Entertainment News LIVE: कब और कहां रिलीज होगा रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर?
रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब फिल्म के ट्रेलर पर अपडेट आया है. 'वैरायटी इंडिया' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डायरेक्टर नितेश तिवारी की 'रामायण' का ट्रेलर नई दिल्ली के भारत मंडपम में एक बड़े इवेंट में रिलीज किया जाएगा और ये लॉन्च इस प्रोजेक्ट के अगले चरण की शुरुआत है. रिपोर्ट के मुताबिक, ये ट्रेलर इसी महीने की 18 तारीख को यानी 18 जुलाई को रिलीज किया जाएगा. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह और कुणाल कपूर की मौजूदगी कंफर्म मानी जा रही है, लेकिन यश और सनी देओल समेत कास्ट के अन्य मुख्य सदस्यों के शामिल होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है.