---विज्ञापन---

Peddi की शूटिंग के दौरान बाल-बाल बची Ram Charan की आंख, पिता चिरंजीवी ने बताया इमोशनल किस्सा

Chiranjeevi On Peddi Shooting: साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है, लेकिन चरण के लिए ये फिल्म बिल्कुल आसान नहीं थी. फिल्म की शूटिंग के दौरान राम को गंभीर चोट आई थी, जिसका खुलासा अब उनके पिता ने किया है.

---विज्ञापन---

Chiranjeevi On Peddi Shooting: साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म को लोगों का प्यार मिल रहा है, लेकिन इस बीच अब मेगास्टार चिरंजीवी ने अपने बेटे की इस फिल्म की शूटिंग का एक इमोशनल किस्सा शेयर किया है. आइए जानते हैं कि आखिर ‘पेड्डी’ की शूटिंग को लेकर मेगास्टार चिरंजीवी ने क्या कहा है?

मेगास्टार चिरंजीवी ने किया खुलासा

दरअसल, चिरंजीवी फिल्म ‘पेड्डी’ की सक्सेस पार्टी में शामिल हुए और इस दौरान को इमोशनल नजर आए. उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई एक भयानक दुर्घटना का खुलासा किया, जिसमें राम चरण की आंख बाल-बाल बची थी. चिरंजीवी ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार राम चरण के घाव की फोटो देखी, तो वे डर गए थे.

---विज्ञापन---

राम चरण को आए 8 टांके

उन्होंने बताया कि इस चोट की वजह से राम चरण को आठ टांके लगाने पड़े थे. डॉक्टरों ने बताया कि चोट अगर थोड़ी सी भी नीचे लगती, तो राम चरण हमेशा के लिए अपनी एक आंख खो सकते थे, लेकिन किस्मत अच्छी थी कि चोट सिर्फ भौंह पर ही लगी थी. चिरंजीवी ने कहा कि आज जब मेरा बेटा घायल हुआ, तब मुझे समझ आया कि एक पिता का दर्द क्या होता है.

थके होने के बाद भी प्रैक्टिस करते थे चरण

अपनी बात को जारी रखते हुए चिरंजीवी ने आगे कहा कि एक बड़े फिल्मी परिवार से होने के बावजूद भी राम चरण ने कभी शॉर्टकट नहीं अपनाया और उन्होंने इस रोल के लिए बहुत कड़ी मेहनत की है. मेगास्टार ने बताया कि राम इस फिल्म के लिए रोजाना सुबह 4 बजे उठकर प्रैक्टिस किया करते थे.

---विज्ञापन---

राम चरण पर बहुत गर्व है- चिरंजीवी

साथ ही वो देर रात शूटिंग से लौटने के बाद, थके होने पर भी बिना फ्रेश हुए सिर्फ सूप पीते थे और फिर से काम में जुट जाते थे. इसके आगे उन्होंने कहा कि एक पिता और एक सीनियर एक्टर के नाते उन्हें राम चरण पर बहुत गर्व है. बता दें कि फिल्म ‘पेड्डी’ का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है.

फिल्म की कास्ट

इस फिल्म में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर, शिव राजकुमार, जगपति बाबू, बोमन ईरानी और दिव्येंदु शर्मा ने बेहद अहम किरदार निभाया है. इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 236.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म की टोटल कमाई कहां जाकर रुकती है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Paresh Rawal के हैंडसम हंक बेटे को देखा? खूंखार सीरियल किलर बन लूट चुके हैं वाहवाही

First published on: Jun 24, 2026 10:11 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola