
1 / 6
IMDb Most Anticipated Movies India 2026: भारत की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. हाल ही में 'नागबंधम' का टीजर रिलीज किया गया, जो इस लिस्ट में टॉप 5 में शामिल हो गई. इसे दर्शकों की ओर से काफी पसंद कर रहे हैं. ऐसे में चलिए बताते हैं IMDb की टॉप 5 मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों में और कौन सी फिल्मों के नाम शामिल हैं.

2 / 6
'केजीएफ 2' के बाद यश ने एक भी फिल्म नहीं दी. ऐसे में 'टॉक्सिक' उनकी बहुचर्चित फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक वीडियो जारी किया जा चुका है. इसे 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ये इंडिया की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट में नंबर 1 पर बनी हुई है. (Photo- IMDb)

3 / 6
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' इन दिनों काफी चर्चा में हैं, जिसे 'टॉक्सिक' के साथ ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसे 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है. ये इंडिया की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट में नंबर 2 पर है. आपको बता दें कि फिल्म का फर्स्ट पार्ट 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया है और इसने दुनियाभर में 1400 करोड़ का बिजनेस किया है. (Photo- IMDb)

4 / 6
तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'अस्सी' भी इस साल 2026 की बहुचर्चित फिल्मों में से एक रही है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया गया है. इस फिल्म को ज्यादातर लोगों ने देखने की इच्छा जताई है. ये मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों में तीसरे नंबर पर है. फिल्म को 20 फरवरी, 2026 को रिलीज किया जाएगा. (Photo- IMDb)

5 / 6
'नागबंधम- द सीक्रेट ट्रेजर' इस साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बन चुकी है. इसका टीजर बीते दिन ही जारी किया गया है. इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया और लोगों ने इसे इस साल की बड़े स्केल की फिल्म भी बताया है. इसके टीजर ने सभी प्लेटफॉर्म्स पर 20 मिलियन (2 करोड़) से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया और IMDb की मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर बरकरार है. इसे साल 2026 की गर्मियों में पैन इंडिया रिलीज किया जाएगा. इसे तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में देख सकेंगे. (Photo- IMDb)

6 / 6
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' को भी इसी साल 2026 में ही रिलीज किया जाएगा. मूवी में अक्षय के साथ असरानी, मिथुन चक्रवर्ती, वामिका गब्बी, तब्बू और परेश रावल जैसे स्टार्स अहम रोल में हैं. इसे 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है. (Photo- IMDb)