केतन-सिया जैसी कहानी! OTT पर देखें ये 5 थ्रिलर फिल्में, जिनमें पत्नी ने पति पर ढाए जुल्म

OTT Thriller Movies: पुणे के केतन अग्रवाल की मौत से पूरे देश में सनसनी फैल गई है. मंगेतर सिया गोयल ने शादी से पहले केतन को अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया. वहीं अब इस केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें पति के लिए पत्नी का अत्याचार देखने को मिला. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

OTT Thriller Movies
1 / 6

विज्ञापन

हसीन दिलरुबा

हसीन दिलरुबा2 / 6

तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की 'हसीन दिलरुबा' भी इस लिस्ट में शामिल है. साल 2021 में रिलीज हुई इस फिल्म में रानी का किरदार निभाने वालीं तापसी पन्नू पर भी पति के मर्डर का इल्जाम लगता है. हालांकि क्लाइमैक्स में पता चलता है कि रानी अपने पति के साथ मिलकर अपने प्रेमी को मौत के घाट उतार देती है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.

विज्ञापन

जाने जान

जाने जान3 / 6

साल 2023 में रिलीज हुई करीना कपूर की 'जाने जान' में भी मर्डर मिस्ट्री देखने को मिलती है. इस फिल्म में करीना कपूर अपने पति को जान से मार देती हैं. वहीं इसमें हर सीन में सस्पेंस देखने को मिलता है. इसे भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

गोन गर्ल

गोन गर्ल4 / 6

साल 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म में भी पत्नी का पति के ऊपर अत्याचार देखने को मिला. इस फिल्म में पत्नी कहीं दूर चली जाती है और अपने पति को किडनैपिंग के केस में फंसा देती है. इस फिल्म को आप जियोहॉटस्टार पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

विज्ञापन

अंधाधुन

अंधाधुन5 / 6

आयुष्मान खुराना और तब्बू की इस फिल्म में भी मर्डर मिस्ट्री देखने को मिलती है. साल 2018 में आई इस फिल्म में तब्बू अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर देती हैं. वहीं फिल्म के क्लाइमैक्स में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

डार्लिंग्स

डार्लिंग्स6 / 6

आलिया भट्ट और विजय वर्मा की ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में घरेलू हिंसा को दिखाया गया है. वहीं बाद में ये एक बदले की कहानी बन जाती है. इसमें पति-पत्नी एक-दूसरे पर अत्याचार करते दिखाई देते हैं. इस फिल्म को भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन