संगीता बिजलानी या सोमी नहीं...ये थी Salman Khan की पहली गर्लफ्रेंड, कियारा आडवाणी के परिवार से है गहरा कनेक्शन

Salman Khan First Girlfriend: लोगों को लगता है कि सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी, एश्वर्या राय या सोमी थीं. लेकिन ऐसा नहीं है. कियारा आडवाणी के परिवार से संबंध रखने वाली ये मॉडल सलमान की पहली गर्लफ्रेंड मानी जाती है.

salman khan first girlfriend
1 / 6
salman khan first girlfriend

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने शादी भले ही ना की हो, लेकिन उनकी लव लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है. उनकी कई गर्लफ्रेंड्स रही हैं, जिनमें से इस मॉडल का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है.  

विज्ञापन

सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड

 सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड2 / 6

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की पहली ऑफिशियल गर्लफ्रेंड शाहीन जाफरी (Shaheen Jaffrey) थीं, जो पेशे से एक मॉडल थीं और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कियारा आडवाणी की सगी मौसी (Maternal Aunt) हैं.

विज्ञापन

कियारा आडवाणी के परिवार से गहरा कनेक्शन

कियारा आडवाणी के परिवार से गहरा कनेक्शन3 / 6

बता दें कि कियारा की मां जेनेवीव जाफरी और सलमान खान बचपन के दोस्त हैं, जो बांद्रा (मुंबई) में एक साथ बड़े हुए थे. जेनेवीव ने ही सलमान खान की मुलाकात अपनी बहन शाहीन जाफरी से करवाई थी, जिसके बाद दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा था.

अशोक कुमार से है रिश्ता

अशोक कुमार से है रिश्ता4 / 6

शाहीन जाफरी और जेनेवीव हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार की नातिन हैं. इसीलिए कियारा अशोक की पर नातिन होती हैं. इस फैमिली लाइन में सलमान की एंट्री हुई, जिसने सब बदलकर रख दिया.

विज्ञापन

19 की उम्र में पहला प्यार

19 की उम्र में पहला प्यार5 / 6

सलमान खान जब महज 19 साल के थे, तब वह शाहीन के प्यार में पूरी तरह लट्टू थे. खबरों के मुताबिक, वह शाहीन से मिलने के लिए उनके कॉलेज के बाहर घंटों इंतजार किया करते थे. खान परिवार को भी शाहीन बेहद पसंद थीं और बात शादी तक पहुंचने वाली थी.

संगीता बिजलानी की हुई एंट्री

संगीता बिजलानी की हुई एंट्री6 / 6

तभी संगीत की एंट्री ने सलमान और शाहीन के बीच दूरियां पैदा कर दीं. संगीता के साथ सलमान की बढ़ती नजदीकियों ने शाहीन को दूर कर दिया और रिश्ता टूट गया. हालांकि ब्रेकअप के बाद भी सलमान खान के रिश्ते कियारा आडवाणी के परिवार के साथ आज भी काफी मधुर हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन