Best Horror Movies On OTT: रातों की नीदें खराब कर सकती हैं ये 7 बेहद डरावनी फिल्में, खौफनाक कहानियों के साथ मिलेगा सस्पेंस का तगड़ा डोज
Best Horror Movies On OTT: अगर आपको कुछ वाकई थोड़ा अलग हॉरर देखना है, तो OTT पर ये 7 डरावनी फिल्में आपके लिए ही बनी हैं. वीकेंड्स पर आप इसे जरूर binge watch करें.

सस्पेंस और डार्क हॉरर से भरी फिल्में आपकी रातों की नीदें खराब कर सकती हैं. बता दें कि इन्हें देखने के बाद महीनों तक कहानी आपके दिमाग में हूबहू छपी रहेगा. इन सभी फिल्मों का क्लाइमैक्स धमाकेदार है, जो आपको हैरान कर देंगे.
द एम्प्टी मैन
2 / 8साल 2020 में रिलीज हुई इस कॉस्मिक हॉरर / मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म में आपको एक पूर्व पुलिसकर्मी कुछ लापता किशोरों की तलाश करते हुए एक ऐसे रहस्यमयी ग्रुप तक पहुंचता है, जो एक अजीब और प्राचीन शक्ति (Entity) को बुलाने की कोशिश कर रहा है. यह फिल्म दिमाग को सुन्न कर देने वाले सस्पेंस से भरी है.
द नाइट हाउस
3 / 8साल 2020 में रिलीज हुई इस साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म की कहानी में अपने पति की अचानक आत्महत्या से टूटी एक महिला झील के किनारे बने अपने सुनसान घर में अकेली रहती है. धीरे-धीरे उसे घर में किसी अदृश्य और खौफनाक साये की मौजूदगी का अहसास होने लगता है, जो उसके पति के डार्क सीक्रेट्स से जुड़ा है.
द मेनू
4 / 8साल 2022 में रिलीज हुई हॉरर-थ्रिलर फिल्म की कहानी में कुछ अमीर और हाई-प्रोफाइल लोग एक बेहद महंगे और रिमोट आइलैंड पर स्थित रेस्टोरेंट में खाना खाने जाते हैं. वहां का सेलिब्रिटी शेफ उनके सामने एक ऐसा खतरनाक मेनू परोसता है, जहां हर एक डिश के साथ मौत का खेल शुरू हो जाता है.
रेडी और नॉट
5 / 8साल 2019 में आई सर्वाइवल हॉरर फिल्म की कहानी में एक नई नवेली दुल्हन अपनी शादी की रात अपने अमीर ससुराल वालों के एक अजीबोगरीब खानदानी रिवाज में फंस जाती है. उसे जिंदा रहने के लिए लुका-छिपी (Hide and Seek) का खेल खेलना पड़ता है, जहां पूरा परिवार बंदूक और कुल्हाड़ी लेकर उसका शिकार करने निकलता है.
द कर्सड
6 / 8साल 2021 में रिलीज हुई हॉरर फिल्म में 19वीं सदी के बैकड्रॉप पर बनी यह फिल्म एक क्रूर जमींदार की कहानी दिखाई गई है, जो एक कबीले को बेरहमी से मार देता है. इसके बाद उस पूरे गांव पर एक बेहद खौफनाक और आदमखोर राक्षस का शाप मंडराने लगता है. इसका धीमा और डार्क माहौल रीढ़ में सिहरन पैदा करता है.
बार्बेरियन
7 / 8साल 2022 में रिलीज हुई मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म की कहानी में एक लड़की देर रात अपने बुक किए हुए एयरबीएनबी (Airbnb) होम पहुंचती है, जहां पहले से ही एक अजनबी लड़का रुका हुआ है. मजबूरी में वहां रुकने के बाद जब वह घर के तहखाने (Basement) में जाती है, तो उसे एक ऐसी खौफनाक सच्चाई का पता चलता है जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी. इसकी कहानी आपका खून जमा देगी.
सेंड हेल्प
8 / 8साल 2026 में रिलीज हुई इस साइकोलॉजिकल हॉरर मशहूर हॉरर डायरेक्टर सैम रैमी की यह नई फिल्म एक प्लेन क्रैश के बाद एक सुनसान द्वीप पर फंसे दो लोगों की है. वहां जिंदा रहने की जद्दोजहद के बीच उनका आपसी तालमेल एक डार्क और रोंगटे खड़े कर देने वाले साइकोलॉजिकल खेल में बदल जाता है.