अचानक कैसे गई Pravina Deshpande की जान? आखिरी ख्वाहिश भी रह गई अधूरी

Pravina Deshpande: इमरान हाशमी की हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘तस्करी’ में नजर आई एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे का निधन हो गया है. प्रवीणा के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

Pravina Deshpande

Pravina Deshpande. image credit- social media

Pravina Deshpande: इमरान हाशमी की हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘तस्करी’ में नजर आई एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे अब इस दुनिया में नहीं रही हैं. आज 17 फरवरी को प्रवीणा देशपांडे का निधन हो गया. प्रवीणा देशपांडे के निधन से ना सिर्फ इंडस्ट्री बल्कि फैंस और उनका परिवार भी बेहद मायूस है. हर कोई अभिनेत्री की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है. इस बीच अब सवाल ये है कि आखिर कैसे अचानक प्रवीणा देशपांडे की जान चली गई? इतना ही नहीं बल्कि अभिनेत्री की आखिरी ख्वाहिश भी अधूरी रह गई.

विज्ञापन

कैसे गई प्रवीणा देशपांडे की जान?

जानकारी की मानें तो दिग्गज अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे 60 साल की उम्र में मल्टीपल मायलोमा (एक प्रकार का व्हाइट ब्लड़ सेल कैंसर) नामक बीमारी से जूझ रही थीं. हालांकि, एक्ट्रेस साल 2019 से इलाज करा रही थी, लेकिन आज उनका निधन हो गया. अभिनेत्री के निधन के जानकारी उनके परिवार ने उनके इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है.

विज्ञापन

अधूरी रह गई आखिरी ख्वाहिश

दरअसल, एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे को आखिरी बार नीरज पांडे की वेब सीरीज ‘तस्करी’ में कैमियो में देखा गया था. इस सीरीज के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर नीरज पांडे की तारीफ करते हुए कहा था कि वो उनके साथ दोबारा काम करने की ख्वाहिश रखती हैं, लेकिन अब अभिनेत्री के निधन के बाद उनकी ये इच्छा अधूरी रह गई.

थिएटर से शुरू किया सफर

प्रवीणा देशपांडे की बात करें तो उन्होंने थिएटर से अपना करियर शुरू किया था. रंगमंच ने उन्हें अभिनय की बारीकियां सिखाईं और धीरे-धीरे उनकी कला में निखार आता गया. एक्ट्रेस का ये अनुभव आगे चलकर उनके करियर की मजबूत नींव बन गया.
प्रवीणा जब मंच पर काम करती थी, तो उन्हें भावनाओं को सहज तरीके से जाहिर करता आता था. उन्होंने कई टीवी और फिल्मी किरदारों में इतनी सफाई से काम किया है कि लोग हमेशा उनके काम को याह रखेंगे. आज भले ही वो हमारे बीच नहीं रहीं, लेकिन लोगों के दिलों में हमेशा रहेंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ