Friday OTT Releases: एंटरटेनमेंट का होगा बड़ा धमाका! 23 से 26 जून के बीच OTT पर रिलीज होंगी ये 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, देखें लिस्ट

New OTT Releases This Weekend: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाकेदार फिल्में और सीरीज आने वाली हैं. अगर आप वीकेंड पर कुछ मजेदार देखना चाहते हैं, तो यह 8 फिल्में और सीरीज को अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर लें.

new ott releases this weekend
1 / 9
new ott releases this weekend

इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का जबरदस्त डोज मिलने वाला है. 23 जून से 26 जून 2026 के बीच नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार और प्राइम वीडियो जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर ये 8 धमाकेदार फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं.  

विज्ञापन

ग्राम चिकित्सालय सीजन 2

ग्राम चिकित्सालय सीजन 22 / 9

ग्रामीण भारत के बैकड्रॉप पर बनी यह एक शानदार मेडिकल ड्रामा-कॉमेडी सीरीज है, जिसमें डॉक्टर प्रभात की नई चुनौतियां दिखेंगी. अमोल पराशर स्टारर इस सीरीज को आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं. 23 जून 2026 को रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

अवतार: फायर एंड ऐश

अवतार: फायर एंड ऐश 3 / 9

जेम्स कैमरून स्टारर इस साइंस-फिक्शन फ्रेंचाइजी का यह तीसरा हिस्सा पैंडोरा ग्रह के खतरनाक 'ऐश कबीले' (राख के लोग) से रूबरू कराएगा. यह दुनिया की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी है. यह Jio Hotstar पर 24 जून 2026 को रिलीज होगी.

इन द हैंड ऑफ दांते

 इन द हैंड ऑफ दांते4 / 9

ऑस्कर आइजैक, जेसन मोमोआ, जेरार्ड बटलर, अल पचीनो स्टारर ये फिल्म मशहूर उपन्यास पर आधारित यह एक हाई-प्रोफाइल लिटरेरी मिस्ट्री-थ्रिलर है. यह Netflix पर 24 जून 2026 रिलीज होगी.

विज्ञापन

द बियर सीजन 5

 द बियर सीजन 55 / 9

अपनी जबरदस्त डार्क कॉमेडी और किचन की भागदौड़ के लिए दुनिया भर में मशहूर इस एमी-अवॉर्ड विनर सीरीज का अगला धमाकेदार सीजन आ रहा है. यह Jio Hotstar पर 25 जून 2026 को रिलीज होने वाली है.

राजा शिवाजी

राजा शिवाजी 6 / 9

रितेश देशमुख स्टारर राजा शिवाजी छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनके गौरवशाली इतिहास को दर्शाने वाली यह एक बड़े बजट की ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फिल्म है. यह Netflix पर जून महीने के आखिरी में रिलीज हो सकती है

विज्ञापन

परफेक्ट फैमिली

परफेक्ट फैमिली7 / 9

नेहा धूपिया, मनोज पाहवा, गुलशन देवैया स्टारर एक थेरेपी सेशन के इर्द-गिर्द घूमती यह एक थ्रिलर-ड्रामा सीरीज है, जिसमें एक हंसते-खेलते परिवार के गहरे और डार्क सीक्रेट्स बाहर आते हैं. यह SonyLIV पर 26 जून 2026 को रिलीज होने वाली है.

लिंगम

लिंगम8 / 9

यह एक्शन और सस्पेंस से भरपूर यह एक तमिल क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जो आपको अंत तक बांधकर रखेगी. इसे आप JioHotstar पर देख सकते हैं. यह 26 जून 2026 को रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

एजेंट किम रीएक्टिवेटेड

एजेंट किम रीएक्टिवेटेड 9 / 9

एक पूर्व सीक्रेट एजेंट की जबरदस्त कोरियन एक्शन-थ्रिलर फिल्म, जिसे अपनी बेटी को बचाने के लिए खतरनाक मिशन पर दोबारा लौटना पड़ता है. यह Netflix पर 26 जून 2026 पर रिलीज होने वाला है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन