पहले Box Office पर क़ब्ज़ा, फिर OTT पर हुई रिलीज, फिर भी 75 दिनों बाद भी Dhurandhar ने रचा इतिहास, थिएटर्स में…

Dhurandhar Box Office Collection: Box Office पर धुरंधर फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाएं. लेकिन इस फिल्म का क्रेज 75 दिनों के बाद भी बरकरार है. OTT प्लेटफॉर्म पर फिल्म रिलीज होने के बावजूद थिएटर में इसे देखने की लाइन लगी हुई है.

Dhurandhar Box Office Collection

Dhurandhar Box Office Collection

Dhurandhar Success and Records: आदित्य धर की फिल्म Dhurandhar ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है. इसके आगे बड़ी से बड़ी फिल्म अपने पैर नहीं जमा पा रही है. रिलीज हुए 75 दिन हो गए, फिर भी फिल्म रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाए जा रही है. यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. निर्देशक आदित्य धर ने इस स्पाई एक्शन थ्रिलर को बनाया, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे बड़े कलाकार भी हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

75 दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कब्जा

Dhurandhar रिलीज होते ही कमाल दिखाने लगी. पहले दिन ही इस फिल्म के लिए दर्शकों की भीड़ लग गए. ओपनिंग वीकेंड में ही फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की. यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी. भारत में इसने 800 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन किया. वर्ल्डवाइड कुल कमाई 1300 करोड़ से ऊपर पहुंच गई. इसने कई पुरानी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़कर नए रिकॉर्ड बनाएं. आदित्य धर की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को देखने के लिए लोग बार बार थिएटर जा रहे हैं.

OTT पर जलवा रहा कायम

थिएटर में फिल्म चलने के बाद मेकर्स ने इसे जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म पर उतार दिया. 30 जनवरी 2026 को यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर आई. OTT पर आते ही फिल्म का क्रेज और भी बढ़ गया. अब यह फिल्म सिर्फ भारत या कुछ गिने चुने देशों में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की स्क्रीन्स तक जा पहुंची. पाकिस्तान में तो यह फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंड की. इसके अलावा कई और देश के लोगों ने भी इसे काफी पसंद किया.

विज्ञापन

आमतौर पर OTT आने के बाद थिएटर्स में कमाई घट जाती है. लेकिन धुरंधर अलग थी. कई देशों में टॉप पर पहुंची और लाखों व्यूज मिले. फिर भी थिएटर्स में लोग देखने जाते रहे. यह फिल्म घर बैठे देखने के बाद भी बड़े पर्दे पर मजा दे रही थी.

विज्ञापन

75 दिनों बाद भी इतिहास रचा

आज फिल्म ने 75 दिन पूरे कर लिए हैं. यह बहुत बड़ी बात है, क्योंकि आजकल ज्यादातर फिल्में कुछ हफ्तों में थिएटर्स से हट जाती हैं. लेकिन धुरंधर 75 दिनों तक चल रही है. OTT रिलीज के बावजूद थिएटर्स में टिकट बिक रहे थे. भारत में कुल ग्रॉस 1050 करोड़ से ज्यादा और वर्ल्डवाइड 1340 करोड़ के करीब पहुंच गई है. यह हिंदी सिनेमा के लिए नया इतिहास बन गया कि कोई फिल्म लगातार इतने दिनों तक थिएटरों पर टिकी रहे. दर्शकों का प्यार और दोहराकर देखना इसकी सफलता की वजह बनी.

Dhurnadhar 2 का ऐलान

आदित्य धर ने धुरंधर की सफलता के बाद तुरंत रही धुरंधर 2 का ऐलान भी कर दिया है. धुरंधर 2, 19 मार्च 2026 में रिलीज होने वाली है. हालांकि, इस समय मेकर्स को कई कानूनी दांव पेचों में भी पड़ना पड़ रहा है. जैसे आज ही मुंबई BMC ने आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस को ब्लैकलिस्ट कर दिया. तो कुछ समय पहले धुरंधर टीम के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ बिना पर्मिशन ड्रोन उड़ाने के आरोप FIR दर्ज हुई. यह सब उनके शूटिंग के दौरान सेफ्टी नियमों के उलंघन के कारण एक्शन लिए जा रहे हैं. आने वाले समय में यह देखने वाली बात है कि कैसे आदित्य धर की फिल्म Dhurandhar का सीक्वल पहले वाली फिल्म की तरह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाएगी या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ