समय रैना का बड़ा ऐलान
समय रैना ने खुद बताया है कि नया सीजन शुरू हो गया है. उन्होंने साफ कहा कि हर दो हफ्ते में एक नया एपिसोड आएगा. यानी दूसरा एपिसोड 4 जुलाई 2026 के आसपास रिलीज हो सकता है. समय ने यह जानकारी अपने ऐलान और सोशल मीडिया पोस्ट में दी. फैंस अब इस डेट का इंतजार कर रहे हैं.
शो में क्या खास है?
India’s Got Latent एक अनोखा कॉमेडी शो है. इसमें लोग अपनी छिपी हुई टैलेंट दिखाते हैं. जज लोग हंसते हैं और स्कोर देते हैं. इस सीजन में भी मज़ेदार कंटेस्टेंट आएंगे. पहला एपिसोड में ट्रंप इम्पर्सनेटर वाले एक्ट ने सबको बहुत हंसाया. शो अब पहले से ज़्यादा क्लासी और मस्त लग रहा है.
कहां और कैसे देखें ये कॉमेडी शो?
इस शो आप यूट्यूब पर समय रैना के चैनल पर फ्री में देख सकते हैं. इसके अलावा नेटफ्लिक्स पर भी एक साथ उपलब्ध है. दोनों प्लेटफॉर्म पर समय एक जैसा रहेगा. कोई कट-एडिट नहीं होगा. इस कॉमेडी शो को परिवार के साथ देखने की बिल्कुल भूल ना करें. बोल्ड जोक्स और एडल्ट बातें आपको अनकंफर्टेबल महसूस करा सकते हैं. इसीलिए इस शो को अपने दोस्तों या हम उम्र वाले भाई-बहनों के साथ देखना ज्यादा उचित होगा.
क्यों हो रही है इतनी चर्चा?
पहले सीजन में रणवीर अल्लहाबादिया से जुड़ा विवाद हुआ था, जिसकी वजह से समय को अपना शो बंद करने के साथ साथ कई वीडियोज भी डिलीट करने पड़े थे. पुलिस केस से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक सब जगह इस शो का काफी बुरा भला कहा गया था. लेकिन अब समय रैना ने शो को नई ऊंचाई दी है. नेटफ्लिक्स के साथ पार्टनरशिप ने शो को ग्लोबल ऑडियंस मिला दिया. पहला एपिसोड रिलीज होते ही लाखों व्यूज आ गए. लोग कह रहे हैं कि ह्यूमर अब और बेहतर हो गया है.