13 की उम्र में किया डेब्यू, 10वीं में छूटा स्कूल, साउथ सिनेमा की 'लेडी अमिताभ' कहलाती है 200 फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस

South Lady Amitabh: साउथ सिनेमा की इस एक्ट्रेस का फिल्मी करियर बड़ा अनोखा रहा है. 10वीं में स्कूल छूट गया और 13 की उम्र से ही डेब्यू कर किया. 200 फिल्मों में काम करने वाली इस अभिनेत्री ने राजनीति में भी कदम रखा.

vijayashanthi lady amitabh south actress
1 / 6
vijayashanthi lady amitabh south actress

इनको 'लेडी अमिताभ' भी कहा जाता है. आज उनका जन्मदिन है, जिन्होंने तमिल इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया. फिल्मों में बड़ा नाम कमाने के बाद तेलंगाना राजनीति में बड़ा चेहरा उभरकर सामने आईं. आइए जानते हैं इनके बारे में.  

विज्ञापन

कौन है साउथ की 'लेडी अमिताभ'?

कौन है साउथ की 'लेडी अमिताभ'?2 / 6

साउथ सिनेमा की सुपरहिट एक्ट्रेस विजया शांति को लेडी अमिताभ' और 'लेडी सुपरस्टार' भी कहा जाता है. उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. उनकी कहानी मेहनत, साहस और संघर्ष की मिसाल है. विजयशांति का जन्म 24 जून 1966 को चेन्नई में हुआ था. उनका पूरा नाम मोतूरी विजया शांति है. छोटी उम्र से ही वे नृत्य सीखती थीं. भरतनाट्यम डांस में वे अच्छी थीं.

विज्ञापन

13 साल की उम्र में किया डेब्यू

13 साल की उम्र में किया डेब्यू3 / 6

विजया जब सिर्फ 13 साल की थीं, तभी से उन्होंने फिल्मों में एंट्री ले ली थी. इतनी छोटी उम्र में एक्टिंग की शुरुआत करके वे काफी व्यस्त रहने लगीं. इस वजह से 10वीं के बाद उनका स्कूल तक छूट गया. शानदार करियर में 200 से ज्यादा फिल्में कीं. एक्शन रोल्स से लेकर उन्होंने हर तरह के किरदार बेबाकीं से निभाए.

सुपरस्टार्स से भी ज्यादा फीस

सुपरस्टार्स से भी ज्यादा फीस4 / 6

विजया उन दिनों इतनी पॉपुलर थी जो कि वे बड़े बड़े सुपरस्टार्स से कई गुना ज्यादा फीस चार्ज करती थीं. उन्होंने 1980 में तमिल फिल्म 'कल्लुकुल ईराम' (Kallukkul Eeram) से महज 13 साल की उम्र में कदम रखा था. इसके बाद मानों उनके करियर को पंख लग गए.

विज्ञापन

1990 के दशक में बनीं लेडी अमिताभ

1990 के दशक में बनीं लेडी अमिताभ5 / 6

साल 1990 की ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म 'कर्तव्यम' (Karthavyam) में एक जांबाज पुलिस अफसर की भूमिका निभाने के बाद उन्हें 'लेडी अमिताभ' नाम मिला. वह अपने दौर की इकलौती साउथ एक्ट्रेस थीं जो एक फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये फीस लेती थीं, जो उस समय के कई बड़े मेल एक्टर्स से भी ज्यादा थी.

पुरुस्कारों की लगी लाइनें

पुरुस्कारों की लगी लाइनें6 / 6

फिल्म 'कर्तव्यम' में बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था. सिनेमा में सफलता के बाद उन्होंने राजनीति में एंट्री की और सांसद (MP) भी रहीं. साल 2005 में उन्होंने बीजेपी छोड़ दी और अलग तेलंगाना राज्य की मांग के लिए अपनी खुद की पार्टी 'तेलंगाना तल्ली पार्टी' बनाई. बाद में उन्होंने अपनी पार्टी का विलय के. चंद्रशेखर राव (KCR) की पार्टी TRS (अब BRS) में कर दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन