Netflix पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही ये मजेदार सीरीज, 7 एपिसोड्स में मिलेगा कॉमेडी का जबरदस्त तड़का
Super Subbu Netflix Series: नेटफ्लिक्स पर इस समय मजेदार कॉमेडी सीरीज ट्रेंड कर रही है. अगर आप कुछ मजेदार देखना चाहते हैं, तो इस फिल्म को जरूर अपनी वॉचलिस्ट में शामिल करें.

ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म में कॉमेडी और सोशल मैसेज का बेहतरीन कॉकटेल देखने को मिलेगा. यह नेटफ्लिक्स की पहली प्रॉपर ओरिजिनल तेलुगु सीरीज है, जिसे हिंदी सहित तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी स्ट्रीम किया जा रहा है.
कौन सी है सीरीज?
2 / 6नेटफ्लिक्स पर इस समय नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही यह मजेदार सीरीज 'सुपर सुब्बू' (Super Subbu) है, जिसे नेटफ्लिक्स की ऑफिशियल साइट पर 2 जुलाई 2026 को रिलीज किया गया है. मात्र 7 एपिसोड की इस सीरीज में दर्शकों को कॉमेडी और सोशल मैसेज का एक बेहतरीन कॉकटेल देखने को मिल रहा है.
क्या है 'सुपर सुब्बू' की कहानी?
3 / 6अगर इसकी कहानी की बात करें तो सुब्रमण्यम "सुब्बू" चिलुकुरी राव (संदीप किशन) नाम के एक सीधे-साधे और अनलकी लड़के की है. उसे एक ऐसी सरकारी नौकरी मिलती है जिसके बारे में उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि सेक्स एजुकेशन ऑफिसर.
रूढ़िवादी गांव की चुनौती
4 / 6सुब्बू की पोस्टिंग 'माकीपुर' नाम के एक बेहद रूढ़िवादी और अजीब गांव में हो जाती है. इस गांव में लोग इस विषय पर बात करना भी पाप समझते हैं. एक तरफ सुब्बू को गांव वालों के गुस्से और विरोध का सामना करना पड़ता है, तो दूसरी तरफ उसे अपने बेहद सख्त और संस्कारी पिता से भी इस नौकरी को छुपाकर रखना है. इसी कशमकश के बीच पैदा होती है जबरदस्त सिचुएशनल कॉमेडी.
सीरीज से जुड़ी मुख्य बातें और स्टार कास्ट
5 / 6फिल्म में मुख्य भूमिका में संदीप किशन हैं, जिन्होंने सुब्बू के नर्वस और मासूम किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाया है. उनके साथ 'लिटिल थिंग्स' फेम मिथिला पालकर मुख्य भूमिका में हैं. दिग्गज कॉमेडियन ब्रह्मानंदम भी इस सीरीज में अपनी कॉमेडी का तड़का लगाते दिख रहे हैं.
'टिल्लू स्क्वायर' के डायरेक्टर
6 / 6इस सीरीज को 'डीजे टिल्लू' और 'टिल्लू स्क्वायर' जैसी ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्में बनाने वाले मशहूर डायरेक्टर मल्लिक राम ने क्रिएट और डायरेक्ट किया है. रिलीज होते ही इसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. IMDb पर 'सुपर सुब्बू' को 8/10 की शानदार रेटिंग मिली है, और इसके छोटे-छोटे फनी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.