आसान नहीं था बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर… Priyanka Chopra के लिए मुश्किल भरी रही नई शुरुआत, 15-15 घंटे किया इंतजार

Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जिंदगी में वो मुकाम हासिल कर लिया है, जिसका सपना हर कोई देखता है. इस बीच अब पीसी ने अपने स्ट्रगल पर बात की है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra. image credit- social media

Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा आज अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं. हालांकि, देसी गर्ल के लिए ये मुकाम हासिल करना आसान नहीं था. प्रियंका चोपड़ा बस अपना करियर नहीं बनाना चाहती थीं बल्कि वो एक ऐसी लेगेसी छोड़ना चाहती हैं, जिसे हर कोई याद रखे. इस बीच अब एक्ट्रेस ने अपने स्ट्रगल पर बात की है. आइए जानते हैं कि प्रियंका ने क्या कहा?

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने स्ट्रगल पर की बात

हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस में अंजुला आचारिया के साथ बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने अपने स्ट्रगल पर बात की. इस दौरान पीसी ने कहा कि जब उन्होंने बॉलीवुड से हॉलीवुड में आने का मन बनाया, तो उन्हें कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा. एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने अमेरिका में अपने करियर की शुरुआत की थी, तब भारत में उनका करियर बहुत मुश्किल का सामना कर रहा था.

विज्ञापन

क्या बोलीं एक्ट्रेस?

प्रियंका ने बताया कि वो सिर्फ काम नहीं करना चाहती थी बल्कि एक विरासत बनाना चाहती थीं. इतना ही नहीं बल्कि साल 2011 में भी प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने महज करियर नहीं बल्कि एक लेगेसी चाहिए. एक्ट्रेस ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि उनके लिए नई शुरुआत करना आसान नहीं था.

15-15 घंटे इंतजार फिर भी नहीं हुआ शूट

पीसी ने बताया कि उस वक्त इंडिया में उनका करियर ग्राफ बहुत ऊपर-नीचे हो रहा था और अमेरिका में भी वो बिल्कुल नई थी. प्रियंका ने बताया कि पहले छोटे रोल्स किए. कई बार लंबा इंतजार भी करना पड़ा. इतना ही नहीं बल्कि कभी-कभी तो 15 घंटे भी सेट पर बैठकर शूट नहीं हो पाया, लेकिन उन्होंने उस वक्त भी खुद को संभाला और खुद को समझाया कि वो एक लंबी रेस के लिए आई हैं.

विज्ञापन

सफलता बड़ा मुकाम पाना नहीं

इसके अलावा सक्सेस पर प्रियंका का कहना है कि सफलता उनके लिए बड़ा मुकाम पाना नहीं था बल्कि उनके लिए सक्सेस का मतलब अपने परिवार के साथ टाइम बिताना था. अपनी बेटी को स्कूल ने जाना, उसे स्कूल से लाना. एक्ट्रेस इस तरह का काम करना चाहती थीं, जिससे वो अपनी परिवार और दोस्तों को भी समय दे सकें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ