Smriti Mandhana से शादी टूटने के बाद, Palash Muchhal का यू-टर्न, अब सलमान खान की एक्ट्रेस के साथ करेंगे फिल्म

Palash Muchhal New Film Actress: Palash Muchhal अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर पिछले दिनों काफी सुर्खियों में थे. लेकिन इस बार की खबर उनके करियर से जुड़ी है. पलाश अपनी नई थ्रिलर फिल्म की तैयारी में हैं, जिसमें उन्होंने अपने लीड एक्टर और एक्ट्रेस को चुन लिया है. मजे की बात यह है कि एक्ट्रेस सलमान खान की इस हीरोइन को चुना है.

Palash Muchhal with daisy shah

Palash Muchhal with daisy shah

Palash Muchhal Upcoming Thriller Cast: पिछले दिनों Smriti Mandhana से शादी टूटने के बाद  Palash Muchhal काफी सुर्खियों में रहे. कभी चीटिंग के आरोप तो, कभी धोखाधड़ी ने पलाश की इमेज को काफी खराब किया. इस बीच उन्होंने अपना पूरा फोकस काम पर शिफ्ट किया और इस बार उनसे जुड़ी खबर उनके काम से ही जुड़ी है. पलाश जल्द ही अपनी फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें Salman Khan की ये एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

तरण आदर्श ने किया खुलासा

टेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने X पर घोषणा करते हुए Palash Muchhal की नई फिल्म की एक्ट्रेस का खुलासा किया है. पलाश मुच्छल की फिल्म में श्रेयस तलपदे के साथ मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाएंगी. उन्होंने लिखा, “डेज़ी शाह, पलाश मुच्छल की अगली फिल्म में श्रेयस तलपड़े के साथ जुड़ेंगी… महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर, निर्देशक पलाशमुच्छल ने अपनी आगामी फिल्म के लिए डेज़ीशाह को श्रेयसतलपड़े के साथ मुख्य अभिनेत्री के रूप में साइन किया है. मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है.”

कौन होगा लीड एक्टर?

पलाश मुच्छल की नई फिल्म का टाइटल अभी तक डिसाइड नहीं हुआ है. खबरों के मुताबिक, फिल्म में श्रेयस तलपड़े एक आम आदमी का किरदार निभाएंगे. वहीं सोपर्टिंग एक्टर और फिल्म की बाकी चीजें अभी गुप्त रखी गई हैं.

विज्ञापन

सलमान खान की हीरोइन

Palash Muchhal के साथ सलमान खान की हीरोइन Daisy Shah नजर आने वाली हैं. इससे पहले डैजी शाह, Hate Story 3, Jai Ho, Race 3 जैसी फिल्मों नजर आ चुकी हैं. उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म जय हो में काम किया था, जिससे उनका नाम काफी फेमस हुआ था.

विज्ञापन

पलाश और समृति का रिश्ता

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की जोड़ी लंबे समय से लोगों की नजरों में थी. दोनों कई सालों तक साथ थे और 23 नवंबर 2025 को उनकी शादी होने वाली थी. लेकिन अचानक यह शादी टूट गई. स्मृति ने खुद सोशल मीडिया पर बताया कि परिवारों की सहमति से शादी रद्द हो गई है. उन्होंने कहा कि अब आगे बढ़ने का समय है. पलाश ने भी इस मुश्किल वक्त में दुख जताया और कहा कि यह उनके जीवन का सबसे कठिन समय है. शादी टूटने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया और पुरानी तस्वीरें हटा दीं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि पलाश पर धोखे के आरोप लगे, लेकिन स्मृति ने कभी स्पष्ट रूप से ऐसा नहीं कहा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ