Trisha Krishnan ने किया बड़ा धमाका, विजय संग अलगाव की अफवाहों पर दिया ऐसा जवाब, हर किसी ने लुटाया प्यार

Trisha Krishnan Post: अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जो आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया है. इस पोस्ट पर हर कोई प्यार लुटा रहा है और सभी इसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.

Trisha Krishnan

Trisha Krishnan. image credit- social media

विज्ञापन

Trisha Krishnan Post: अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने विजय संग अलगाव की अफवाहों पर विराम लगा दिया है. तृषा ने ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसे देखने के बाद हर कोई इस पर प्यार लुटाता नजर आया. साथ ही दोनों के बीच अनबन की अफवाह पर भी विराम लग गया है. अब फैंस और यूजर्स एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

तृषा कृष्णन ने शेयर किया पोस्ट

तृषा कृष्णन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो सीएम विजय के साथ नजर आ रही हैं. पोस्ट में जो फोटो है उसमें दोनों ही स्माइल करते नजर आ रहे हैं. साथ ही तृषा बेहद प्यार से विजय को निहार रही हैं. विजय के सामने जो केक रखे हैं, वो उनकी ओर देख रहे हैं. ये फोटो बेहद क्यूट है.

विज्ञापन

तृषा ने लिखा कैप्शन

इस पोस्ट को शेयर करते हुए तृषा ने इसके कैप्शन में लिखा है कि उस इंसान को, जिसकी वजह से सब कुछ इतना खास लगता है, जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई. इसके साथ दिल और नजर वाली इमोजी और 00.00 लिखा है. जैसे ही एक्ट्रेस का ये पोस्ट सामने आया, तो हर किसी ने इस पर कमेंट्स करके प्यार लुटाना शुरू कर दिया.

तृषा ने नहीं किया कोई पोस्ट

गौरतलब है कि 22 जून को विजय का बर्थडे था, ऐसे में तृषा की ओर से एक्टर को कोई विश और पोस्ट ना शेयर करना लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर गया. इंटरनेट पर चर्चा होने लगी कि आखिर एक्ट्रेस ने विजय को बर्थडे विश क्यों नहीं किया? लोगों के मन में सवाल आए कि शायद दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है.

डेटिंग की अफवाहें

तृषा कृष्णन हर साल विजय को बर्थडे विश करती हैं, ऐसे में इस बार उनका समय पर पोस्ट ना करना लोगों को हैरान कर गया. इसके अलावा आपको बता देते हैं कि विजय और तृषा लंबे समय से एक-दूसरे को डेटिंग की अफवाहों को लेकर भी चर्चा में रह चुके हैं. इंटरनेट पर कई बार बातें हो चुकी हैं कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है, लेकिन दोनों में से किसी ने भी इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ