Shah Rukh Khan की सबसे महंगी फिल्म बनी KING! बजट जान खुला रह जाएगा मुंह

Shah Rukh Khan Most Expensive Film: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बीच सुनने में आया है कि फिल्म 'किंग' शाहरुख खान के करियर की सबसे महंगी फिल्म है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

King
1 / 7
King. image credit- social media

विज्ञापन

फिल्म किंग

फिल्म किंग2 / 7

शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'किंग' की बात करें तो कथित तौर पर ये उनके करियर की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है. खबरों के मुताबिक, सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का अनुमानित निर्माण बजट लगभग 450 करोड़ रुपये है, जो 'जवान' और 'पठान' के बजट से भी ज्यादा है.

विज्ञापन

फिल्म का बजट

फिल्म का बजट3 / 7

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म 'किंग' का लगभग बजट 450 करोड़ रुपये है, जिसमें शाहरुख खान की फीस शामिल नहीं है. सूत्र ने आगे कहा कि खर्च किया गया सारा पैसा दर्शकों को एक अलग एक्सपीरियंस देने के लिए है. निर्माताओं द्वारा खर्च किया गया एक-एक पैसा आपको स्क्रीन पर दिखेगा क्योंकि ये शाहरुख खान का भी एक नया अनुभव है.

जवान और पठान

जवान और पठान4 / 7

इसके अलावा जानकारी है कि अगर रिपोर्ट्स में किए गए आंकड़े सटीक हैं, तो किंग, जवान को पीछे छोड़ देगी, जिसे कथित तौर पर लगभग 400 करोड़ रुपये के बजट पर बनाया गया था और पठान की अनुमानित लागत लगभग 350 करोड़ रुपये थी.

विज्ञापन

सिद्धार्थ आनंद ने शेयर किया पोस्ट

सिद्धार्थ आनंद ने शेयर किया पोस्ट5 / 7

हालांकि, इन दावों के बाद निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर लिखा कि झूठ, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट रूप से नहीं बताया कि वो किस बारे में बात कर रहे हैं, पर नेटिजंस और शाहरुख खान के फैंस मान रहे हैं कि शायद ये फिल्म 'किंग' के बजट को लेकर है.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट6 / 7

वहीं, अगर फिल्म 'किंग' की बात करें तो खबरों के मुताबिक, फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, राघव जुयाल, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत, सुहाना खान और अन्य कलाकार भी नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

फिल्म की रिलीज का इंतजार

फिल्म की रिलीज का इंतजार7 / 7

हर किसी को इस फिल्म की रिलीज को बेसब्री से इंतजार है. देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कब आती है और फिल्म को रिलीज के बाद कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन