Sidharth Malhotra के पिता का निधन, लंबे समय से थे बीमार, अंतिम संस्कार में पहुंचा परिवार

Sidharth Malhotra Father Passes Away: हिंदी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन हो गया है. सिड और कियारा तुरंत दिल्ली रवाना हुए और अंतिम संस्कार में शामिल हुए.

Sidharth Malhotra father passes away

Sidharth Malhotra father passes away. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Sidharth Malhotra Father Passes Away: बॉलीवुड से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. हिंदी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन हो गया है. सुनील मल्होत्रा के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. खबर मिलते ही सिड और कियारा तुरंत दिल्ली रवाना हुए और अंतिम संस्कार में शामिल हुए.

विज्ञापन

14 फरवरी को सिड के पिता का निधन

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का शनिवार, 14 फरवरी को दिल्ली में निधन हो गया था. सिड और कियारा आडवाणी तुरंत दिल्ली पहुंच गए और अंतिम संस्कार की रस्में पूरी होने के बाद भी दोनों परिवार के साथ वहीं मौजूद हैं. साथ ही परिवार ने निजता की अपील भी की है.

विज्ञापन

लंबे समय से बीमार थे सुनील

इंडिया टुडे/आजतक की रिपोर्ट की मानें तो सिद्धार्थ के पिता लंबे समय से बीमार चल रहे थे. सुनील मल्होत्रा के निधन से परिवार बेहद दुखी है और शोक में है. जानकारी है कि सिड अपने पिता के बेहद करीब थे और पिता के निधन से सिड को बहुत दुख पहुंचा है. हर कोई इस वक्त अभिनेता और परिवार की हिम्मत बांधने की कोशिश कर रहा है.

पिता की सेहत को लेकर चिंता करते थे सिड

गौरतलब है कि बीते साल एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने पिता की सेहत को लेकर चिंता जताई थी. इस दौरान उन्होंने कहा था कि उन्हें कभी-कभी अफसोस होता है कि वह काम के कारण मुंबई में रहते हैं और उनकी मां दिल्ली में अकेले रहकर पिता की देखभाल करती हैं.

विज्ञापन

क्या कहा था सिड ने?

सिद्धार्थ ने कहा था कि मेरे पिता बहुत टाइम से ठीक नहीं हैं. उन्होंने कहा था कि मैं इसको लेकर कई बार अपनी मां पर भी सख्त हो जाता हूं, क्योंकि वही उनकी दवाइयों और देखभाल की जिम्मेदारी संभाल रही थीं. मां हमसे पापा को लेकर कई बातें छिपा लेती थीं और मुझे थोड़ी शर्मिंदगी महसूस हुई कि मैंने उन सालों में उनके त्याग को सही तरह से समझा ही नहीं.

पैरालाइज्ड थे सिड के पिता

बता दें कि सिद्धार्थ के पिता सुनील मर्चेंट नेवी में कप्तान थे और वो पैरालाइज्ड थे. सुनील व्हीलचेयर का इस्तेमाल करते थे. ‘योद्धा’ फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान, सिद्धार्थ को अपने पिता की देखभाल करते और व्हीलचेयर पर उनका हाथ थामे देखा गया था. इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ