दिग्गज लेखक सलीम खान की अचानक बिगड़ी तबीयत, लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान

Salim Khan Hospitalised: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आनन फानन अस्पताल पहुंचे हैं. उनके पिता की अचानक से तबीयत बिगड़ी गई, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सलमान पिता से मिलने के लिए पहुंचे हैं.

Salim Khan Hospitalised

सलमान खान भागकर पहुंचे लीलावती अस्पताल

Salim Khan Hospitalised: हिंदी सिनेमा जगत के फेमस राइट और सलमान खान के पिता सलीम खान को लेकर खबर सामने आ रही है कि उनकी अचानक से तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पिता के तबीयत की खबर मिलते ही सलमान भी आनन-फानन हॉस्पिटल पहुंचे हैं. उनकी तबीयत बिगड़ने से फैंस बेहद चिंतित हैं. फैंस उनके अच्छे स्वास्थ की कमाना कर रहे हैं.

विज्ञापन

हालांकि, सलीम खान को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि उनकी हेल्थ को लेकर परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है कि किस समस्या की वजह से सलीम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सलीम को हॉस्पिटल में एडमिट करने की खबर सामने आते ही फैंस सोशल मीडिया पर चिंता जाहिर कर रहे हैं और जल्द ठीक होने की कामना भी कर रहे हैं. सलीम 90 साल के हैं और उन्हें हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे प्रभावशाली लेखकों में से माना जाता है.

विज्ञापन

सलमान खान का वीडियो आया सामने

पिता सलीम खान की तबीयत बिगड़ने के बीच सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्टर कार से आनन-फानन पिता से मिलने के लिए पहुंचे हैं. इस दौरान उनके चेहरे पर मायूसी साफ तौर से देखने के लिए मिली है.

विज्ञापन

70s में हिट थी सलीम-जावेद की जोड़ी

गौरतलब है कि सलीम खान ने अपने करियर में कई हिट फिल्म दी हैं. 70s के दिनों में सलीम और जावेद की जोड़ी हिट थी. दोनों ने साथ में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी. अमिताभ बच्चन जब करियर में डाउन फॉल से गुजर रहे थे तो इस जोड़ी ने ही उनके करियर की ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी. इस जोड़ी को आज भी उनकी यादगार फिल्मों के लिए जाना जाता है. इस जोड़ी की यादगार फिल्मों के बारे में बात की जाए तो उन्होंने ‘दीवार’, ‘जंजीर’ और ‘डॉन’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी. माना जाता है कि इस जोड़ी ने बॉलीवुड के ‘एंग्री यंग मैन’ युग को आकार देने में अहम भूमिका निभाई है

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ