Prabhas की फिल्म की शूटिंग के दौरान हादसा, सेट पर बिगड़ी Rajesh Sharma की सेहत, नजर आए गंभीर लक्षण

Rajesh Sharma Hospitalised: प्रभास की अगली फिल्म के सेट पर हादसा हो गया है. फिल्म के सेट पर अभिनेता राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ गई है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

Rajesh Sharma

Rajesh Sharma. IMAGE CREDIT- Social Media

Rajesh Sharma Hospitalised: प्रभास की अगली फिल्म के सेट पर हादसा हो गया है. फिल्म के सेट पर एक कीड़े के काटने से अभिनेता राजेश शर्मा के दाहिने पैर में गंभीर संक्रमण हो गया है, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खबर सामने आने के बाद फैंस टेंशन में आ गए हैं और एक्टर के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

विज्ञापन

सुदीपा चटर्जी ने शेयर किया पोस्ट

अभिनेत्री सुदीपा चटर्जी ने उनके परिवार की ओर से सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद अभिनेता को पश्चिम बंगाल के ढाकुरिया स्थित एक अस्पताल में एडमिट कराया गया है.

विज्ञापन

शूटिंग के दौरान कीड़े ने काटा

इस पोस्ट में लिखा है कि अभिनेता राजेश शर्मा को रामोजी फिल्म सिटी में मशहूर अभिनेता प्रभास अभिनीत फिल्म की शूटिंग के दौरान किसी कीड़े ने काट लिया. ऐसा लगता है जैसे किसी जहरीली मकड़ी ने एक्टर को काट लिया. पैकअप के बाद राजेश घनी वनस्पति से घिरे एक इलाके में स्थानीय तकनीशियनों से बातचीत कर रहे थे.

दाहिने पैर में तेज दर्द

इस दौरान उन्हें किसी कीड़े के काटने का एहसास हुआ, लेकिन उस समय ये गंभीर नहीं लग रहा था. इसलिए उन्होंने बिना किसी मेडिकल सहायता के अपना काम जारी रखा, लेकिन छह घंटे बाद अभिनेता को अपने दाहिने पैर में तेज दर्द होने लगा और उनकी तबीयत बिगड़ गई.

विज्ञापन

अस्पताल में एडमिट कराया गया

इसके बाद नोट में लिखा है कि अपनी बिगड़ती हालत के बावजूद उन्होंने कोलकाता वापस जाने वाली फ्लाइट पकड़ी और यात्रा के दौरान उन्हें तेज बुखार हो गया और वे लगातार बेचैन होते गए और उनकी सेहत और भी खराब हो गई. अगले दिन उन्हें ढाकुरिया स्थित मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

फैंस कर रहे जल्दी ठीक होने की दुआ

पोस्ट में आगे लिखा है कि अस्पताल में भर्ती हुए एक दिन से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन उन्हें तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ और दाहिने पैर में बढ़ता हुआ संक्रमण है. ये संक्रमण उनके पैर की उंगलियों से लेकर घुटने तक फैल गया है और प्रभावित हिस्से पर बड़े-बड़े छाले पड़ गए हैं. डॉ. अविजित भट्टाचार्य के अनुसार, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. राजेश पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और वो अभी भी खतरे से बाहर नहीं है. डॉक्टरों की उन पर नजर है और सभी उनके लिए दुआ कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ