कौन थीं ‘ईठा’ की विठाबाई नायारणगावकर? श्रद्धा कपूर ने निभाया जिनका किरदार, जानें खास बातें

Who Was Vithabai Narayangaonkar: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की आने वाले फिल्म ‘ईठा’ का टीजर आज रिलीज हुआ है. फिल्म का टीजर चर्चा में है और हर कोई इसकी जमकर तारीफ कर रहा है.

Vithabai Narayangaonkar

Vithabai Narayangaonkar. image credit- social media

Who Was Vithabai Narayangaonkar: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ को लेकर चर्चा में हैं. आज यानी मंगलवार को मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर रिलीज किया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. लोगों का फिल्म का टीजर बेहद पसंद आया है और हर कोई इसकी तारीफ भी कर रहा है. इस बीच अब ये चर्चा हो रही है कि आखिर श्रद्धा कपूर ने जिन विठाबाई नायारणगावकर का किरदार निभाया है, वो कौन थीं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…

विज्ञापन

कौन थीं विठाबाई नायारणगावकर?

विठाबाई नारायणगावकर की बात करें तो उनका जन्म 1 जुलाई 1935 को महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के पंढरपुर गांव में हुआ था. उनके नाना नारायण खुड़े ने एक कला मंडली की स्थापना की थी और बाद में विठाबाई के पिता इसी कला मंडली को चलाते थे. विठाबाई को बचपन से ही लावणी करने का शोक था और 4 साल की उम्र में ही उन्होंने स्कूल छोड़ दिया था.

विज्ञापन

गाना, नाचना और अभिनय सीखा

विठाबाई ने अपने पिता की लावणी मंडली के साथ घूमना शुरू कर दिया था और बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के उन्होंने खुद से ही देख-देखकर गाना, नाचना और अभिनय सीख लिया था. साल 1948 में महज 13 साल की उम्र में ही उन्होंने अपनी लावणी मंडली खोल दी थी और वो लोगों का दिल जीत चुकी थीं.

पिता के निधन से लगा बड़ा झटका

साल 1957 में जब विठाबाई नायारणगावकर के पिता का निधन हुआ, तो उनको बहुत बड़ा झटका लगा था. उन्होंने अपने पिता से वादा किया था कि वो कभी भी लावणी नहीं छोड़ेंगी और हमेशा लोगों का मनोरंजन करती रहेंगी. इस वादे को उन्होंने आखिरी तक निभाया. इतना ही नहीं बल्कि एक बार जब विठाबाई मंच पर प्रस्तुति दे रही थी, तो तभी अचानक उनको प्रसव पीड़ा का दर्द हुआ.

विज्ञापन

हिम्मत और जज्बे को सलाम

विठाबाई ने हिम्मत नहीं हारी और वो बिना किसी से कुछ कहे चुपचाप स्टेज के पीछे चली गईं. वहीं, पर उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया और उन्होंने अपनी गर्भनाल को पत्थर से खुद काटा और वापस आकर स्टेज पर डांस किया. जब दर्शकों को इसके बारे में पता चला कि विठाबाई अभी-अभी बच्चे को जन्म देकर मंच पर वापस आई हैं, तो सभी भावुक हो गए और शो रोक दिया. भले ही कुछ ही हो लेकिन विठाबाई की हिम्मत और जज्बे को आज भी सलाम किया जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ