Sonakshi Sinha ने पति के साथ शेयर की वेडिंग एनिवर्सरी की फोटोज, एक-दूसरे के प्यार में डूबा कपल

Sonakshi Sinha, Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल हमेशा ही अपने प्यार को लेकर चर्चा में रहते हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक कपल की खूब चर्चा होती है. इस बीच अब कपल ने अपनी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी की फोटोज शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गई हैं.

Sonakshi Sinha, Zaheer Iqbal
1 / 7
Sonakshi Sinha, Zaheer Iqbal. image credit- social media

विज्ञापन

सोनक्षी सिन्हा जहीर इकबाल

सोनक्षी सिन्हा जहीर इकबाल2 / 7

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक सोनक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को अपनी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की है. इस खास पल की फोटोज भी सोनक्षी ने शेयर कर दी हैं, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गई हैं.

विज्ञापन

समंदर किनारे प्यार का इजहार

समंदर किनारे प्यार का इजहार3 / 7

सोनाक्षी और जहीर ने इस बार समंदर किनारे अपने इस खास पल को सेलिब्रेट किया है. जहीर घुटनों पर बैठकर सोनक्षी से अपने प्यार का इजहार करते नजर आए.

23 जून 2024 को हुई शादी

23 जून 2024 को हुई शादी4 / 7

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 23 जून 2024 को मुंबई में हुई थी. उन्होंने लगभग 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद मुंबई के बांद्रा में एक सिविल सेरेमनी में शादी की थी.

विज्ञापन

अलग-अलग धर्म

अलग-अलग धर्म5 / 7

सोनाक्षी और जहीर दोनों अलग-अलग धर्मों से हैं, इसलिए उन्होंने बिना धर्म बदले स्पेशल मैरिज एक्ट (Special Marriage Act) के तहत अपनी शादी रजिस्टर करवाई थी.

फिल्म डबल एक्सएल

फिल्म डबल एक्सएल6 / 7

बता दें कि दोनों पहली बार फिल्म 'डबल एक्सएल' में एक साथ नजर आए थे, जो साल 2022 में रिलीज हुई थी. इसी फिल्म के दौरान उनकी ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री काफी चर्चा में रही थी.

विज्ञापन

सलमान खान के घर पर हुई थी मुलाकात

सलमान खान के घर पर हुई थी मुलाकात7 / 7

हालांकि, सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मुलाकात सलमान खान के घर पर एक पार्टी में हुई थी. दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को अपना 'बेस्ट फ्रेंड' माना, लेकिन फिर दोनों में प्यार हो गया और फिर दोनों ने शादी कर ली.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन