Lingam से लेकर Baahubali: The Torchbearer तक... ओटीटी पर आ रही हैं ये नई तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्में, तुरंत देखें लिस्ट

New South Movies Release on OTT: ओटीटी पर हिंदी से लेकर साउथ फिल्में रिलीज होती रहती हैं. आज हम आपको हाल ही में ओटीटी पर आने वाली तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-सी फिल्में शामिल हैं?

New South movies
1 / 9
New South movies on ott. image credit- social media

विज्ञापन

कुण्डला पुराणम

कुण्डला पुराणम 2 / 9

संतोष पुथुक्कुन्नू द्वारा निर्देशित ये एक मलयालम कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म में एक ऐसे पिता की कहानी है, जो अपनी बेटी की खोई हुई सोने की बालियों की तलाश में निकलता है और इसी खोज के चलते कई अजीब घटनाएं होती हैं. ये फिल्म 26 जून से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है. फिल्म को साइना प्ले पर देखा जा सकता है.

विज्ञापन

मम्मटियां स्टार्स

मम्मटियां स्टार्स3 / 9

ये एक तमिल ओरिजनल सीरीज है, जो कुछ बागी युवाओं की कहानी पर बेस्ड है. ये भ्रष्ट जमींदारों को चुनौती देते हैं और गरीबों की मदद करते हुए कानून प्रवर्तन एजेंसियों का ध्यान आकर्षित करते हैं. इसे 26 जून से जी5 पर स्ट्रीम किया जा सकता है.

मुथासी

मुथासी4 / 9

ये एक मलयालम हॉरर-मिस्ट्री है, जिसका निर्देशन नंदूलाल एमएस ने किया है. इसकी कहानी लीला नाम की एक समर्पित मां के आस-पास घूमती है. इसे भी 26 जून से जी5 पर स्ट्रीम किया जा सकेगा.

विज्ञापन

लिंगम

लिंगम5 / 9

ये एक तमिल क्राइम थ्रिलर है, जिसमें कबड्डी खिलाड़ी की कहानी है. इस कहानी में आपको देखने मिलेगा कि इसका अधिकारी बनने का सपना तब चकनाचूर हो जाता है जब उसे गलत तरीके से एक हत्या के मामले में फंसा दिया जाता है. इसे 26 जून से जियोहॉटस्टार पर देख सकेंगे.

डियर केरला कुट्टी

डियर केरला कुट्टी6 / 9

वेंकट कोंडावेती द्वारा निर्देशित ये एक तेलुगु रोमांटिक सीरीज है, जो दो अलग-अलग राज्यों के युवाओं की कहानी है. ये सीरीज़ रोमांस, कॉमेडी और इमोशनल सीन्स से भरी है, जिसमें ये जोड़ा कई चुनौतियों का सामना करता है जो उनके रिश्ते की परीक्षा लेता है. इसे 25 जून से ईटीवी विन पर देखा जा सकेगा.

विज्ञापन

कप लव ऑल प्ले

कप लव ऑल प्ले7 / 9

ये एक लयालम स्पोर्ट्स ड्रामा इडुक्की के वेल्लाथूवल के रहने वाले युवा बैडमिंटन प्रेमी निधिन बाबू की कहानी है. इसमें उसके संकल्प और संघर्ष को दिखाया गया है. इसे आप 25 जून से Manorama Max पर देख सकते हैं.

बाहुबली: द टॉर्चबियरर

बाहुबली: द टॉर्चबियरर8 / 9

ये तेलुगु डॉक्यूमेंट्री सीरीज है. इसमें फिल्मों के निर्माण, उनके सांस्कृतिक प्रभाव और महिष्मती राज्य को जीवंत करने की प्रक्रिया को दिखाया गया है. इसे 26 जून से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा.

विज्ञापन

ब्लास्ट

ब्लास्ट9 / 9

ये नवोदित निर्देशक सुभाष के. राज द्वारा निर्देशित तमिल एक्शन ड्रामा है, जो मार्शल आर्टिस्टों के एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती कहानी है. इसे नेटफ्लिक्स पर 25 जून से स्ट्रीम किया जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन