आखिर किस बीमारी से जूझ रही हैं Alka Yagnik? बताते हुए इमोशनल हुईं सिंगर

Alka Yagnik: मशहूर बॉलीवुड सिंगर अलका याग्निक को 23 जून 2026 को पद्म भूषण से नवाजा गया है. इस सम्मान को मिलने के बाद सिंगर ने एक पोस्ट शेयर किया और इस दौरान वो इमोशनल नजर आईं. आइए जानते हैं कि अलका ने क्या कहा है?

Alka Yagnik
1 / 7
Alka Yagnik. image credit- social media

विज्ञापन

अलका को क्या बीमारी

अलका को क्या बीमारी2 / 7

अलका याग्निक ने रिवील किया है कि वो बीते दो साल से सेंसरीन्यूरल नर्व हियरिंग लॉस (कान की अंदरूनी नस या सुनने की नस से जुड़ी बीमारी) से जूझ रही हैं, जो एक दुर्लभ बीमारी है.

विज्ञापन

लोगों का जताया आभार

लोगों का जताया आभार3 / 7

अलका ने पद्म भूषण से सम्मानित होने के बाद अपनी सेहत से जुड़ी मुश्किलों और धीरे-धीरे हो रहे सुधार के बारे में बताया है. अलका ने इस मुश्किल समय में लोगों से मिले सपोर्ट के लिए भी आभार जताया है और कहा कि वो धीरे-धीरे फिर से लाइमलाइट में वापस आ रही हैं.

लाइमलाइट से थीं दूर

लाइमलाइट से थीं दूर4 / 7

अलका ने अपने पोस्ट में बताया कि बीते दो साल से वो इस बीमारी से जूझ रही हैं और सेहत से जुड़ी समस्याओं के कारण वो लंबे टाइम से लोगों की नजरों से दूर रही थीं. इस दौरान वो इमोशनल भी नजर आईं.

विज्ञापन

अलका ने क्या लिखा

अलका ने क्या लिखा5 / 7

अलका ने अपने पोस्ट में लिखा है कि पिछले दो सालों से मैं लाइमलाइट और पब्लिक इवेंट्स से दूर रही हूं और अपनी जिंदगी के सफर के बारे में ज्यादा कुछ शेयर नहीं किया है. आप में से कई लोग जानते थे कि मैं सेहत से जुड़ी मुश्किलों से गुजर रही थी और इस दौरान आपका प्यार, दुआएं, मैसेज और अटूट साथ हर कदम पर मेरे साथ रहा.

अलका को मिला पद्म भूषण

अलका को मिला पद्म भूषण6 / 7

इसके अलावा अलका ने पद्म भूषण से सम्मानित होने पर कहा कि ये पल मेरे लिए बेहद खास है क्योंकि ये सिर्फ मेरे काम को मिली पहचान नहीं है बल्कि प्यार, उम्मीद और हिम्मत से मिलने वाली ताकत को भी याद दिलाता है. मैं धीरे-धीरे वापसी कर रही हूं.

विज्ञापन

अलका की बीमारी

अलका की बीमारी7 / 7

वहीं, अगर अलका की बीमारी की बात करें तो सेंसरीन्यूरल हियरिंग लॉस (SNHL) का मतलब है कान के अंदरूनी हिस्से या उन नसों (नर्व पाथवे) का डैमेज होना जो कान से दिमाग तक आवाज के सिग्नल पहुंचाती हैं. इसे बहुत ही रेयर बीमारी माना जाता है. सुनने की क्षमता खोने के कुल मामलों में से लगभग 5-15% मामले इसी तरह के होते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन