Best Netflix Series 2026: 8 एपिसोड्स की क्राइम ड्रामा ने Netflix पर उड़ाया गर्दा, बनी 2026 की सबसे फेमस सीरीज!

Best Netflix Series 2026: नेटफ्लिक्स पर नई-नई फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. इनमें एक सीरीज ऐसी है जिसने रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स पर तहलका मचा दिया है. 8 एपिसोड्स की नेटफ्लिक्स की इस सीरीज की चारों तरफ चर्चें हो रही हैं. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं?

best netflix series 2026
1 / 6

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज2 / 6

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'आई विल फाइंड यू' है. रिलीज होते ही ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. अगर आप भी क्राइम, ड्रामा और थ्रिलर के शौकीन हैं तो इस सीरीज को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हो रहे खूब चर्चे

सोशल मीडिया पर हो रहे खूब चर्चे3 / 6

वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक ये सीरीज इस साल की सबसे फेमस और बेस्ट सीरीज बन गई है. ओटीटी पर छाने के बाद अब इस फिल्म के चर्चे सोशल मीडिया पर भी खूब हो रहे हैं. हर कोई सीरीज के सीन्स की तारीफ कर रहा है.

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी4 / 6

सीरीज की कहानी की बात करें तो इस सीरीज की कहानी एक ऐसे पिता पर आधारित है जो अपने बेटे के कातिल के रूप में जेल में सजा काट रहा होता है. वहीं एक दिन उसे अपने बेटे के जिंदा होने का सबूत मिलता है, जिसके बाद कहानी ही बदल जाती है.

विज्ञापन

सीरीज की स्टारकास्ट

सीरीज की स्टारकास्ट5 / 6

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सैम वर्थिंगटन, मिलो वेंटिमिलिया, ब्रिट लोअर, लोगन ब्राउनिंग, मैडलीन स्टोव और जोनाथन टकर लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है.

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग6 / 6

'आई विल फाइंड यू' की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है. वहीं इस सीरीज ने 'टीच यू ए लेसन', 'ओएसिस', 'तस्करी: द स्मगलर्स वेब', 'ग्लोरी' और 'द वंडरफूल्स' जैसी सीरीज को भी पीछे छोड़ दिया है. आप इस सीरीज को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन