30 की उम्र में कराए एग्स फ्रीज, बिजनेसमैन से लगाया दिल...आखिर कब दुल्हन बनेंगी कृति सेनन?

Kriti Sanon Marriage Plans: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने हाल ही में मां बनने से जुड़ी बातें पॉटकास्ट में शेयर कीं, जहां उन्होंने अपने एग्स फ्रीज कराने की बात शेयर की. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस कब शादी करने के ख्याल में हैं.

kriti sanon marriage
1 / 8
kriti sanon marriage

एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने आगे प्रेग्नेंसी से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए पहले ही एग्स फ्रीज करा लिए थे. वे अभी एक अमीर बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं. फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं.  

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन2 / 8

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' के पॉडकास्ट में कई जरूरी बातें साझा कीं. उन्होंने अपने मदरहुड से लेकर प्रोफेशन लाइफ के एक्सपीरियंस बताए. इस बीच उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक बड़ा राज शेयर किया.

विज्ञापन

कृति सेनन ने किया खुलासा

कृति सेनन ने किया खुलासा3 / 8

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) फिलहाल शादी करने की किसी जल्दबाजी में नहीं हैं. हाल ही में 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' को दिए एक इंटरव्यू में कृति ने खुलासा किया कि उन्होंने लगभग 30-31 साल की उम्र में ही अपने एग्स फ्रीज (Egg Freezing) करवा लिए थे, जिसका खुलासा उन्होंने अब 35 वर्ष की उम्र में आकर किया है.

कब दुल्हन बनेंगी कृति सेनन?

कब दुल्हन बनेंगी कृति सेनन?4 / 8

शादी के सवाल पर कृति सेनन ने साफ कर दिया है कि वे समाज या उम्र के किसी 'बायोलॉजिकल क्लॉक' के प्रेशर में आकर शादी नहीं करेंगी. कृति ने कहा, "चाहे शादी हो या बच्चे, आपको यह तब करना चाहिए जब आप अंदर से इसके लिए पूरी तरह तैयार महसूस करें, न कि किसी उम्र के दबाव में."

विज्ञापन

करियर पर पूरा फोकस

 करियर पर पूरा फोकस5 / 8

'कॉकटेल 2' की बड़ी सफलता के बाद कृति फिलहाल अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग और अपने बिजनेस ब्रांड्स में बेहद व्यस्त हैं. उनके करीबियों के अनुसार, कृति का इस साल शादी का कोई इरादा नहीं है. इस बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अपने एग्स फ्रीजिंग प्रोसेस को लेकर भी खुलकर बात की है.

एग्स फ्रीज करने पर क्या बोलीं कृति?

एग्स फ्रीज करने पर क्या बोलीं कृति?6 / 8

कृति ने बताया कि 'मैंने बहुत पहले ही स्मार्ट तरीके से अपने एग्स फ्रीज करा लिए थे. मैंने ये तब किया जब मुझे 'मीमी' के लिए वजह बढ़ाना था. उस वक्त स्वैलिंग और शरीरिक बदलाव फिल्म की वजह से इग्नोर किए जा सकते थे. इसीलिए वह सबसे बेस्ट समय था मेरे लिए, जहां मैं अपने एग्स फ्रीज करा सकूं.'

विज्ञापन

'मिमी' के दौरान कराया प्रोसेस

'मिमी' के दौरान कराया प्रोसेस7 / 8

फिल्म 'मिमी' के लिए कृति को वजन बढ़ाना था. इस प्रोसेस में बॉडी ब्लोट होती है और मूड स्विंग्स होते हैं, इसलिए उन्होंने शूटिंग से मिले 2 महीने के ब्रेक के दौरान ही इसे कराने का फैसला किया. कृति ने इसे महिलाओं के लिए एक 'सेफ्टी नेट' और खुद को दिया सबसे बेहतरीन गिफ्ट बताया है, ताकि भविष्य में करियर और शादी की टाइमलाइन को लेकर उन पर कोई मानसिक दबाव न रहे.

बिजनेसमैन से प्यार होना

बिजनेसमैन से प्यार होना8 / 8

कृति सेनन का नाम पिछले काफी समय से कबीर बहिया के साथ जोड़ा जा रहा है, जो लंदन के एक नामी ट्रैवल और एविएशन इंडस्ट्री से जुड़े बिजनेसमैन हैं. दोनों को अक्सर विदेशों में वेकेशन मनाते, फैशनेबल इवेंट्स और क्रिकेट मैच के दौरान साथ देखा गया है. जनवरी 2026 में जब कृति की छोटी बहन नुपुर सेनन की सिंगर स्टेबिन बेन के साथ उदयपुर में शादी हुई, तब भी कबीर बहिया इस बेहद प्राइवेट फैमिली फंक्शन का हिस्सा बने थे. हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन