Netflix पर छाए कपिल शर्मा, 2 घंटे 28 मिनट की इस फिल्म ने किया कब्जा, ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर छाई
Best Family Comedy Drama On Netflix: नेटफ्लिक्स पर इन दिनों कपिल शर्मा की ये मजेदार फिल्म जबरदस्त ट्रेंड कर रही है. ओटीटी पर रिलीज होते ही फिल्म ने तहलका मचा दिया है. यह लगातार ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर काबिज है.

अगर आप कुछ मजेदार देखना चाहते हैं, तो ओटीटी पर ये कॉमेडी-ड्रामा फिल्म परिवार के साथ बिंज वॉच के लिए एकदम परफेक्ट साबित हो सकती है. दर्शक इसे बेहद पसंद कर रहे हैं.
कौन सी है ये फिल्म?
2 / 6इस फिल्म का नाम- दादी की शादी (Daadi Ki Shaadi) है, जिसमें कपिल शर्मा के साथ नीतू कपूर और उनकी बेटी रिदिमा कपूर पहली बार फिल्म में डेब्यू करते हुए नजर आएंगीं. उनकी नई फिल्म दादी की शादी ने Netflix पर धमाल मचा दिया है. सिर्फ रिलीज होने के बाद यह फिल्म ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंच गई. 2 घंटे 28 मिनट की यह मजेदार कॉमेडी फिल्म लोगों के दिलों पर कब्जा कर चुकी है.
क्या है फिल्म की कहानी?
3 / 6इस फिल्म की कहानी दादी और उनकी शादी पर टिकी हुई है, जिसमें परिवार के नाजुक रिश्तों को बखूबी दिखाया गया है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब घर की बुजुर्ग दादी (नीतू कपूर) अचानक दोबारा शादी करने का फैसला कर लेती हैं. दादी के इस फैसले से उनकी पोती की होने वाली शादी की तैयारियों में भारी उथल-पुथल मच जाती है. इस ड्रामे के बीच कपिल शर्मा (टोनी कालरा) परिवार के पुराने मतभेदों और आपसी दरारों को दूर करने की कोशिश करते नजर आते हैं.
कपिल शर्मा का कमाल
4 / 6कपिल शर्मा को भारत का सबसे मशहूर कॉमेडियन माना जाता है. उनकी टाइमिंग, चेहरे के भाव और डायलॉग डिलीवरी हमेशा दर्शकों को जोड़े रखती है. दादी की शादी में भी उन्होंने वही जादू दिखाया है. फिल्म में कई सीन ऐसे हैं जहां कपिल अकेले ही पूरा माहौल हंसी से भर देते हैं. फिल्म की लंबाई 2 घंटे 28 मिनट है, लेकिन इतनी लंबी फिल्म भी बोर नहीं करती. हर 5-10 मिनट में नया ट्विस्ट और जोरदार जोक्स आते रहते हैं.
दर्शकों को क्यों आ रही है पसंद?
5 / 6क्रिटिक्स और दर्शकों के अनुसार, IMDb पर फिल्म को अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं. फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ रिश्तों की अहमियत और अपनों के साथ वक्त बिताने का एक खूबसूरत इमोशनल मैसेज दिया गया है, जो बिना किसी लाउड मेलोड्रामा के दर्शकों के दिलों को छू रहा है. कपिल शर्मा की सहज एक्टिंग और नीतू कपूर की स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म का सबसे मजबूत पक्ष बनकर उभरी है.
'दादी की शादी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
6 / 6बता दें कि थिएटर्स में इस फिल्म ने ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया. लेकिन ओटीटी पर यह फिल्म जबरदस्त ट्रेंड कर रही है. फिल्म ने कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 8.74 करोड़ का किया है, जो कि बहुत ज्यादा नहीं है. हालांकि, अब ओटीटी के जरिए फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है.