Alpha को लगा तगड़ा झटका, Cocktail 2 का भी बुरा हाल, Welcome 3 की पकड़ मजबूत, जानें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’, अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ और शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की ‘कॉकटेल 2’ अपना जलवा दिखा रही है. हालांकि, तीनों ही फिल्में कमाई के लिए एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रही हैं.

अल्फा की कमाई में गिरावट
2 / 7सबसे पहले बात करते हैं आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' की. इस फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं और 6वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है.
टोटल कलेक्शन
3 / 7फिल्म 'अल्फा' के 6वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 6वें दिन 2.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 44.95 करोड़ रुपये हो गया है.
वेलकम टू द जंगल
4 / 7वहीं, अगर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की बात करें तो फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते हो गए हैं. फिल्म ने अपनी रिलीज के 13वें दिन 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
टोटल कलेक्शन
5 / 7इस फिल्म के 13 दिन के टोटल कलेक्शन की अगर बात करें तो 13 दिन में इसने 122.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और ये मजबूती से पकड़ बनाए हुए है और कलेक्शन करने में लगी है.
कॉकटेल 2 की कमाई में गिरावट
6 / 7अब बात करते हैं शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की. इस फिल्म की कमाई में भी गिरावट देखने को मिल रही है.
टोटल कमाई
7 / 7फिल्म ने अपनी रिलीज के 20वें दिन 0.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म की टोटल कमाई 93.90 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म की कमाई में अब गिरावट है.