Prime Video पर आते ही छाई 131 मिनट की फ्लॉप फिल्म, टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में किया कब्जा

Prime Video Trending Movie: प्राइम वीडियो पर नई-नई फिल्में और सीरीज ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई हैं. इनमें से एक फिल्म ऐसी है जो हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है. खास बात ये है कि 131 मिनट की ये फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई थी. इसके बाद अब ये फिल्म प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है.

prime video trending movie ginny weds sunny 2
1 / 6

विज्ञापन

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग फिल्म

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग फिल्म2 / 6

प्राइम वीडियो की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'गिन्नी वेड्स सनी 2' है. सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज होते ही ये फिल्म प्राइम वीडियो पर 8वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं अब सोशल मीडिया पर भी फिल्म चर्चाओं में आ गई है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 6

'गिन्नी वेड्स सनी 2' की कहानी गिन्नी और सनी की लाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों की शादी हो जाती है, लेकिन रियल लाइफ में ये दोनों पर्सनल परेशानियों से जूझ रहे होते हैं. जिसके बाद दोनों की शादीशुदा जिंदगी में भी बवाल हो जाता है.

कहानी के ट्विस्ट एंड टर्न्स

कहानी के ट्विस्ट एंड टर्न्स4 / 6

फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे फिल्म में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं. इसमें लव स्टोरी, ड्रामा और सस्पेंस कूट-कूटकर भरा हुआ है. वहीं फिल्म के क्लाइमैक्स में ही असली सस्पेंस छुपा है.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट5 / 6

प्राइम वीडियो की इस फिल्म में सनी का किरदार अविनाश तिवारी ने निभाया है. वहीं गिन्नी के किरदार में मेधा शंकर लीड रोल में नजर आईं. हालांकि थिएटर्स में ऑडियंस को दोनों की केमिस्ट्री कुछ खास पसंद नहीं आई. ये ही वजह है कि फिल्म को फ्लॉप का टैग मिला.

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन6 / 6

वहीं फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग भी 4.8 ही है. 16 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने सिर्फ 1.99 करोड़ की कमाई की. वहीं अगर आप रोमांटिक फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आप इसे अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन