Box Office Collection: Alpha ने 5 दिनों में 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, 100 करोड़ के करीब पहुंची आलिया भट्ट की फिल्म

Alpha Box Office Collection Day 5: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर 'अल्फा' सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. वीकेंड के बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म के एक्शन सीन्स की काफी तारीफ की जा रही है.

Alpha Box Office Collection Day 5
1 / 6

विज्ञापन

'अल्फा' की 5वें दिन की कमाई

'अल्फा' की 5वें दिन की कमाई2 / 6

आलिया भट्ट की 'अल्फा' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 19% रही. वहीं फिल्म के शोज 7,173 रहे.

विज्ञापन

वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई?

वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई?3 / 6

भारत में फिल्म ने 5 दिनों में अब तक 42.10 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 50.23 करोड़ है. वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 70.03 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. जल्द ही ये आंकड़ा 100 करोड़ पहुंच जाएगा.

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे4 / 6

'अल्फा' ने अपनी कमाई से मेकर्स को करोड़ों से मालामाल कर दिया है. वहीं इस साल रिलीज हुई 5 फिल्मों को भी 'अल्फा' ने पीछे छोड़ दिया है. इनमें 'ओ रोमियो', 'गिन्नी वेड्स सनी 2', 'हैप्पी पटेल', 'मर्दानी 3' और 'है जवानी तो इश्क होना है' शामिल हैं.

विज्ञापन

किसने कितनी की कमाई?

किसने कितनी की कमाई?5 / 6

5 दिनों में इन फिल्मों ने 'अल्फा' से कम कमाई की थी. रिपोर्ट के मुताबिक 5 दिनों में भारत में 'ओ रोमियो' ने 40.35 करोड़, 'गिन्नी वेड्स सनी 2' ने 1.41 करोड़, 'हैप्पी पटेल' ने 5.15 करोड़, 'मर्दानी 3' ने 22.35 करोड़ और 'है जवानी तो इश्क होना है' ने 32 करोड़ की कमाई की.

'अल्फा' की स्टारकास्ट

'अल्फा' की स्टारकास्ट6 / 6

बता दें 'अल्फा' में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ फुल एक्शन फॉर्म में नजर आ रही हैं. वहीं इन दोनों के साथ-साथ फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी लीड रोल में हैं. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. वहीं दूसरी ओर कुछ लोग कुछ एक्शन सीन्स को कॉपी बता रहे हैं. हालांकि इन सबके बावजूद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5 दिनों में अच्छी कमाई कर ली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन