Box Office Collection: 12वें दिन Main Vaapas Aaunga की रफ्तार हुई तेज, बॉक्स ऑफिस पर की धुआंधार कमाई

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 12: दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई है. फिल्म की कमाई में दूसरे हफ्ते की शुरुआत में तगड़ा उछाल देखने को मिला. चलिए जानते हैं फिल्म ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाईकी है?

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 12

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 12: दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं. फिल्म की रफ्तार में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने हर किसी का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. फैंस ने इस फिल्म को कल्ट क्लासिक का नाम दे दिया है. चलिए जानते हैं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितनी कमाई कर ली है?

विज्ञापन

‘मैं वापस आऊंगा’ की कमाई में 12वें दिन आया उछाल

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘मैं वापस आऊंगा’ की कमाई में 12वें उछाल देखने को मिला. फिल्म ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.10 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 41% रही. वहीं शोज की बात की जाए तो 12वें दिन फिल्म के शोज 2,789 रहे. वीकेंड के बाद से फिल्म की कमाई में दोगुना उछाल देखने को मिला है, जिससे मेकर्स भी मालामाल हो गए हैं. वहीं फिल्म पहले हफ्ते से ज्यादा दूसरे हफ्ते में कमाई कर रही है.

विज्ञापन

फिल्म की अब तक की कमाई

दिलजीत दोसांझ स्टारर इस रोमांटिक फिल्म ने भारत में अब तक 29.85 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 35.54 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 48.14 करोड़ की कमाई कर ली है. दूसरे हफ्ते की शुरुआत में ही फिल्म की कमाई की रफ्तार देखकर लग रहा है कि अपकमिंग वीकेंड में फिल्म की कमाई में दोगुना उछाल देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिलजीत दोसांझ के साथ-साथ वेदांग रैना, शरवरी वाघ और नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं स्क्रीन पर वेदांग रैना और शरवरी वाघ की केमिस्ट्री को देख ऑडियंस उनकी दीवानी हो गई है. नसीरुद्दीन सिद्दीकी की भी एक्टिंग की चारों तरफ तारीफ ही सुनने को मिल रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ