'अंश, अभी तो...', बहन की शादी के जश्न में डूबे Arjun Kapoor, प्री-वेडिंग फंक्शन की फोटो शेयर करते हुए कही दिल की बात

Anshula-Rohan Pre Wedding Festivals: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला जल्द ही शादी के बंधन में बंधन वाली हैं. इस बीच अब अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर बहन की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन की फोटोज शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गई हैं.

Anshula Rohan Pre Wedding Festivals
1 / 7
Anshula Rohan Pre Wedding Festivals. image credit- social media

विज्ञापन

अर्जुन कपूर ने शेयर किया पोस्ट

अर्जुन कपूर ने शेयर किया पोस्ट2 / 7

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अंशुला कपूर की प्री-वेडिंग फंक्शन की कई फोटोज शेयर की हैं, जो लोगों को बेहद पसंद आई हैं. हर कोई इन फोटोज पर जमकर प्यार लुटाता नजर आ रहा है.

विज्ञापन

अर्जुन कपूर ने लिखा कैप्शन

अर्जुन कपूर ने लिखा कैप्शन3 / 7

इस पोस्ट को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने शानदार कैप्शन भी लिखा है. अर्जुन ने लिखा कि अंश, अभी तो बस शुरुआत हुई है, एक शाम ही बीती है और मुझे पहले से ही पता है कि समय कितनी जल्दी बीत जाएगा, आप दोनों के लिए मैं बहुत एक्साइटेड और खुश हूं, जश्न शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है.

फैंस और सेलेब्स ने लुटाया प्यार

फैंस और सेलेब्स ने लुटाया प्यार4 / 7

अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. हर कोई पोस्ट पर बेहद प्यार लुटा रहा है. साथ ही सभी के लुक्स की भी जमकर तारीफ हो रही है.

विज्ञापन

रोहन ठक्कर से हो रही अंशुला की शादी

रोहन ठक्कर से हो रही अंशुला की शादी5 / 7

अंशुला कपूर की शादी रोहन ठक्कर से होने वाली है. इस वक्त ठक्कर परिवार और कपूर परिवार जश्न में डूबा है. सभी शादी की तैयारियों में मग्न हैं और जश्न का मजा ले रहे हैं.

अंशुला से बेहद प्यार करते हैं अर्जुन कपूर

अंशुला से बेहद प्यार करते हैं अर्जुन कपूर6 / 7

गौरतलब है कि अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला से बेहद प्यार करते हैं. शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन में दोनों बहन-भाई ने लगभग एक जैसा-सा ही आउटफिट भी पहना था, जिसमें दोनों कमाल के खूबसूरत लग रहे हैं.

विज्ञापन

प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन

प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन7 / 7

बता दें कि अंशुला और रोहन के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत 'माता की चौकी' के साथ हुई. इस पारिवारिक जश्न में अर्जुन कपूर, बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर समेत पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन