अक्षय कुमार की 'Welcome to the Jungle' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, कटवाए 18 सीन्स, बिकिनी शॉट्स में भी आए बदलाव

अक्षय कुमार की नई फिल्म 'Welcome to the Jungle' को सेंसर बोर्ड की तरफ से बड़ा झटका लगा है. CBFC ने U/A 16+ सर्टिफिकेट पास कर दिया, लेकिन बोल्ड सीन्स पर 18 कट्स लगाए हैं. आइए जानते हैं अब फिल्म कितने घंटे की रह गई है.

Welcome To The Jungle Movie CBFC Cuts
1 / 7
Welcome To The Jungle Movie CBFC Cuts

मेकर्स को फिल्म में सेंसर बोर्ड के आदेशानुसार 18 बड़े कट्स और बदलाव लाने पड़े. रिलीज से ठीक पहले ये बड़े बदलाव फिल्म को कितना प्रभावित करते हैं, यह आने वाला समय ही तय कर सकता है.  

विज्ञापन

अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म

अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म2 / 7

अक्षय कुमार स्टारर मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome to the Jungle) जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लेकिन रिलीज से तुरंत पहले सेंसर बोर्ड ने कैंची चला दी है. इस वजह से फिल्म ने कई बड़े बदलाव किए गए हैं.

विज्ञापन

18 सीन्स काटे गए

 18 सीन्स काटे गए3 / 7

सेंसर बोर्ड्स ने फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट से पास किया, लेकिन 18 सीन्स भी काटने के आदेश दिए. रिलीज से ठीक पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने इसके कई संवेदनशील डायलॉग्स और विजुअल्स पर आपत्ति जताई थी.

एक्ट्रेसेस के बोल्ड और सेंसुअल सीन्स

एक्ट्रेसेस के बोल्ड और सेंसुअल सीन्स 4 / 7

सेंसर बोर्ड ने फिल्म के एक गाने में अभिनेत्रियों—दिशा पाटनी और जैकलिन फर्नांडीस के बोल्ड और सेंसुअल सीन्स पर आपत्ति जताई. महिलाओं के हिप्स के क्लोज-अप विजुअल्स, हिप मूवमेंट्स और कई बिकिनी शॉट्स को फिल्म से पूरी तरह हटा दिया गया है या ट्रिम कर दिया गया है. इन सभी विजुअल कट्स की कुल अवधि करीब 10 सेकंड बताई जा रही है. इसके अलावा फिल्म से एक 'अश्लील' हाथ के इशारे को हटाकर उसकी जगह अभिनेता बिंदु दारा सिंह के रिएक्शन शॉट का क्लोज-अप लगाया गया है.

विज्ञापन

विवादित डायलॉग्स और शब्दों में बड़े बदलाव

विवादित डायलॉग्स और शब्दों में बड़े बदलाव5 / 7

सेंसर बोर्ड ने डायलॉग्स पर भी शिकंजा कसा है. फिल्म में पहले एक डायलॉग था कि "काला पैदा हुआ है... कोयला है", जिसे सेंसर बोर्ड ने पूरी तरह बदलवाकर अब "सादा पैदा हुआ है... नमूना हुआ है" करवा दिया है. ऐसे ही कई तरह के बदलाव लेकर अक्षय कुमार की फिल्म Welcome to the Jungle सामने आने वाली है.

नामों में किए गए बदलाव

नामों में किए गए बदलाव6 / 7

बता दें कि फिल्म के एक किरदार का नाम भी चेंज किया गया है. नाम "अजहरुद्दीन" से बदलकर अब "अलाउद्दीन" कर दिया गया है. इसके अलावा, अंग्रेजी सबटाइटल्स से दो जगह से 'Screwed' शब्द भी हटाया गया है.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

कब रिलीज होगी फिल्म?7 / 7

इन तमाम कांट-छांट और बदलावों के बावजूद मेकर्स फिल्म की लंबाई को ज्यादा प्रभावित होने से बचाने में कामयाब रहे हैं. 'वेलकम टू द जंगल' का फाइनल रनटाइम 2 घंटे 44 मिनट और 50 सेकंड है. अहमद खान द्वारा निर्देशित यह बड़ी फ्रेंचाइजी फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन