
1 / 9
Jio Hotstar Romantic Film: अगर आप रोमांटिक फिल्में देखना पसंद करते हैं तो जियो हॉटस्टार की एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसमें इंटीमेट सीन्स कूट-कूटकर भरे हैं. ये ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है और इसे परिवार वालों के साथ भूलकर भी ना देखें. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

2 / 9
दरअसल, हम जिस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, उसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं और ये इंडिया के ट्रेंडिंग लिस्ट में नौवे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. ऑडियंस को ये काफी पसंद आ रही है, जिसे हाल ही में ओटीटी पर वैलेंटाइन डे के मौकै पर रिलीज किया गया था. (Photo- Youtube)

3 / 9
जियो हॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में शुमार रोमांटिक ड्रामा फिल्म में ग्रैबिएला एंड्राडा और मारियो एरिटो लीड रोल में हैं. ये एक हॉलीवुड फिल्म है, जिसे ओटीटी पर हिंदी में देख सकते हैं. लेकिन इसे परिवार वालों के साथ देखने की भूल गलती से भी ना करें. (Photo- Youtube)

4 / 9
1 घंटे 54 मिनट की रोमांटिक ड्रामा फिल्म का टाइटल 'आस्क मी व्हाट यू वांट' है. ये एक स्पेनिश फिल्म है, जिसमें प्यार, जुनून और कई सीक्रेट्स खुलते हैं. इसकी कहानी सस्पेंस से भरी है, जिसमें खुले तौर पर इंटीमेट सीन्स दिखाए गए हैं. इसे 2024 में रिलीज किया गया था. (Photo- Youtube)

5 / 9
अब फिल्म 'आस्क मी व्हाट यू वांट' का हिंदी डब भी ओटीटी पर उपलब्ध है, जिसे जियो हॉटस्टार के साथ ही प्राइम वीडियो पर भी देख सकते हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग भी 10 में से 4 है. (Photo- Youtube)

6 / 9
बहरहाल, अगर फिल्म 'आस्क मी व्हाट यू वांट' की कहानी की बात की जाए तो इसमें एरिक और जूडिथ की कहानी को दिखाया गया है, जिनकी लिफ्ट में मुलाकात होती है और उनके बीच जल्द ही रिश्ता गहरा हो जाता है और फिर जल्द ही रोमांस में भी बदल जाता है. (Photo- Youtube)

7 / 9
फिल्म में उनका रिश्ता प्यार वाला ही नहीं बल्कि जुनूनी भी दिखाया गया है. जूडिथ जल्द ही इसलिए अट्रेक्ट हो जाती हैं क्योंकि उसे भी अपने जीवन में प्यार की तलाश होती है. कहानी जैसे आगे बढ़ती है दर परत दर इसके सस्पेंस और सीक्रेट भी खुलने लगते हैं. (Photo- Youtube)

8 / 9
फिल्म की कहानी रिश्ते पर बने सस्पेंस पर आधारित होती है. गहरे और रोंमांटिक रिश्ते के बीच एक सस्पेंस दबा होता है, जिस पर पूरी कहानी टिकी होती है. लेकिन इसके कुछ सीन्स ऐसे होते हैं, जिन्हें देखना परिवार वालों के साथ फजीहत से कम नहीं होगा. (Photo- Youtube)

9 / 9
फिल्म में सीन्स न्यूड हैं. अगर परिवार वालों के साथ देखने की भूल करते हैं तो आप परिवारवालों से नजरें भी नहीं मिला पाएंगे. इस फिल्म को अगर आप अपने पार्टनर के साथ देखते हैं तो शायद लुत्फ उठा सकते हैं. इंटेंस रोमांटिक ड्रामा फिल्म आपको पसंद आ सकती है. (Photo- Youtube)