Kissing Scene करते हुए बेकाबू हुई हसीना, 20 रीटेक्स देने के बाद खोया कंट्रोल, अटक गई थी हीरो की जान

Actors Losing Control During Intimate Scenes:आपने हमेशा एक्टर्स को इंटीमेट सीन्स करते समय बेकाबू होने की कहानियां सुनी होंगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में हसीना हीरो पर भारी पड़ गई थी. किसिंग सीन में वो अपना कंट्रोल खो बैठी थी.

nargis fakhri emraan hashmi kissing scene
1 / 7
nargis fakhri emraan hashmi kissing scene

उन्होंने एक किसिंग सीन के लिए कम से कम 20 रीटेक लिए थे. गुस्से में एक्ट्रेस ने अपना आपा खो दिया और किसिंग सीन करते वक्त हीरो के साथ वे अपना कंट्रोल खो बैठीं. इस दृश्य को देखकर सेट पर मौजूद हर कोई हैरान रह गया था.  

विज्ञापन

फिल्मों में इंटीमेट सीन्स

फिल्मों में इंटीमेट सीन्स 2 / 7

फिल्मों में इंटीमेट सीन्स से जुड़े किस्सों में अक्सर एक्टर्स को अपना आपा खोते हुए देखा होगा, लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने अपना आपा खो दिया था. जबकि एक्टर बॉलीवुड का किसिंग किंग कहा जाता है.

विज्ञापन

किस फिल्म का है ये किस्सा?

 किस फिल्म का है ये किस्सा?3 / 7

साल 2016 में आई मोहम्मद अजहरुद्दीन की बायोपिक 'अजहर' (Azhar) का ये किस्सा है. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान नरगिस फाखरी और इमरान हाशमी के बीच का मामला है. जब नरगिस एक किसिंग सीन के दौरान अपना आपा खो बैठी थी.

क्या था पूरा मामला?

क्या था पूरा मामला?4 / 7

दरअसल, जब नरगिस फाखरी और इमरान हाशमी एक गाने की शूटिंग कर रहे थे, तब बार-बार मिल रहे रीटेक्स से परेशान होकर नरगिस ने इमरान हाशमी को इतनी जोर से किस (Kiss) किया कि अभिनेता का दम ही घुटने लगा था. गाने के एक रोमांटिक सीक्वेंस के लिए डायरेक्टर बार-बार 'कट-कट' बोल रहे थे और बार-बार रीटेक लिए जा रहे थे. उस एक सीन के लिए डायरेक्टर ने कम से कम 20 रीटेक्स लिए.

विज्ञापन

नरगिस को हुई हिचकिचाहट

नरगिस को हुई हिचकिचाहट5 / 7

इस दौरान नरगिस फाखरी को पहले से ही स्क्रीन पर इंटीमेट सीन्स करने में थोड़ी हिचकिचाहट होती थी. लेकिन जब लगातार 15 से 20 रीटेक हुए, तो नरगिस को शक हुआ कि पूरी क्रू टीम और इमरान हाशमी मिलकर उनके साथ कोई प्रैंक (मजाक) कर रहे हैं और मजे लेने लगे. इस बात से नाराज होकर नरगिस ने गुस्से और मजाक के मूड में इमरान हाशमी को अपनी तरफ खींचा और कसकर पकड़ लिया.

जोर से किया लिप-लॉक

 जोर से किया लिप-लॉक6 / 7

नरगिस ने गुस्से में आकर इमरान को इतनी जोर से जकड़कर लिप-लॉक किया, तो आस पास के सभी लोग हैरान रह गए. इस अचानक हमले के बारे में किसी ने नहीं सोचा था. लेकिन नरगिस का ये डॉमिनेटिंग नेचर देखकर वहां मजाक करने वाले सभी लोगों का मुंह खुला रह गया.

विज्ञापन

इमरान हाशमी को हुई घुटन

 इमरान हाशमी को हुई घुटन7 / 7

इतनी जोर से नरगिस के लिप-लॉक वाली घटना से इमरान को घुटन होने लगी. उन्होंने थोड़ी देर तक तो संभालने की कोशिश की, लेकिन कुछ पलों के बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी. वे काफी असहज महसूस करने लगे. सेट पर मौजूद सभी लोग नरगिस के इस बेबांक अंदाज को देखकर हैरान रह गए थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन