाया. इसी बीच बॉलीवुड में से भी अजय देवगन से लेकर अनिल कपूर तक के रिएक्शन सामने आए. पढ़िए पूरी खबर...

08:31 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Isha Yoga Foundation में नजर आईं ये धुरंधर एक्ट्रेस

Isha Yoga Foundation में हर साल भव्य महाशिवरात्रि का आयोजन होता है. इसमें कई जाने माने बड़े नाम शिरकत करते हैं. इस बार धुरंधर की इस एक्ट्रेस ने भी भाग लिया और भक्तिभाव से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया.

08:18 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Salman Khan की हीरोइन के साथ फिल्म करेंगे Palash Muchhal

Palash Muchhal अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर पिछले दिनों काफी सुर्खियों में थे. लेकिन इस बार की खबर उनके करियर से जुड़ी है. पलाश अपनी नई थ्रिलर फिल्म की तैयारी में हैं, जिसमें उन्होंने अपने लीड एक्टर और एक्ट्रेस को चुन लिया है. मजे की बात यह है कि एक्ट्रेस सलमान खान की इस हीरोइन को चुना है. पढ़िए पूरी खबर...

08:02 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Karan Johar ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी क्यूट Selfie

Karan Johar ने इंस्टाग्राम पर अपनी क्यूट सी सेल्फी शेयर की. बता दें कि फिल्ममेकर करण अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी अलग अलग एंगल से फोटो क्लिक करते रहते हैं.

07:36 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: रणबीर कपूर ने LIVE आकर बताया YJHD के सीक्वल का सच

सुपरस्टार Ranbir Kapoor ने ARKS के इंस्टाग्राम अकाउंट पर LIVE आकर Yeh Jawaani Hai Deewani के सीक्वल पर बड़ा अपडेट दिया है. इस LIVE के दौरान उन्होंने ब्रह्मास्त्र 2 के सीक्वल पर भी बात की है.

07:30 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: जेल में बंद राजपाल यादव को ऑफर हुई नई फिल्म

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद है. दरअसल. राजपाल चेक बाउंस मामले में जेल की सलाखों के पीछे हैं. लेकिन उन्हें एक फिल्म ऑफर की गई है, जो चर्चा में बनी हुई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

06:59 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: सलमान की हीरोइन के साथ फिल्म करेंगे Palash Muchhal

Smriti Mandhana से शादी टूटने के बाद, लगातार Palash Muchhal विवादों में फंसे हुए हैं. इस बीच पलाश जल्द ही एक फिल्म लेकर आ रहे हैं. हालांकि, फिल्म का टाइटल अभी तक डिसाइड नहीं किया गया है. ये एक थ्रिलर फिल्म होगी, जिसके लीड एक्टर और लीड एक्ट्रेस को फाइनल कर लिया गया है. पिछले दिनों खबर आई थी कि इकबाल फिल्म के एक्टर श्रेयस तलपड़े इसमें लीड रोल निभाएंगे. अब एक्ट्रेस को लेकर भी अपडेट सामने आ गया है. इस फिल्म में सलमान खान की एक्ट्रेस Daisy Shah मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं.

06:58 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: O Romeo का Box Office Collection

Shahid Kapoor और Tripti Dimri की नई फिल्म O Romeo, 13 फरवरी, 2026 में रिलीज हुई. वैलेंटाइन वीकेंड रिलीज होने की वजह से फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें थी, लेकिन कमाई के आंकड़े इन उम्मीदों पर पानी फेरते हुए नजर आ रहे हैं. Sacnilk की रिपोर्ट्स के अनुसार, कल यानी रविवार को फिल्म की कमाई 9 करोड़ रुपये के लगभग रही. यह दूसरे दिन से काफी कम है. हालांकि, दूसरे दिन यानी वैलेंनटाइन्स डे पर फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया और कलेक्शन बढ़कर 12.65 करोड़ से 14.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया यह पहले दिन से करीब 60% की ग्रोथ थी. वहीं ओपनिंग डे पर फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपए कमाए.

06:56 (IST) 16 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Yeh Jawaani Hai Deewani के सीक्वल पर आया बड़ा अपडेट

सुपरस्टार Ranbir Kapoor ने ARKS के इंस्टाग्राम अकाउंट पर LIVE आकर Yeh Jawaani Hai Deewani के सीक्वल पर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने कहा कि “आपमें से बहुत सारे लोग YJHD का पार्ट 2 देखना चाहते हैं, लेकिन इतनी सारी नई फिल्में, नए निर्देशक और नए विचार हैं जिन पर काम किया जा सकता है. मुझे लगता है कि ‘Yeh Jawaani Hai Deewani’ की एंडिंग बिल्कुल सही थी. इसलिए मुझे नहीं लगता कि इसके पार्ट 2 की कोई जरूरत है.”

Entertainment News in Hindi: सलमान खान के पापा इस वक्त अस्पताल में एडमिट हैं. सलीम खान की हेल्थ को लेकर हर कोई परेशान है और उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहा है. इस बीच अब फिल्मफेयर की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, 90 साल के सलीम खान को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. हालांकि, अस्पताल या फिर परिवार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है.

O Romeo का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वहीं दूसरी ओर शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में उछाल के बाद तुरंत गिरावट देखने को मिल रही है. फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.75 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 34.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 45.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

यह भी पढ़ें: BO Collection: O Romeo की कमाई पहले मंडे ही गिरी धड़ाम! जानें 4 दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

विज्ञापन

शाहिद कपूर के साथ फिल्म में तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इन तीनों कलाकारों की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. वहीं इन तीनों के साथ-साथ फिल्म में विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. मनोरंजन से जुड़ी ऐसी ही ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola