मेहंदी से शादी तक, Anshula Kapoor का हर लुक रहा सुपरहिट; बोनी कपूर की लाडली ने बिखेरा जलवा!

Anshula Kapoor Wedding: बोनी कपूर की लाडली बेटी अंशुला कपूर अपने लॉन्गटर्म बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं. सोशल मीडिया पर कपल की शादी की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं. अंशुला कपूर शादी के आउटफिट में बला की खूबसूरत लगीं. वहीं अंशुला की मेहंदी के लुक से लेकर शादी के लुक्स तक खूब वायरल हो रहे हैं.

anshula kapoor wedding (5)
1 / 6

विज्ञापन

मेहंदी लुक

मेहंदी लुक2 / 6

अंशुला कपूर शादी के हर फंक्शन में बेहद ग्लैमरस लगीं. मेहंदी के लुक में अंशुला ने ब्लू कलर का आउटफिट कैरी किया. इस लुक के साथ अंशुला ने लाइट ब्लू कलर की ज्वेलरी कैरी की. अंशुला के फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आया. वहीं अंशुला भी इस आउटफिट में काफी खिल रही थीं.

विज्ञापन

चूड़ा सेरेमनी लुक

चूड़ा सेरेमनी लुक3 / 6

चूड़ा सेरेमनी में अंशुला ने ग्रीन कलर का सलवार सूट कैरी किया. इस सूट पर गोल्डन वर्क भी दिखाई दिया. वहीं अंशुला इस लुक में सिंपल दिखाई दीं लेकिन इसके बावजूद उनके लुक ने लोगों का दिल जीत लिया. इस लुक में अंशुला की सादगी पर हर किसी की नजरें अटकी रह गईं.

माता की चौकी लुक

माता की चौकी लुक4 / 6

माता की चौकी में अंशुला ने गोल्डन कलर का लहंगा कैरी किया. इसके ऊपर उन्होंने मल्टी शेड दुपट्टा भी कैरी किया. मांग टीका से लेकर गले का नेकलेस अंशुला ने गोल्डन शेड में ही रखा. उनका ये लुक भी खूब वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

शादी लुक

शादी लुक5 / 6

अंशुला का शादी लुक काफी यूनिक लगा. उन्होंने पीच पिंक का लहंगा कैरी किया, जिसमें गोल्डन वर्क दिखाई दिया. इसमें अंशुला का लुक काफी रॉयल लगा. वहीं अंशुला ने जिन फोटोज को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है उनमें वो किसी महारानी से कम नहीं लग रहीं.

कॉकटेल लुक

कॉकटेल लुक6 / 6

अंशुला का कॉकटेल लुक भी खूब वायरल हो रहा है. कॉकटेल में अंशुला ने रेड साड़ी स्टाइल गाउन कैरी किया. इस लुक को अंशुला ने ग्रीन और गोल्डन ज्वेलरी से कंप्टलीट किया. वहीं अंशुला ने इस लुक के ऊपर एक स्लीक बन कैरी किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन