Live Updates
Entertainment News LIVE: Cocktail 2 की 6वें दिन की कमाई में गिरावट, जानें कलेक्शन
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म की रिलीज को 6 दिन हो गए हैं और इसकी 6वें दिन की कमाई भी सामने आ गई हैं. आइए जानते हैं फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन... पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: रेणुकास्वामी मर्डर केस में दर्शन पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, क्या है मामला?
दर्शन थुगुदीपा ने रेणुकास्वामी अपहरण और हत्या मामले में कोर्ट से नई जमानत याचिका दायर करने की अनुमति मांगी है. दर्शन का कहना है कि केस की सुनवाई काफी धीमी चल रही है, ऐसे में उन्हें दोबारा जमानत के लिए आवेदन करने का मौका मिलना चाहिए. बता दें कि इससे पहले 15 मई को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी. हालांकि, कोर्ट ने ये भी कहा था कि अगर एक साल में ट्रायल में कोई खास प्रगति नहीं होती है, तो वे फिर से जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं.
Entertainment News LIVE: Sonakshi Sinha ने पति के साथ शेयर की वेडिंग एनिवर्सरी की फोटोज
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल हमेशा ही अपने प्यार को लेकर चर्चा में रहते हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक कपल की खूब चर्चा होती है. इस बीच अब कपल ने अपनी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी की फोटोज शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गई हैं. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Peddi की शूटिंग के दौरान बाल-बाल बची Ram Charan की आंख, पिता चिरंजीवी ने बताया किस्सा
साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है, लेकिन चरण के लिए ये फिल्म बिल्कुल आसान नहीं थी. फिल्म की शूटिंग के दौरान राम को गंभीर चोट आई थी, जिसका खुलासा अब उनके पिता ने किया है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: ओटीटी पर आ रही हैं ये नई तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्में
ओटीटी पर हिंदी से लेकर साउथ फिल्में रिलीज होती रहती हैं. आज हम आपको हाल ही में ओटीटी पर आने वाली तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-सी फिल्में शामिल हैं? पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Anurag Dobhal ने शेयर किया एक्सीडेंट वाली कार का वीडियो
अनुराग डोभाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में अनुराग ने एक्सीडेंट वाली कार का वीडियो शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए यूके राइडर ने इसके कैप्शन में लिखा कि हमारी फॉर्च्यूनर, खुद पे सारा डैमेज ले लिया, लेकिन मुझे कुछ नहीं होने दिया, साथ निभाया आखिर तक, उम्मीद है कि मैं UK07HA0007 को ठीक कर सकूंगा.
Entertainment News LIVE: Paresh Rawal के हैंडसम हंक बेटे को देखा?
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर परेश रावल के बेटे आदित्य अपने पिता की तरह ही मल्टी टैलेंटेड हैं. 33 साल के आदित्य एक राइटर और एक्टर हैं. आदित्या फिल्मों की दुनिया में कदम रख चुके हैं और वो बेहद हैंडसम हंक हैं. अगर आपने भी उन्हें अभी तक नहीं देखा है, तो यहां देख सकते हैं? पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: नई फिल्में और नई जोड़ियां… बॉक्स ऑफिस पर होगा तगड़ा धमाका
आने वाले समय में कई नई फिल्में रिलीज होंगी और इन नई फिल्मों के साथ पर्दे पर नई जोडियां भी देखने को मिलेंगी. आइए जानते हैं कि कौन-कौन-सी नई जोड़ियां स्क्रीन पर बवाल मचाने को तैयार हैं? पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Sonakshi Sinha ने शेयर की दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी की फोटोज
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर जहीर इकबाल के साथ लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं. ये फोटोज कपल की दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी की हैं, जो बेहद खूबसूरत हैं.
Entertainment News LIVE: आखिर किस बीमारी से जूझ रही हैं Alka Yagnik?
मशहूर बॉलीवुड सिंगर अलका याग्निक को 23 जून 2026 को पद्म भूषण से नवाजा गया है. इस सम्मान को मिलने के बाद सिंगर ने एक पोस्ट शेयर किया और इस दौरान वो इमोशनल नजर आईं. आइए जानते हैं कि अलका ने क्या कहा है? पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: ये थी Salman Khan की पहली गर्लफ्रेंड, जिनका कियारा आडवाणी से है गहरा नाता
लोगों को लगता है कि सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी, एश्वर्या राय या सोमी थीं. लेकिन ऐसा नहीं है. कियारा आडवाणी के परिवार से संबंध रखने वाली ये मॉडल सलमान की पहली गर्लफ्रेंड मानी जाती है. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Samantha Prabhu ने Maa Inti Bangaaram का BTS वीडियो किया शेयर
समांथा प्रभु ने इंस्टाग्राम पर Maa Inti Bangaaram का BTS वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म की शूटिंग से जुड़े महत्वपूर्ण सीन्स की प्रक्रिया को दिखाया है.
Entertainment News LIVE: कैटरीना या विक्की! किसकी कार्बन कॉपी हैं विहान कौशल? दादा ने खोला राज
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के बेटे विहान के बारे में उनके दादा ने कुछ खास बातें बताई हैं. नैन नक्श और मासूमियत पर विहान किस पर गया है, इसका खुलासा मशहूर एक्शन डायरेक्टर ने आखिरकार कर ही दिया है. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: कभी 9वीं क्लास में हुआ था फेल, आज बना बॉलीवुड का मशहूर डायरेक्टर
बॉलीवुड में ऐसा एक डायरेक्टर मौजूद है, जो कभी 9वीं क्लास में बुरी तरह फेल हो गया था. पढ़ाई में कभी अच्छे ना होने के बाद भी आज वे इतने बड़े मुकाम पर बैठे हैं. आइए जानते हैं इनकी जर्नी. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: आर माधवन को फिल्म GDN की टीम ने दी बधाई
आर माधवन की फिल्म GDN की टीम ने पद्म श्री सम्मान मिलने के लिए एक्टर को बधाई दी है. कल 23 जून 2026 को उन्हें राष्ट्रपति द्वारा ये सम्मान मिला.
Entertainment News LIVE: 200 फिल्मों में काम कर चुकीं हैं ये एक्ट्रेस, अब राजनीति में अजमा रहीं किस्मत
साउथ सिनेमा की इस एक्ट्रेस का फिल्मी करियर बड़ा अनोखा रहा है. 10वीं में स्कूल छूट गया और 13 की उम्र से ही डेब्यू कर किया. 200 फिल्मों में काम करने वाली इस अभिनेत्री ने राजनीति में भी कदम रखा. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: फिल्म Mirzapur की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, कल आउट होगा टीजर
मिर्जापुर सीरीज पर आने वाली फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है. यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को रिलीज होगी. पोस्टर रिलीज करते हुए बताया गया कि इसका टीजर कल आउट होगा. मिर्जापुर फैंस के लिए ये बड़ी खुशखबरी है. लोग बेसब्री से सितंबर का इंतजार कर रहे हैं.
Entertainment News LIVE: कब और कहां रिलीज होगी इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा'?
इम्तियाज अली की फिल्म Main Vaapas Aaunga थिएटर्स में धूम मचाने के बाद अब जल्द ओटीटी पर भी नजर आएगी. आइए जानते हैं कि ये मूवी किसी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: प्राइम वीडियो पर छाई 131 मिनट की फ्लॉप फिल्म
प्राइम वीडियो पर 131 मिनट की फ्लॉप फिल्म ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म का नाम 'गिन्नी वेड्स सनी 2' है. प्राइम वीडियो पर रिलीज होते ही ये फिल्म 8वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इसमें अविनाश तिवारी और मेधा शंकर लीड रोल में हैं. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: 'मैं वापस आऊंगा' के मुरीद हुए सुभाष घई
दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म की कहानी की हर कोई तारीफ कर रहा है. वहीं फिल्म डायरेक्टर सुभाष घई ने भी फिल्म की तारीफ की है. सोशल मीडिया पर सुभाष घई ने फिल्म की पूरी टीम के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया.
Entertainment News LIVE: शाहिद कपूर ने की रश्मिका मंदाना की तारीफ
शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना की 'कॉकटेल 2' सिनेमाघरों में छाई हुई है. वहीं शाहिद कपूर रश्मिका संग काम करने पर अपना अनुभव शेयर किया. शाहिद कपूर ने रश्मिका को एक शानदार को-एक्टर बताया. सोशल मीडिया पर एक्टर का ये बयान काफी वायरल हो रहा है.
Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर छाई 8 एपिसोड्स की क्राइम ड्रामा सीरीज
नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'आई विल फाइंड यू' है. रिलीज होते ही ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. अगर आप भी क्राइम, ड्रामा और थ्रिलर के शौकीन हैं तो इस सीरीज को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: ओटीटी पर देखें ये 5 थ्रिलर फिल्में
ओटीटी पर आप 5 थ्रिलर फिल्में देख सकते हैं. इनमें आपको सिया और केतन की जैसी कहानी देखने को मिलेगी. सोशल मीडिया पर भी ये फिल्में चर्चाओं में आ गई हैं. इन्हें आप नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार और प्राइम वीडियो पर भी देख सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: आर माधवन को मिला पद्म भूषण
आर माधवन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण से सम्मानित किया. वहीं इस दौरान एक्टर के बेटे और उनकी पत्नी भी उनको सपोर्ट करने पहुंची. सोशल मीडिया पर आर माधवन की फैमिली संग फोटो वायरल हो रही है.
Entertainment News LIVE: सुमोना चक्रवर्ती का बर्थडे
कपिल शर्मा की को-स्टार और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं. सुमोना ने अपने करियर की शुरुआत 11 साल की उम्र में की थी. इस दौरान वो आमिर खान और मनीषा कोइराला की फिल्म 'मन' में नजर आई थीं. वहीं एक्ट्रेस को असली पहचान कपिल शर्मा के शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से मिली. इसके बाद तो एक्ट्रेस टीवी इंडस्ट्री में छा गईं.
Entertainment News LIVE: अलका याग्निक को मिला पद्म भूषण, सिंगर ने पीएम मोदी के छुए पैर
अलका याग्निक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण से सम्मानित किया. अलका याग्निक को जब स्टेज पर पद्म भूषण देने के लिए बुलाया गया तो वो काफी भावुक दिखाई दीं. स्टेज पर जाने से पहले सिंगर प्रधानमंत्री के पास गईं और उन्होंने पीएम मोदी के पैर छूकर उनका आर्शीवाद लिया. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: 'मैं वापस आऊंगा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'मैं वापस आऊंगा' की कमाई में 12वें उछाल देखने को मिला. फिल्म ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.10 करोड़ की कमाई की. भारत में अब तक 29.85 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 35.54 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 48.14 करोड़ की कमाई कर ली है. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: पीएम मोदी ने 'पंचायत' के सितारों से की मुलाकात
'पंचायत' के 'बिनोद' और 'बनराकस' से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की है. सोशल मीडिया पर पीएम मोदी, 'बिनोद' और 'बनराकस' का ये कोलैब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. पीएम मोदी ने पंचायत स्टार्स से मुलाकात की एक रील अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: अर्जुन कपूर ने अंशुला कपूर के लिए शेयर किया स्पेशल पोस्ट
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर अपने मंगेतर रोहन ठक्कर से जल्द ही शादी करने जा रही हैं. वहीं अब अर्जुन कपूर बहन की शादी को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. अर्जुन कपूर ने बहन अंशुला के साथ भी कुछ फोटोज शेयर कीं. एक्टर ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'अंश, अभी तो बस शुरुआत हुई है. एक शाम ही बीती है और मुझे पहले से ही पता है कि समय कितनी जल्दी बीत जाएगा, आप दोनों के लिए मैं बहुत एक्साइटेड और खुश हूं. जश्न शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है.'
Entertainment News LIVE: Cocktail 2 का जलवा बरकरार, 5वें दिन भी जमकर छापे नोट
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' की रिलीज को पांच दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर रखी है और ये लगातार कमाई करने में लगी हुई है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: नताशा ने शेयर की अपनी क्यूट फोटो, फैंस ने लुटाया प्यार
नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जो बेहद कमाल की है. इस फोटो पर यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
Entertainment News LIVE: कौन थीं ‘ईठा’ की विठाबाई नायारणगावकर? श्रद्धा कपूर ने निभाया जिनका किरदार
बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की आने वाले फिल्म 'ईठा' का टीजर आज रिलीज हुआ है. फिल्म का टीजर चर्चा में है और हर कोई इसकी जमकर तारीफ कर रहा है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: मौनी रॉय ने शेयर की क्यूट फोटो, फैंस ने लुटाया प्यार
मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही है. एक्ट्रेस की ये फोटो बेहद क्यूट है, जिस पर फैंस बेहद प्यार लुटा रहे हैं.
Entertainment News LIVE: Prakash Raj की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट
सिनेमा के जाने-माने स्टार प्रकाश राज कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं. प्रकाश के खिलाफ कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Trisha Krishnan ने विजय संग अलगाव की अफवाहों पर दिया ऐसा जवाब, हर किसी ने लुटाया प्यार
अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने विजय संग अलगाव की अफवाहों पर विराम लगा दिया है. तृषा ने ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसे देखने के बाद हर कोई इस पर प्यार लुटाता नजर आया. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Arjun Kapoor ने शेयर की बहन की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन की फोटोज
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला जल्द ही शादी के बंधन में बंधन वाली हैं. इस बीच अब अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर बहन की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन की फोटोज शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गई हैं. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Eetha का टीजर रिलीज, Shraddha Kapoor के लुक ने किया हैरान
आज यानी मंगलवार को श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ईथा' का टीजर रिलीज हो गया है, जिसने आते ही लोगों के दिलों को छू लिया है. टीजर में श्रद्धा कपूर के लुक को देखकर हर कोई हैरान रह गया है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: पद्म श्री से हुआ मागंटि मुरली मोहन को सम्मान
एक्टर मागंटि मुरली मोहन को भी पद्म श्री सम्मान मिला है. उन्होंने 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है.
Entertainment News LIVE: सतीश शाह को मरणोपरांत मिला सम्मान
एक्टर सतीश शाह को मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित किया गया है. सतीश शाह का 4 दशक का लंबा करियर रहा था और उनके भाई ने ये सम्मान स्वीकार किया है.
Entertainment News LIVE: अनिल कुमार रस्तोगी को पद्म श्री से नवाजा गया
अभिनेता अनिल कुमार रस्तोगी को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है. अनिल कुमार 100 से ज्यादा नाटकों में 1000 प्रस्तुतियां दे चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने 75 से ज्यादा फीचर फिल्मों में भी काम किया है.
Entertainment News LIVE: आर माधवन को मिला पद्म श्री सम्मान
पॉपुलर एक्टर आर माधवन को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है. आर माधवन ने फिल्मों में अपने दम पर पहचान बनाई है. उन्होंने 75 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. आर माधवन ने सम्मान लेने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी से हाथ मिलाया.
Entertainment News LIVE: अलका याज्ञनिक को भी किया गया सम्मानित
प्लेबैक सिंगर अलका याज्ञनिक को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है. सिंगर ने अवॉर्ड लेने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी के पैर छुए. इस दौरान वो पिंक कलर के सूट में नजर आईं. बता दें कि अलका याज्ञनिक न्यूरो डिसीज से जूझ रही हैं और उन्हें सुनने में दिक्कत होती है.
Entertainment News LIVE: मलयाली एक्टर ममूटी को मिला पद्म भूषण
मलयालम इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर ममूटी को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है. ममूटी ने अवॉर्ड लेने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी को नमस्ते किया. इस दौरान उनके बेटे दुलकर सलमान भी नजर आए. बता दें कि ममूटी 50 साल से ज्यादा समय से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. उन्होंने 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है.
Entertainment News LIVE: Samantha Ruth Prabhu का वो गाना, जिसे 60 दिनों में मिले 28000000 व्यूज, आपने सुना?
कुछ फिल्में और गाने ऐसे होते हैं, जो लोगों को इतने पसंद आते हैं कि वो आते ही वायरल हो जाते हैं. आज हम आपको सामंथा रुथ प्रभु के एक ऐसे ही गाने के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इस गाने के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Trisha Krishnan ने हर साल सीएम विजय को दी जन्मदिन की बधाई
अभिनेत्री तृषा कृष्णन और थलापति विजय को लेकर कुछ ना कुछ सुनने में आता ही रहता है. तृषा कृष्णन हमेशा विजय को जन्मदिन की बधाई देती हैं, लेकिन इस साल तृषा कृष्णन ने विजय को बर्थडे विश नहीं किया. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने कब-कब विजय को जन्मदिन की बधाई दी है? पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: ना बर्थडे की विश, ना कोई पोस्ट और फिर अनफॉलो का फैसला, Trisha और Vijay के बीच आखिर क्या हुआ?
अभिनेत्री तृषा कृष्णन और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. तृषा ने विजय को जन्मदिन की बधाई नहीं दी और इंटरनेट पर बहस छिड गई. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: रातों की नीदें खराब कर सकती हैं ये 7 बेहद डरावनी फिल्में, देखें लिस्ट
अगर आपको कुछ वाकई थोड़ा अलग हॉरर देखना है, तो OTT पर ये 7 डरावनी फिल्में आपके लिए ही बनी हैं. वीकेंड्स पर आप इसे जरूर binge watch करें. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Kissing Scene करते हुए बेकाबू हुई हसीना, 20 रीटेक्स देने के बाद खोया कंट्रोल
आपने हमेशा एक्टर्स को इंटीमेट सीन्स करते समय बेकाबू होने की कहानियां सुनी होंगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में हसीना हीरो पर भारी पड़ गई थी. किसिंग सीन में वो अपना कंट्रोल खो बैठी थी. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: सारा अली खान लंदन डायरीज की शेयर
सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की, जिसमें उन्होंने लंदन ट्रिप से जुड़े कुछ खास पल शेयर किए. इन फोटोज में उन्होंने अपनी दादी और मां के साथ सुंदर पल साझा किए.
Entertainment News LIVE: कब रिलीज होगा India's Got Latent का दूसरा एपिसोड? समय रैना ने किया रिवील
कॉमेडियन समय रैना का शो इन दिनों OTT पर जमकर वायरल हो रहा है. उनके शो के सीजन 2 में पहले शो ने व्यूज और ट्रेंड्स के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. अब लोग उनके दूसरे एपिसोड को लेकर इंतजार में बैठे हैं. आइए जानते हैं कि अब अगला एपिसोड समय रैना कब लेकर आ रहे हैं. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: 23 से 26 जून के बीच OTT पर रिलीज होंगी ये 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, देखें लिस्ट
इस हफ्ते ओटीटी पर धमाकेदार फिल्में और सीरीज आने वाली हैं. अगर आप वीकेंड पर कुछ मजेदार देखना चाहते हैं, तो यह 8 फिल्में और सीरीज को अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर लें. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Diljit Dosanjh ने शेयर की अपने टूर से जुड़ी तस्वीरें
दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कीं. उन्होंने कॉन्सर्ट को लेकर लोगों को धन्यवाद बोला है. उन्होंने इवेंट से जुड़े कई जानकारियां साझा कीं.
Entertainment News LIVE: Welcome to the Jungle पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, कटवाए 18 सीन्स
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'Welcome to the Jungle' को सेंसर बोर्ड की तरफ से बड़ा झटका लगा है. CBFC ने U/A 16+ सर्टिफिकेट पास कर दिया, लेकिन बोल्ड सीन्स पर 18 कट्स लगाए हैं. आइए जानते हैं अब फिल्म कितने घंटे की रह गई है. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: राज बब्बर का बर्थडे आज
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और राजनेता राज बब्बर आज यानी 23 जून 2026 को अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 23 जून 1952 को उत्तर प्रदेश के टूंडला में एक पंजाबी परिवार में हुआ था. नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) के छात्र रहे राज बब्बर ने सिल्वर स्क्रीन से लेकर भारतीय राजनीति तक एक बेहद सफल और चर्चित सफर तय किया है. उन्होंने निकाह (1982), आज की आवाज (1984), प्रेम गीत (1981), और बॉडीगार्ड (2011) जैसी कई बेहतरीन फिल्मों अच्छा काम किया है.
Entertainment News LIVE: ‘मैं वापस आऊंगा’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ कुल कलेक्शन की बात करें तो भारत नेट कलेक्शन में फिल्म ने 24 करोड़ के लगभग की कमाई की है. वहीं भारत में ग्रॉस कलेक्शन में 29 करोड़ कमाए. वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म ने 45.81 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.
Entertainment News LIVE: आज ममूटी और अल्का याग्निक को मिलेगा ‘पद्म-सम्मान’
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी 23 जून 2026 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित Civil Investiture Ceremony-II में मलयालम मेगास्टार ममूटी और प्रसिद्ध पार्श्व गायिका अलका याग्निक को ‘पद्म भूषण’ सम्मान से सम्मानित करेंगी. इस भव्य समारोह में कला, खेल, साहित्य और सार्वजनिक जीवन से जुड़ी देश की कुल 65 हस्तियों को प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से नवाजा जाएगा. बता दें कि यह कार्यक्रम शाम 5 बजे शुरू होगा, जिसमें उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई VVIP शामिल होंगे. यह दिन अल्का याग्निक और ममूटी के लिए बेहद खास है.
Entertainment News in Hindi: दर्शन थुगुदीपा ने रेणुकास्वामी अपहरण और हत्या मामले में कोर्ट से नई जमानत याचिका दायर करने की अनुमति मांगी है. दर्शन का कहना है कि केस की सुनवाई काफी धीमी चल रही है, ऐसे में उन्हें दोबारा जमानत के लिए आवेदन करने का मौका मिलना चाहिए. बता दें कि इससे पहले 15 मई को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी. हालांकि, कोर्ट ने ये भी कहा था कि अगर एक साल में ट्रायल में कोई खास प्रगति नहीं होती है, तो वे फिर से जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं.
सुमोना चक्रवर्ती का बर्थडे
कपिल शर्मा की को-स्टार और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं. सुमोना ने अपने करियर की शुरुआत 11 साल की उम्र में की थी. इस दौरान वो आमिर खान और मनीषा कोइराला की फिल्म ‘मन’ में नजर आई थीं. वहीं एक्ट्रेस को असली पहचान कपिल शर्मा के शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ से मिली. इसके बाद तो एक्ट्रेस टीवी इंडस्ट्री में छा गईं.
यह भी पढ़ें: Box Office Collection: 12वें दिन Main Vaapas Aaunga की रफ्तार हुई तेज, बॉक्स ऑफिस पर की धुआंधार कमाई
‘मैं वापस आऊंगा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘मैं वापस आऊंगा’ की कमाई में 12वें उछाल देखने को मिला. फिल्म ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.10 करोड़ की कमाई की. भारत में अब तक 29.85 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 35.54 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 48.14 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
संबंधित खबरें
आयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
1 hr agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
1 hr agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
2 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
5 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
6 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
7 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
8 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
9 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
11 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines