2 घंटे 28 मिनट की वो फिल्म, जिसे मिली 8.1 IMDb रेटिंग, थिएटर्स और ओटीटी दोनों जगह मचाया था तहलका

Rishab Shetty Blockbuster Movie: अगर आप ओटीटी पर कुछ मजेदार देखना चाहते हैं तो यह 2 घंटे 30 मिनट की फिल्म आपको बेहद पसंद आने वाली है. इसने रिलीज के वक्त तहलका मचाया था. लेकिन ओटीटी पर आज भी ट्रेंड करती रहती है.

rishab Shetty blockbuster movie
1 / 6
rishab Shetty blockbuster movie

माइथलॉजिकल थ्रिलर से भरी इस फिल्म में आपको मजेदार सस्पेंस देखने को मिलेंगे. इसने रिलीज के दौरान 400 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया था. और ओटीटी पर आज भी इसका क्रेज बरकरार है.  

विज्ञापन

कौन सी है ये फिल्म?

 कौन सी है ये फिल्म?2 / 6

यहां पर ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' की बात हो रही है. इसने पूरे देश में तहलका मचा दिया था. यह 2022 में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म है, जो बाद में हिंदी समेत कई भाषाओं में आई. ऋषभ शेट्टी ने इसे लिखा, निर्देशित किया और मुख्य भूमिका भी निभाई. इस फिल्म का हर एक सीन काफी पसंद किया गया.

विज्ञापन

माइथोलॉजिकल थ्रिलर का इस्तेमाल हुआ

माइथोलॉजिकल थ्रिलर का इस्तेमाल हुआ3 / 6

यह फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि संस्कृति, भक्ति और प्रकृति की शक्ति का अनोखा मिश्रण है. कांतारा का मतलब है रहस्यमयी जंगल. इसकी कहानी कर्नाटक के एक छोटे से गांव में घूमती है. वहां के लोग देवताओं (दैव) की पूजा करते हैं. फिल्म के मुख्य किरदार शिव (ऋषभ शेट्टी) एक मजबूत कंबाला खिलाड़ी है. वह गांव की परंपराओं को मानता है लेकिन आधुनिक दुनिया की लालच से टकराव हो जाता है.

जंगल और जमीन की जंग

जंगल और जमीन की जंग4 / 6

इस फिल्म में जंगल और जमीन के बीच की जंग दिखाई गई है. आधुनिकता और पुरातन संस्कृति का ऐसा बेजोड़ टकराव देखकर आप हैरान रह जाएंगे. फिल्म में भूत-प्रेत, पौराणिक कथाएं और रोमांचक एक्शन आपके रोम रोम रोमांचित कर देंगे. अंत में जो ट्विस्ट आता है, वो दर्शकों को हैरान कर देता है. पूरी फिल्म 2 घंटे 28 मिनट की है, लेकिन समय का पता ही नहीं चलता.

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर बनाया रिकॉर्ड

बॉक्स ऑफिस पर बनाया रिकॉर्ड5 / 6

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर विस्फोट कर दिया. महज ₹16 करोड़ के बजट में बनी इस कन्नड़ फिल्म ने दुनिया भर के सिनेमाघरों में ₹400 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया. यह साल 2022 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हुई. आज भी इसे कल्ट क्लासिक फिल्मों में से एक माना जाता है.

ओटीटी पर दिए रिकॉर्ड व्यूज

ओटीटी पर दिए रिकॉर्ड व्यूज6 / 6

थिएटर के बाद जब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix (हिंदी वर्जन) और Prime Video (साउथ भाषाएं) पर रिलीज हुई, तो हफ्तों तक ग्लोबल ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर बनी रही. आज भी लोग इस फिल्म के दोनों भाग कई बार देखते हैं. बता दें कि 2025 में इसका दूसरा पार्ट 'कांतारा 2' भी आ चुका है. उसने भी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन