नई फिल्में और नई जोड़ियां... अभय वर्मा-राशा थडानी से लेकर सलमान खान-नयनतारा तक, बॉक्स ऑफिस पर होगा तगड़ा धमाका
Upcoming Movies or Fresh Pairings: आने वाले समय में कई नई फिल्में रिलीज होंगी और इन नई फिल्मों के साथ पर्दे पर नई जोडियां भी देखने को मिलेंगी. आइए जानते हैं कि कौन-कौन-सी नई जोड़ियां स्क्रीन पर बवाल मचाने को तैयार हैं?

राघव जुयाल और सई एम मांजरेकर
2 / 9पर्दे पर आने वाली नई जोड़ियों की बात हो तो उसमें पहला नाम राघव जुयाल और सई एम मांजरेकर का है, जो 'इकाई' में एक साथ नजर आने वाले हैं. फैंस इस जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं.
इब्राहिम अली खान और श्रीलीला
3 / 9इस लिस्ट में अगला नाम इब्राहिम अली खान और श्रीलीला का है, जो 'दिलेर' के साथ दर्शकों का दिल जीतने वाले हैं. फैंस को इस जोड़ी का भी बेसब्री से इंतजार है.
अभय वर्मा और राशा थडानी
4 / 9इसके अलावा अभय वर्मा और राशा थडानी भी एक साथ स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं. ये जोड़ी 'लाइका लेयकी' में साथ नजर आएगी, जिसका फैंस को बेकरारी से इंतजार है.
मिहिर आहूजा और प्रसन्ना बिष्ट
5 / 9साथ ही मिहिर आहूजा और प्रसन्ना बिष्ट का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. ये दोनों एक अनाम छोटे शहर पर आधारित ड्रामा कॉमेडी के लिए साथ आ रहे हैं, जिसका दर्शक वेट कर रहे हैं.
विशाल जेठवा और अनीत पड्डा
6 / 9विशाल जेठवा और अनीत पड्डा भी इस लिस्ट में शामिल हैं. फिल्म 'शक्ति शालिनी' में दोनों एक साथ नजर आने वाले हैं. फैंस इस जोड़ी को भी पर्दे पर देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं.
रणबीर कपूर और साई पल्लवी
7 / 9फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर और साई पल्लवी पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. इस जोड़ी के पर्दे पर आने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. देखने वाली बात होगी कि दोनों स्टार्स की जोड़ी को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.
सलमान खान और नयनतारा
8 / 9सलमान खान और नयनतारा भी इस लिस्ट में शामिल हैं. ये दोनों स्टार्स SVC63 नाम की फिल्म में एक सात नजर आने वाले हैं. अभी फिल्म का ऑफिशियल नाम नहीं आया है.
अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण
9 / 9एटली की फिल्म 'राका' में अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का भी लोगों को बेसब्री से इंतजार है. फैंस फिल्म के लिए बेहद एक्साइटेड हैं.