T20 World Cup में पाकिस्तान की हार पर अजय देवगन से लेकर अनिल कपूर तक ने लिए मजे, कहा- 'क्या खेला…'

Bollywood Celebs Reaction On Cricket Match: T20 World Cup में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया. इस मौके पर भारत के बच्चे बच्चे ने जश्न मनाया. इसी बीच बॉलीवुड में से भी अजय देवगन से लेकर अनिल कपूर तक के रिएक्शन सामने आए.

India vs Pakistan T20 World Cup 2026

India vs Pakistan T20 World Cup 2026

Ind vs Pak T20 World Cup 2026: कल यानी बीती रात 15 फरवरी, 2026 को हर किसी की आंखें टीवी पर गढ़ी हुई थी, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच T20 World Cup का धांसू क्रिकेट मैच चल रहा था. इसमें भारत को भारी स्कोर गैप से जीत मिली. आम आदमी से लेकर भारत की इस जीत में बॉलीवुड के बड़े बड़े कलाकार भी शामिल हुए. अजय से लेकर अनिल कपूर तक का रिएक्शन सामने आया.

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सिलेब्रटीज के आए रिएक्शन

पाकिस्तार के सामने T20 World Cup का मजेदार मैच जीत कर भारत आगे बढ़ गई है. भारत की इस दमदार जीत पर कई बॉलीवुड सितारे अनुपम खेर, अजय देवगन, अर्जुन रामपाल, अनिल कपूर और मामूट्टी जैसे दिग्गज कलाकारों के रिएक्शन सामने आए. इन सभी ने भारतीय टीम को उनकी इस लाजवाब जीत के लिए ढे़रों बधाई दीं.

विज्ञापन

ट्विटर पर छाए रिएक्शन्स

भारत, पाकिस्तान के खिलाफ T20 World Cup जीतने के बाद कई सिलेब्रिटीज ने उन्हें बधाई दी. कई लोगों ने X पर अपनी प्रतिक्रिया जी. जैसे कि अजय देवगन ने लिखा कि ‘क्या खेला है!’. इसके साथ उन्होंने हैड्स ऑफ वाले हाथों की इमोजी और इंजियन फ्लेग भी लगाया. वहीं साउथ एक्टर ने भी भारतीय टीम को उनकी इस शानदार जीत के लिए बधाई दी. कहां-‘भारतीयों के लिए गर्व का क्षण’.

अर्जुन रामपाल का रिएक्शन

अर्जुन रामपाल का भी रिएक्शन सामने आया है. इसमें उन्होंने ‘डन और डस्टड’ लिखा. उन्होंने आगे लिखा कि ‘भारत अब सुपर 8 में चली गई है. सभी नीली वर्दी वाले लोगों को बधाई हो. हम आपको प्यार करते हैं. सबसे खास धन्यवाद में ईशान किशन को करना चाहता हूं. हैप्पी महाशिवरात्री.’

विज्ञापन

Anupam Khar ने शेयर किया वीडियो

इसी बीच अनुपम खेल ने मैच का वीडियो शेयर किया. वीडियो में अनुपम खेर जोर जोर से हंसते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा- ‘हर हर महादेव, जय भोलेनाथ.’ वहीं अनिल कपूर ने अपने X अकाउंट पर लिखा- ‘और ऐसा काम तमाम किया जाता है.’ इसके अलावा विवेक ओबरॉय ने भी ‘ये मौका भी गया’ लिखकर भारतीय टीम की जीत पर खुशी मनाई है.

विज्ञापन

देश में जश्न का माहौल

T20 World Cup में भारत का अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड है और एक और शानदार प्रदर्शन के साथ उसने अपनी अजेय बढ़त बरकरार रखी है. सलामी बल्लेबाज ईशान किशन की तूफानी 77 रनों की पारी की बदौलत भारत ने आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के छह स्पिन गेंदबाजों के सामने 175-7 का मजबूत स्कोर खड़ा किया. पाकिस्तान ने अपने 20 ओवरों में से 18 ओवर फेंके. इसके बाद भारत ने वापसी करते हुए पाकिस्तान को 18 ओवरों में 114 रनों पर ऑल आउट कर दिया और लगातार तीसरी जीत दर्ज की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ