ना मोबाइल, ना गिफ्ट्स, सेलेब्स तक की एंट्री बैन, प्राइवेट सेरेमनी में होगी रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी! जानें पूरी डिटेल्स

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: साउथ इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर रूमर्ड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी की रूमर्स को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बीच हम आपको रूमर्ड कपल की शादी की डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं…

Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda

Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda. image credit- social media

विज्ञापन

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: साउथ इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर रूमर्ड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी की रूमर्स को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक चर्चा हो रही है कि जल्द ही ये रूमर्ड कपल शादी करने वाला है, लेकिन अभी ऑफिशियली कुछ भी सामने नहीं आया है. इस बीच अब हम आपको इस प्राइवेट सेरेमनी की डिटेल्स बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि अगर ये जानकारी सही है, तो कब-क्या होने वाला है?

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की डिटेल्स

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की डिटेल्स की बात करें तो इस हाई प्रोफोइल वेडिंग में ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे और ये शादी बेहद प्राइवेट रखी जाएगी. एक करीबी सोर्स ने इंडिया टुडे को इस प्राइवेट वेडिंग की डिटेल्स के बारे में बताया है.

विज्ञापन

नो मोबाइल फोन

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की बात करें तो इस शादी में मोबाइल फोन को बैन किया गया है. जानकारी है कि शादी की फोटो-वीडियो रिकॉर्ड करने वाली टीम ने भी एग्रीमेंट साइन किया है.

नो गिफ्ट्स

इस पॉपुलर रूमर्ड कपल की शादी में कोई गिफ्ट नहीं होगा. जी हां, रश्मिका और विजय की शादी में गिफ्ट्स को भी बैन किया गया है.

सेलेब्स की एंट्री बैन

रश्मिका और विजय की शादी बाकी सेलेब्स वेडिंग की तरह नहीं होनी बल्कि ये बहुत अलग होगी. इस शादी में किसी एक्टर को नहीं बुलाया गया है और ना ही इंडस्ट्री से कोई इसमें शामिल होगा. इसलिए ये बहुत अलग होने वाली है.

विज्ञापन

छोटी गेस्ट लिस्ट

रश्मिका और विजय की शादी में ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे. इस शादी की गेस्ट लिस्ट बेहद छोटी है, जिसमें सिर्फ लिमिटेड लोग आएंगे.

प्री-वेडिंग फंक्शंस

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के प्री-वेडिंग फंक्शंस की बात करें तो जानकारी है कि 24 फरवरी से उनकी शादी के प्री-वेडिंग फंक्शंस शुरू हो जाएंगे.

विज्ञापन

शादी की तारीख

इसके अलावा 26 फरवरी को ये रूमर्ड कपल सात फेरे लेगा. हालांकि, अभी कुछ भी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है.

शादी का ग्रैंड रिसेप्शन

शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद के एक ग्रैंड होटल में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का रिसेप्शन भी किया जाएगा. अब देखने वाली बात होगी कि ये जितनी भी जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक कुछ होता है या नहीं क्योंकि इसके पहले भी 2 फरवरी को रूमर्ड कपल की शादी की अफवाह उड़ चुकी है. इनमें से किसी भी जानकारी की जिम्मेदारी न्यूज24 नहीं लेता है. ये खबर रिपोर्ट्स के आधार पर है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ