Main Vaapas Aaunga OTT Release: थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर आएगी इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा', जानें कब और कहां होगी रिलीज?
Main Vaapas Aaunga OTT Release Date: इम्तियाज अली की फिल्म Main Vaapas Aaunga थिएटर्स में धूम मचाने के बाद अब जल्द ओटीटी पर भी नजर आएगी. आइए जानते हैं कि ये मूवी किसी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी.

आजकल ज्यादातर फिल्में थिएटर रिलीज के 6 से 8 सप्ताह बाद ओटीटी पर आने के लिए तैयार हो जाती है. आज हम जानेंगे कि इस फिल्म के डिजिटल राइट्स किस ओटीटी प्लेटफॉर्म के पास हैं. आइए जानते हैं.
इम्तियाज अली की फिल्म
2 / 6इम्तियाज अली की नई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' (Main Vaapas Aaunga) ने सिनेमाघरों में कमाल कर दिया. इस पीरियड ड्रामा फिल्म ने लोगों को खूब रुलाया. कहानी लोगों के दिलों से आज तक नहीं निकल पा रही है. बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुकी है.
किस ओटीटी पर होगी रिलीज?
3 / 6इस फिल्म के डिजिटल राइट्स Netflix के पास हैं. हालांकि, फिल्म निर्माताओं या ओटीटी प्लेटफॉर्म द्वारा अभी तक इसकी आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है. बता दें कि थियेट्रिकल रिलीज और ओटीटी प्रीमियर के बीच आमतौर पर 6 से 8 सप्ताह का अंतर होता है. यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि यह 24 जुलाई से 7 अगस्त 2026 के बीच Netflix पर स्ट्रीम की जा सकती है.
फिल्म से जुड़ी मुख्य जानकारियां
4 / 6इस फिल्म के मुख्य किरदारों में दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह नजर आएंगे. विजया मिश्रा द्वारा लिखित इस पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म में भारत में हुए विभाजन की कहानी दिखाई गई है. दो अलग-अलग समयसीमाओं में चलने वाली इस कहानी को देखकर आपको रोना आ जाएगा.
ए आर रहमान का संगीत
5 / 6इस फिल्म में ए आर रहमान ने संगीत दिया है, जिसने फिल्म के इमोशन्स को बखूबी निखारा. हर किरदार पर बनाई गई धुन उसके बारे में कहानी बयां करती है. फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी धीमी रही थी, लेकिन समय के साथ फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया.
अनुराग कश्यप और शेखर कपूर की तारीफs
6 / 6इस दौरान फिल्म मेकर अनुराग कश्यप और शेखर कपूर जैसे सितारों ने भी इस फिल्म की जमकर तारीफ की. शानदार वर्ड ऑफ माउथ होने के साथ साथ शोज और स्क्रीन की संख्या में बढोत्तरी हुई, जिसके वजह से फिल्म ने अच्छी कमाई की. अब जल्द ही फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज होने वाली है.