Alpha की कमाई में उछाल, 5वें दिन किया इतना कलेक्शन, Welcome 3 का कैसा हाल?

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में मौजूद हैं, लेकिन 'अल्फा' और 'वेलकम 3' की बात करते हैं और जान लेते हैं कि दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है? आइए जानते हैं इसके बारे में...

Alpha, Welcome 3
1 / 7
Alpha, Welcome 3. image credit- social media

विज्ञापन

अल्फा

अल्फा 2 / 7

फिल्म 'अल्फा' को रिलीज हुए पांच दिन हो गए हैं और 5वें दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है. इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 5वें दिन यानी पहले मंगलवार को 4.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

विज्ञापन

टोटल कमाई

टोटल कमाई3 / 7

इसी के साथ अगर फिल्म की टोटल कमाई की बात करें तो इस फिल्म की टोटल कमाई 42.10 करोड़ रुपये हो गई है और लगातार ये फिल्म कलेक्शन करने में लगी हुई है.

फिल्म से कलेक्शन की उम्मीद

फिल्म से कलेक्शन की उम्मीद4 / 7

इस फिल्म ने उम्मीद के हिसाब से भले ही ओपनिंग नहीं की, लेकिन अब इससे उम्मीद है कि ये 100 करोड़ के आंकड़े को छू ले और कम से कम अपना बजट निकाल ले.

विज्ञापन

वेलकम 3

वेलकम 35 / 7

वहीं, अगर फिल्म 'वेलकम 3' की बात करें तो इस फिल्म को रिलीज हुए टाइम हो गया है और इसने 12वें दिन 2.11 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है.

टोटल कलेक्शन

टोटल कलेक्शन6 / 7

फिल्म का टोटल कलेक्शन 119.66 करोड़ रुपये हो चुका है. यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की आलिया भट्ट-शरवरी अभिनीत फिल्म 'अल्फा' के सामने यह मजबूती से टिकी है.

विज्ञापन

100 करोड़ क्लब

100 करोड़ क्लब7 / 7

बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को रिलीज हुई थी और ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है. देखने वाली बात होगी कि इसकी कुल कितनी कमाई होती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन