कैटरीना के नैन-नक्श या विक्की का अंदाज? दादा श्याम कौशल ने बता ही दिया आखिर किसकी कार्बन कॉपी है छोटा विहान

Vicky Kaushal Son Vihaan Kaushal Look: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के बेटे विहान के बारे में उनके दादा ने कुछ खास बातें बताई हैं. नैन नक्श और मासूमियत पर विहान किस पर गया है, इसका खुलासा मशहूर एक्शन डायरेक्टर ने आखिरकार कर ही दिया है.

shyam kaushal on vihaan kaushal

shyam kaushal on vihaan kaushal

Shyam Kaushal on Grandson Vihaan: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के बेटे विहान कौशल (Vihaan Kaushal) की पहली झलक और वह किस पर गए हैं, इसे लेकर उनके दादा और मशहूर एक्शन डायरेक्टर श्याम कौशल ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने विहान के नैन नक्श और मासुमियत से जुड़ी कई बातें बताई. उन्होंने यह भी बताया कि उनका पोता अपनी मां या पिता में से किस पर सबसे ज्यादा गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

श्याम कौशल के मुताबिक खुलासा

श्याम कौशल के मुताबिक, छोटा विहान पूरी तरह से अपने पिता विक्की कौशल की कार्बन कॉपी हैं. उनका कहना है कि विहान के नैन-नक्श और उसकी मासूमियत बिल्कुल वैसी ही है जैसी विक्की के बचपन के दिनों में हुआ करती थी. हालांकि, फैंस का मानना है कि विहान की आंखों और मुस्कान में अपनी मां कैटरीना कैफ की भी झलक साफ दिखाई देती है.

विक्की और कैटरीना के बेटे की तस्वीरें

इन दिनों कैटरीना अपना मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं. इन खास दिनों में उन्होंने कई बार अपने बेटे के साथ तस्वीरें साझा की. हालांकि, उन्होंने कभी बेटे को पूरी तरह से नहीं दिखाया है. फोटोज पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया. हर कोई विहान की एक झलक देखना चाहता है. लेकिन दादा श्याम के इस रिवील ने फैंस को थोड़ी राहत पहुंचाई है.

विज्ञापन

अब फैंस आराम से मां कैटरीना की मुस्कान और आंखें, दूसरी और विक्की के बचपन की झलक के साथ विहान के रूप में इमैजिन कर सकते हैं. हर कोई विक्की और कैटरीना के बेटे विहान के लिए बहुत खुश है.

विज्ञापन

दादा का लाड़ला विहान

श्याम ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वे पोते विहान के साथ बेहतरीन पल साझा करते हैं. वह उनके घर की सबसे बड़ी खुशी है. श्याम कौशल की बातों से साफ झलकता है कि विहान के आने से सिर्फ कैटरीना या विक्की ही नहीं बल्कि पूरे कौशल परिवार में खुशियों की बाढ़ आ गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ