Asur को टक्कर देती है JioHotstar की ये 6 एपिसोड्स की सीरीज! सस्पेंस-थ्रिलर और क्राइम का मिलेगा डबल डोज

JioHotstar Trending Series: जियोहॉटस्टार पर एक से बढ़कर एक सीरीज और फिल्में ट्रेंड कर रही हैं. इन्हें आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. आज हम एक ऐसी सीरीज की बात करने जा रहे हैं जो रिलीज होते ही पहले नंबर पर छाई हुई है. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज के खूब चर्चे हो रहे हैं. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.

pritam and pedro trending on jiohotstar
1 / 7

विज्ञापन

जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग सीरीज

जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग सीरीज2 / 7

जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'प्रीतम एंड पेड्रो' है. 6 एपिसोड्स की इस सीरीज में आपको सस्पेंस, थ्रिलर और क्राइम का डबल डोज देखने को मिलेगा. वहीं ये सीरीज जब से रिलीज हुई है तभी से ये जियोहॉटस्टार पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

'असुर' को भी देती है टक्कर

'असुर' को भी देती है टक्कर3 / 7

'प्रीतम एंड पेड्रो' ट्विस्ट एंड टर्न्स के मामले में 'असुर' को भी टक्कर दे रही है. वहीं खास बात ये है कि इन दोनों ही सीरीज में अरशद वारसी लीड रोल में हैं और ये दोनों सीरीज जियोहॉटस्टार की पॉपुलर सीरीज में से एक हैं. 'असुर' के बाद अब 'प्रीतम एंड पेड्रो' से भी अरशद वारसी ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है.

आइकॉनिक जोड़ी

आइकॉनिक जोड़ी 4 / 7

अरशद वारसी स्टारर 'प्रीतम एंड पेड्रो' को राजकुमार हिरानी फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है. वहीं इस सीरीज में राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी भी अरशद वारसी के साथ लीड रोल में दिखाई दे रहे हैं. अरशद वारसी और वीर हिरानी की जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी5 / 7

सीरीज की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी प्रीतम नाम के एक टेक मास्टर और पेड्रो नाम के एक पुलिस अफसर के इर्द-गिर्द घूमती है. पेड्रो का ट्रांसफर आईटी सेल में हो जाता है और पेड्रो को कंप्यूटर ऑन भी नहीं करना आता. वहीं तंग आकर पेड्रो प्रीतम के साथ प्लान बनाता है कि अगर वो किसी बड़े केस को सॉल्व कर देगा तो उसका ट्रांसफर वापस से क्राइम ब्रांच में कर दिया जाएगा.

कहानी के ट्विस्ट एंड टर्न्स

कहानी के ट्विस्ट एंड टर्न्स6 / 7

कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे पेड्रो का प्लान उसी पर उल्टा पड़ता दिखता है. एक ट्विस्ट से पेड्रो के साथ-साथ प्रीतम की भी लाइफ बदल जाती है. अब ये ट्विस्ट क्या है इसे जानने के लिए आपको ये सीरीज जियोहॉटस्टार पर बिंज वॉच करनी होगी.

विज्ञापन

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग7 / 7

'प्रीतम एंड पेड्रो' की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 8 है. वहीं अगर आप किसी नई सीरीज की तलाश में हैं तो ये सीरीज आपके लिए परफेक्ट चॉइस है. सीरीज में मोना सिंह, विक्रांत मैसी और बोमन ईरानी भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन